Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»BWF World Championship 2026: रिकॉर्ड छठे पदक के लिए उतरेंगी पीवी सिंधू, घर में रच सकती हैं इतिहास
    खेल

    BWF World Championship 2026: रिकॉर्ड छठे पदक के लिए उतरेंगी पीवी सिंधू, घर में रच सकती हैं इतिहास

    News DeskBy News DeskAugust 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    BWF World Championship 2026: रिकॉर्ड छठे पदक के लिए उतरेंगी पीवी सिंधू, घर में रच सकती हैं इतिहास
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली
     दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू सोमवार से शुरू हो रही बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में घरेलू दर्शकों के सामने अपने नए आत्मविश्वास के साथ इतिहास रचने की कोशिश करेंगी। भारत 17 साल बाद इस चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है।

    सिंधू सहित भारतीय खिलाड़ी इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। सिंधू अब तक विश्व चैंपियनशिप में पांच बार पदक जीत चुकी हैं और वह रिकॉर्ड छठा पदक जीतने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने इससे पहले विश्व चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं।

    पीवी सिंधू का शानदार प्रदर्शन
    सिंधू के अलावा चीन के लिन डैन (पांच पुरुष सिंगल्स स्वर्ण पदक) और उनकी हमवतन झाओ युनलेई (तीन मिक्स्ड डबल्स और दो महिला डबल्स खिताब) ने ही विश्व चैंपियनशिप में पांच पदक जीते हैं। सेमीफाइनल में पहुंचने से सिंधू का कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित हो जाएगा, जिससे वह चैंपियनशिप के इतिहास में छह पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन जाएंगी।

    नौवीं वरीयता प्राप्त सिंधू को अच्छा ड्रॉ मिला है। वह आयरलैंड की 141वीं रैंकिंग वाली सोफिया नोबेल के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। भारत के महिला सिंगल्स अभियान में उन्नति हुडा भी शामिल हैं जो पहली बार विश्व चैंपियनशिप में खेलेगी। उनका पहला मैच म्यांमार की थेत हतार थुजार से होगा।

    सात्विक-चिराग का लक्ष्य फिर से पोडियम पर पहुंचना
    पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी का लक्ष्य फिर से पोडियम पर पहुंचना होगा। यह जोड़ी पहले ही दो बार विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी है। उन्होंने 2022 और 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया था। उन्हें पहले दौर में बाई मिली है और वे दूसरे दौर से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

    उन्हें क्वार्टर फाइनल में चीन के लियांग वेइकेंग और वांग चांग तथा सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के मुहम्मद फिक्री और फजर अल्फियन की जोड़ी का सामना करना पड़ सकता है लेकिन सबसे बड़ी चिंता सात्विक की कंधे की बार-बार होने वाली समस्या होगी जिसके कारण वह कुछ टूर्नामेंट में नहीं खेल पाए।

    आयुष के प्रदर्शन पर भी होगी नजर
    पुरुष सिंगल्स वर्ग में आयुष शेट्टी के प्रदर्शन पर भी नजर होगी। 21 वर्षीय आयुष का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन और विश्व में नंबर एक शी यु ची से होगा। आयुष को चीनी खिलाड़ी से अपने पिछले तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। 14वीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य सेन आस्ट्रिया के कोलिन्स वैलेंटाइन फिलिमोन के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने 2021 में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। वह अपने इस प्रदर्शन को दोहराने के लिए प्रतिबद्ध होंगे।

    पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन का बयान
    जापान ओपन जीतने से मिला आत्मविश्वास बरकरार रहेगा और मैं यहां अच्छा प्रदर्शन करूंगी। मुझे भारतीय दर्शकों से भरपूर समर्थन की उम्मीद है और आशा है कि मैं यहां पदक जीतूंगी।- पीवी सिंधू

    मैं टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं। अभी हर दौर मुश्किल है, इसलिए मुझे एक समय में एक मैच पर ध्यान देना होगा। मेरा लक्ष्य टूर्नामेंट में गहराई तक जाना है।- लक्ष्य सेन

    News Desk

    Related Posts

    IND vs AFG: ईशान किशन की फिटनेस पर बड़ा अपडेट, नेट्स में पीठ में खिंचाव के बाद नवदीप सैनी ने बताया हाल

    September 12, 2026

    फातिमा सना का ऑलराउंड प्रदर्शन भी नहीं आया काम, श्रीलंका से हारकर फाइनल से बाहर पाकिस्तान

    September 12, 2026

    Asian Games 2026: नीरज चोपड़ा नहीं होंगे तो रोहित यादव पर टिकी उम्मीदें, 87.68 मीटर का है बेस्ट रिकॉर्ड

    September 12, 2026

    अपने ही घर में मेहमान बनेगी टीम इंडिया, अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में मिलेगा विजिटर्स ड्रेसिंग रूम

    September 11, 2026

    विनेश फोगाट को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ट्रायल में उतरने से रोका

    September 11, 2026

    इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान का बुरा हाल, लगातार हार के बाद 7 खिलाड़ियों को वापस बुलाया

    September 11, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    27 की उम्र में बड़ा बदलाव, कभी स्कूल से निकाले गए उद्देश्य ने बनाया मुफ्त स्कूल; KBC में जीते 12.5 लाख

    September 12, 2026

    डोडा में बड़े ऑपरेशन के बाद सुरक्षा बलों की आतंकियों को चेतावनी, बोले- ‘भाग सकते हो, छिप नहीं सकते’

    September 12, 2026

    IND vs AFG: ईशान किशन की फिटनेस पर बड़ा अपडेट, नेट्स में पीठ में खिंचाव के बाद नवदीप सैनी ने बताया हाल

    September 12, 2026

    फातिमा सना का ऑलराउंड प्रदर्शन भी नहीं आया काम, श्रीलंका से हारकर फाइनल से बाहर पाकिस्तान

    September 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.