Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»विवादों में रहीं आकांक्षा चमोला की ‘लॉक-अप’ में एंट्री? आरोपों के बीच एक्ट्रेस की वापसी पर चर्चा तेज
    मनोरंजन

    विवादों में रहीं आकांक्षा चमोला की ‘लॉक-अप’ में एंट्री? आरोपों के बीच एक्ट्रेस की वापसी पर चर्चा तेज

    News DeskBy News DeskJune 29, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विवादों में रहीं आकांक्षा चमोला की ‘लॉक-अप’ में एंट्री? आरोपों के बीच एक्ट्रेस की वापसी पर चर्चा तेज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

    एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने लॉक अप सीजन 2 की शुरुआत में ही सबको अपने तलाक की खबर से चौंका दिया. लेकिन इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया वो एक साल से अलग रह रहे हैं. साथ ही गौरव और उनके बीच कोई तल्खी नहीं है. दोनों दोस्त की तरह हैं। 
    आकांक्षा ने बिना कोई गिल्ट शो किए अपने ऊपर लगे उन आरोपों का भी जिक्र किया,  जिन वजहों से वो अक्सर ट्रोल होती हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें किसी भी चीज का कोई मलाल नहीं है, लोग जिस वजह से उनसे नफरत कर रहे हैं, शो के बाद उसी वजह से वो उनसे प्यार भी करेंगे।      

    आरोपों की डिटेल देते हुए आकांक्षा ने कहा कि लोगों को मुझसे बहुत सारे इशूज हैं. लोग मुझे बोलते हैं कि मैं बहुत बड़ी अटेंशन सीकर हूं, मैं फेम की भूखी हूं. मैं पति के फेम का फायदा उठा कर आगे बढ़ रही हूं. मैं मां नहीं बनना चाहती. मैंने भाभी पोर्न किया है। आकांक्षा की बातें सुनकर फराह ने कहा कि 192 देशों की अनडिवाइडेड जनता और यहां के सारे कैमराज सिर्फ तुम्हें ही देखेंगे और जानना चाहेंगे कि तुम अपने ऊपर लगे इन आरोपों को कैसे साफ करती हो. एक्ट्रेस ने बताया कि वो एक डीवा हैं, गौरव खन्ना की पत्नी होना एक अलग पार्ट है मेरी लाइफ का। 

    आकांक्षा ने जिन आरोपों का जिक्र किया वो उनसे अक्सर जुड़े रहे हैं. एक्ट्रेस हमेशा से अपने पब्लिकली शेयर किए डांस वीडियोज को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं. यूजर्स इन्हें अश्लील तक करार देते हैं. इनपर कई बार विवाद हो चुका है। वहीं कई बार आकांक्षा को इस बात के लिए खरी खोटी सुननी पड़ी है कि वो जब पति गौरव के साथ होती हैं तो कुछ ऐसा कर जाती हैं जिससे सारी लाइमलाइट उनपर आ जाती है. कुछ वक्त पहले ही एक पैप वीडियो वायरल हुआ था जहां वो अपनी गर्ल फ्रेंड्स के साथ अचानक कैमरा के आगे डांस करने लगी थीं. इस पर एक्ट्रेस को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।   

    आकांक्षा तब भी चर्चा में आई थीं जब एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान वो अपने को-एक्टर्स के साथ ज्यादा ही इंटीमेट तरीके से डांस करते हुए दिखी थीं. इस वीडियो ने सबका ध्यान खींच लिया था. हालांकि आकांक्षा ने जो सफाई दी वो और भी हैरान कर देने वाला था। 
            
    आकांक्षा ने कहा था कि वो उस दौरान बहुत असहज हो गई थीं, उन्होंने जो कपड़े पहने थे वो तो अनकम्फर्टेबल थे ही. साथ ही उनके को-एक्टर्स भी डांस करते हुए ज्यादा ही एक्साइटेड हो गए थे. उनके इस स्टेटमेंट से दोनों ही को-एक्टर्स काफी नाराज हुए थे।जनवरी 2026 में आकांक्षा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट से शादी में अनबन का हिंट दिया था. उन्होंने लिखा था कि जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरूरतें हो, वहां दिल हमेशा कुर्बान होता है. हालांकि इस पोस्ट को करने के बाद उन्होंने तलाक की बातों को खारिज कर इसे सीरीज से जोड़ दिया था। 
    कपल के बीच तकरार की खबरें तब भी आई थीं, जब गौरव ने बिग बॉस में कहा था कि वो पिता बनना चाहते हैं लेकिन पत्नी बच्चा नहीं चाहतीं. इसलिए उन्होंने अपनी खुशी को ताक पर रख पत्नी की मर्जी से चलने का फैसला लिया है. आकांक्षा हो या गौरव दोनों ने ही अपने आप को हैप्पी कपल की कैटेगरी में डाला।  हालांकि आकांक्षा और गौरव के तलाक की खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया है. लेकिन लॉकअप शो की अभी शुरुआत हुई है, माना जा रहा है कि एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई और खुलासे कर सकती हैं. कपल ने 2016 में शादी की थी, इनके रिश्ते को 10 साल हो चुके हैं। 

    News Desk

    Related Posts

    सूरज नांबियार संग अनबन की खबरों पर टूटीं मौनी रॉय की चुप्पी, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

    June 28, 2026

    “पंचायत” पर नीरज घायवान की टिप्पणी: गांव की कहानी में जातीय प्रतिनिधित्व पर उठाए सवाल

    June 27, 2026

    प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ का ऐलान, अक्षय कुमार–सैफ अली खान की जोड़ी 11 सितंबर 2026 को मचाएगी धमाल

    June 27, 2026

    वीकेंड पर ओटीटी धमाका: ZEE5 पर देखें राजसी साज़िश से लेकर क्राइम थ्रिलर तक का पूरा पैकेज

    June 27, 2026

    बीच पर रोमांटिक अंदाज में नजर आए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, Kiss करते हुए तस्वीरें वायरल

    June 27, 2026

    अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले दिन की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

    June 27, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विवादों में रहीं आकांक्षा चमोला की ‘लॉक-अप’ में एंट्री? आरोपों के बीच एक्ट्रेस की वापसी पर चर्चा तेज

    June 29, 2026

    Europe Heatwave: 40°C के पार पहुंचा तापमान, जानें भारतीयों के मुकाबले यूरोप में हीटवेव क्यों बनती है ज्यादा जानलेवा

    June 29, 2026

    अफगानिस्तान में पाकिस्तान का बड़ा हमला, आधी रात की एयरस्ट्राइक में 35 लोगों की मौत, एक महीने में चौथा अटैक

    June 29, 2026

    Gold-Silver Price Today: जून में सोना-चांदी हुए सस्ते, जानें कितने गिरे भाव और नए रेट्स

    June 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.