Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»लग सकते हैं प्रतिबंध; ईरान के साथ इस्लामिक भाईचारा दिखा रहे पाक को अमेरिकी चेतावनी…
    विदेश

    लग सकते हैं प्रतिबंध; ईरान के साथ इस्लामिक भाईचारा दिखा रहे पाक को अमेरिकी चेतावनी…

    By April 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लग सकते हैं प्रतिबंध; ईरान के साथ इस्लामिक भाईचारा दिखा रहे पाक को अमेरिकी चेतावनी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी तीन दिन के दौरे पर पाकिस्तान पहुंचे तो कई मुद्दों पर बात हुई।

    गाजा पट्टी पर फिलिस्तीनियों के मारे जाने पर शहबाज शरीफ और इब्राहिम रईसी ने दुख जताया तो इस्लामिक भाईचारे का भी आह्वान किया गया।

    इसके अलावा दोनों देशों के बीच सालाना 10 अरब डॉलर तक का कारोबार करने पर सहमति बनी। लेकिन अब अमेरिका ने पाकिस्तान को ईरान से कारोबारी रिश्ते रखने से बचने की नसीहत दी गई है।

    अमेरिका ने चेताया है कि यदि  ईरान से कारोबारी डील की गई तो फिर आर्थिक प्रतिबंध झेलने पड़ सकते हैं। 

    पाकिस्तान के बलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम के लिए ईरान की ओर से चीजें सप्लाई किए जाने पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि हम इसके खिलाफ हैं।

    वेदांत पटेल ने कहा, ‘यदि कोई नरसंहार के हथियारों की तकनीक का प्रसार करता है तो हम उस पर ऐक्शन लेंगे।

    मैं साफ करता हूं कि यदि ईरान के साथ कोई भी डील करता है तो उसे पाबंदियों के लिए तैयार रहना होगा। अंत में अपनी विदेश नीति को लेकर पाकिस्तान को ही आखिरी फैसला लेना है।’  

    वेदांत पटेल ने कहा कि हम उन कंपनियों पर पाबंदियां लगा भी दी हैं, जो नरसंहार के हथियारों का प्रसार कर रही थीं या फिर डिलिवरी कर रही थीं। उन्होंने कहा कि ये कंपनियां चीन और बेलारूस में स्थित हैं।

    इसके साथ ही वेदांत पटेल ने ईरानी राष्ट्रपति के पाकिस्तान दौरे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि किसी भी देश को ईरान के साथ डील करने से पहले सावधान रहना चाहिए।

    उसे समझना होगा कि कुछ पाबंदियां लग सकती हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने पहले ही ईरान पर पाबंदियां लगाई हैं। ऐसे में अब उसका असर उन देशों पर भी दिखेगा, जो उसके साथ डील कर रहे हैं। 

    बता दें कि रईसी के पाकिस्तान दौरे में दोनों देशों के बीच 8 समझौते हुए हैं। इसी का जिक्र करते हुए वेदांत पटेल ने कहा कि ईरान पर तो पहले से ही पाबंदियां लागू हैं।

    अब यदि उसके साथ ज्यादा रिश्ते बढ़ाए तो नुकसान पाकिस्तान को भी हो सकता है। उसे भी कुछ पाबंदियों का सामना करना पड़ सकता है।

    Post Views: 2

    Related Posts

    मिडिल ईस्ट में फिर जंग की आहट! नेतन्याहू के ऐलान पर ईरान की जंगी धमकी, लेबनान बॉर्डर पर बढ़ा तनाव

    June 26, 2026

    न्यूयॉर्कवासियों को जोहरान ममदानी का बड़ा वादा, 2 साल तक नहीं बढ़ेगा घर का किराया

    June 26, 2026

    डेनमार्क में मस्जिदों की अजान पर लगा कानूनी प्रतिबंध, सरकार ने बताई बड़ी वजह

    June 26, 2026

    ‘शुभेंदु बाबू पर रोक लगाए भारत’, बांग्लादेशी सांसद की मांग से मचा सियासी बवाल

    June 25, 2026

    वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

    June 25, 2026

    ईरान को खाड़ी देशों से मिल सकते हैं $300 बिलियन, कतर ने 3 पॉइंट में बताया पूरा प्लान

    June 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उत्तराखंड: पीएम सूर्य घर योजना के वेंडर्स पर कसेगा शिकंजा, लापरवाही या अधूरी फिटिंग पर बंद होगा पोर्टल अकाउंट

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    ​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….

    June 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.