Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»गोल्डन बूट की रेस में मेसी टॉप पर, लगातार 8वें वर्ल्ड कप मैच में दागा गोल; एम्बाप्पे पर बढ़ा दबाव
    खेल

    गोल्डन बूट की रेस में मेसी टॉप पर, लगातार 8वें वर्ल्ड कप मैच में दागा गोल; एम्बाप्पे पर बढ़ा दबाव

    News DeskBy News DeskJuly 4, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गोल्डन बूट की रेस में मेसी टॉप पर, लगातार 8वें वर्ल्ड कप मैच में दागा गोल; एम्बाप्पे पर बढ़ा दबाव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    म‍ियामी गार्डन्स

    लियोनेल मेसी का रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अर्जेंटीना के कप्तान ने फीफा वर्ल्ड कप में लगातार आठवें मैच में गोल कर अपना ही रिकॉर्ड और मजबूत कर दिया. केप वर्डे के खिलाफ शन‍िवार को खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में अर्जेंटीना ने अतिरिक्त समय (Extra Time) में 3-2 से जीत दर्ज कर राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली। 

    मेसी ने मैच के 29वें मिनट में शानदार गोल दागा. डिफेंडर लिसांद्रो मार्टिनेज ने लंबा सटीक पास बॉक्स के अंदर भेजा, जिस पर मेसी ने बेहतरीन टाइमिंग के साथ रन लगाया. उन्होंने पहला टच शानदार लिया और फिर गोलकीपर वोजिन्हा के ऊपर से गेंद को नेट की छत में पहुंचाकर अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिला दी। 

    यह मेसी के वर्ल्ड कप करियर का 20वां गोल रहा. इसके साथ ही उन्होंने इस सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे पर दो गोल की बढ़त बना ली. मेसी अब वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं और उन्होंने अपना रिकॉर्ड और मजबूत कर लिया है। 

    यह गोल मौजूदा वर्ल्ड कप में मेसी का सातवां गोल भी रहा. इसी के साथ गोल्डन बूट की दौड़ में उन्होंने एम्बाप्पे को पीछे छोड़ दिया. एम्बाप्पे के नाम फिलहाल छह गोल हैं, जबकि मेसी सात गोल के साथ सबसे आगे पहुंच गए हैं। 

    लगातार आठ वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने वाले मेसी इस दौरान 12 गोल दाग चुके हैं. यह सिलसिला उनके शानदार फॉर्म की गवाही देता है। 

    मैच की शुरुआत से ही मेसी आक्रामक नजर आए. 15वें मिनट में उनका बाएं पैर का शॉट मामूली अंतर से पोस्ट के बाहर चला गया. इसके तीन मिनट बाद उन्हें करीब 25 गज से फ्री-किक मिली, लेकिन केप वर्डे के अनुभवी गोलकीपर वोजिन्हा ने उसे आसानी से रोक लिया। 

    इसके बाद मेसी ने मौका नहीं गंवाया और 29वें मिनट में शानदार फिनिश के साथ अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई. गोल करने के बाद उन्होंने हाथ फैलाकर लिसांद्रो मार्टिनेज की ओर इशारा किया और उनके पास की सराहना की. इसके बाद पूरी टीम ने उन्हें घेरकर जश्न मनाया। 

    मेसी vs रोनाल्डो के इंटरनेशनल गोल 
    यह मेसी के इंटरनेशनल करियर का 124वां गोल भी रहा. इंटरनेशनल फुटबॉल में उनसे आगे सिर्फ पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं, जिनके नाम 146 गोल दर्ज हैं। 

    मैच के बाद अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल ने मेसी की तारीफ करते हुए कहा- मेरे लिए उनके साथ दोस्ती बहुत मायने रखती है. दोस्ती जिंदगी की सबसे बड़ी चीजों में से एक है और मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि उनके साथ ये पल शेयर कर रहा हूं। 

    हालांकि केप वर्डे ने मौजूदा वर्ल्ड चैम्प‍ियन अर्जेंटीना को कड़ी चुनौती दी और मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम तक खिंचा, लेकिन आखिरकार अर्जेंटीना ने 3-2 से जीत दर्ज कर अंतिम-16 का टिकट पक्का कर लिया। 

    गोल्डन बूट की रेस हुई और रोमांचक
    मेसी और एम्बाप्पे के अलावा गोल्डन बूट की दौड़ में कई बड़े नाम शामिल हैं. नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड और इंग्लैंड के हैरी केन के नाम पांच-पांच गोल हैं. वहीं फ्रांस के उस्मान डेम्बेले, स्पेन के मिकेल ओयारजाबाल, ब्राजील के विनीसियस जूनियर और सेनेगल के इस्माइला सार चार-चार गोल के साथ सूची में हैं. हालांकि सेनेगल के बाहर होने के कारण सार अब इस दौड़ से बाहर हो चुके हैं। 

    अगर टूर्नामेंट के अंत में दो खिलाड़ियों के गोल बराबर रहते हैं तो फीफा पहले असिस्ट और उसके बाद कम मिनट खेलने के आधार पर विजेता तय करेगा. शुक्रवार के मुकाबले से पहले असिस्ट में 2-0 की बढ़त होने के कारण एम्बाप्पे इस टाईब्रेकर में आगे थे, लेकिन अब गोलों के मामले में मेसी ने बढ़त बना ली है। 

    दिलचस्प बात यह है कि मेसी ने अपने करियर में अब तक कभी गोल्डन बूट नहीं जीता है. 2022 वर्ल्ड कप में उन्होंने सात गोल किए थे, लेकिन एम्बाप्पे आठ गोल के साथ उनसे आगे रहे थे. वहीं 2014 वर्ल्ड कप में मेसी चार गोल के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे थे. इस बार उनके पास पहली बार गोल्डन बूट जीतने का सुनहरा मौका है। 

    News Desk

    Related Posts

    युवराज, डिविलियर्स, वॉर्नर समेत क्रिकेट के दिग्गज फिर उतरेंगे मैदान पर, अक्टूबर में होगा बड़ा टूर्नामेंट

    August 18, 2026

    350 टेस्ट विकेट के साथ रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, कपिल देव के खास क्लब में बनाई जगह

    August 17, 2026

    बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी मुश्किलें, धीमी ओवर गति पर कट सकते हैं विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंक

    August 17, 2026

    Community Shield: आर्सनल ने मैनचेस्टर सिटी को 3-0 से रौंदा, खिताब के साथ नए सीजन का आगाज

    August 17, 2026

    Cincinnati Open 2026: नोवाक जोकोविक को बड़ा झटका, तिरांते ने 24 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन को हराया

    August 17, 2026

    BWF World Championship 2026: रिकॉर्ड छठे पदक के लिए उतरेंगी पीवी सिंधू, घर में रच सकती हैं इतिहास

    August 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दबदबा, तीरथ को उपाध्यक्ष और बलूनी को मीडिया की जिम्मेदारी

    August 18, 2026

    प्रवेशोत्सव में छात्रों को मिलेगा नशामुक्ति का संदेश, एनसीसी-एनएसएस से जोड़ने की पहल

    August 18, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था में होगा डिजिटल बदलाव, मुख्य सचिव ने अस्पतालों को दिए निर्देश

    August 18, 2026

    उपराष्ट्रपति के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी।

    August 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.