Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»मालदीव में संसदीय चुनाव के लिए मतदान आज, भ्रष्टाचार पर मुइज्जू के खिलाफ देश में उबाल; हार की भविष्यवाणी…
    विदेश

    मालदीव में संसदीय चुनाव के लिए मतदान आज, भ्रष्टाचार पर मुइज्जू के खिलाफ देश में उबाल; हार की भविष्यवाणी…

    By April 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मालदीव में संसदीय चुनाव के लिए मतदान आज, भ्रष्टाचार पर मुइज्जू के खिलाफ देश में उबाल; हार की भविष्यवाणी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मालदीव में 21 अप्रैल को संसदीय चुनाव के लिए मतदान किया जाना है।

    राष्ट्रपति बनने के लिए मोहम्मद मुइज्जू के लिए पहली अग्निपरीक्षा है। हालांकि उनके आलोचक और चुनावी पंडित उनकी पार्टी की हार की भविष्यवाणी कर रहे हैं।  

    मुइज्जू के खिलाफ भ्रष्टाचार समेत भारत के खिलाफ अभियानों को लेकर देश में गुस्सा है। मालदीव में जनता ही नहीं भारत में भी लोग उम्मीद कर रहे हैं संसदीय चुनाव में मुख्य विपक्षी और भारत समर्थक पार्टी – मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) आसानी से बहुमत हासिल करेगी। 

    दरअसल, मालदीव में संसदीय चुनाव से ठीक पहले, राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले में ऐक्शन शुरू हो गया है।

    2018 से किए गए कथित भ्रष्टाचार की रिपोर्ट लीक होने के बाद विपक्षी दलों ने मामले की जांच और उन पर महाभियोग की मांग शुरू कर दी है। हालांकि राष्ट्रपति मुइज्जू खुद पर लगे आरोपों को खारिज कर रहे हैं।

    मतदान से पहले मुइज्जू की हार की भविष्यवाणी
    मतदान से पहले, देशभर में चुनावी पंडित मुइज्जू की हार की भविष्यवाणी कर रहे हैं। उनके खिलाफ जनता में जबरदस्त आक्रोश है।

    राष्ट्पति बनने के बाद ही भारत को लेकर उनके रुख और भारतीय सेना की वापसी को लेकर वह पहले ही निशाने पर हैं। भारत विरोधी रुख के चलते मालदीव को पर्यटन में काफी नुकसान झेलना पड़ा है।

    मालदीव में आधे से अधिक पर्यटक भारतीय राज्यों से आते हैं लेकिन, पीएम मोदी को लेकर की गई बयानबाजी और फिर सेना की वापसी ने भारतीयों का मालदीव से मोहभंग कर दिया है। नतीजन मालदीव में पर्यटन स्थल सूने पड़े हैं। स्वरोजगार छिन जाने से मालदीव की जनता में राष्ट्रपति के प्रति आक्रोश है।

    भ्रष्टाचार पर घिरे मुइज्जू
    समाचार पोर्टल मालदीव रिपब्लिक के अनुसार 2018 के भ्रष्टाचार मामले में मुइज्जू के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। इन रिपोर्ट में राष्ट्रपति मुइज्जू के निजी बैंक खाते में धन अंतरण में अनियमितताओं का दावा किया गया है। रिपोर्ट में वित्तीय कदाचार के 10 महत्वपूर्ण संकेतकों को रेखांकित किया गया है।

    समाचार पोर्टल ने कहा कि इन संकेतकों से राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के साथ संलिप्तता, गबन, रकम के लेनदेन को छिपाने के लिए कॉर्पोरेट संस्थाओं के उपयोग आदि का पता लगता है। इन आरोपों से देश में राजनीतिक तूफान पैदा हो गया है और विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर रिए्क्शन आ रहे हैं।

    मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी और पीपुल्स नेशनल फ्रंट ने पूरे मामले की जांच की मांग की है। पूर्व उपराष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद जमील अहमद ने लीक हुई खुफिया रिपोर्ट के बाद मुइज्जू पर महाभियोग चलाने की मांग की।

    पांच महीने में फेल रही मुइज्जू सरकार
    उधर, एमडीपी नेता और पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने कहा कि उनकी पार्टी जीत को लेकर आशावादी है क्योंकि मुइज़ू सरकार पिछले पांच महीनों में घरेलू और विदेशी दोनों नीतियों में विफल रही है और मालदीव के लोग भी लोकतांत्रिक मूल्यों में गिरावट देख रहे हैं।

    शाहिद ने कहा कि मुइज्जू “झूठ और नफरत फैलाकर” चुनाव जीते और सभी विकास परियोजनाएं रोक दी गईं। राज्य के स्वामित्व वाली कंपनियों में कर्मचारियों को धमकाना जैसे काम किए जा रहे हैंहै। विपक्ष के हजारों लोगों को निलंबन और नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी दी गई है।

    Post Views: 5

    Related Posts

    UK के टूटने का खतरा! स्कॉटलैंड से नॉर्दर्न आयरलैंड तक क्यों उठी आजादी की मांग?

    September 15, 2026

    क्या सच में धीमी होगी AI मॉडल बनाने की रफ्तार? ट्रंप ने चीन को दिया बड़ा मैसेज

    September 15, 2026

    LAC पर घट रही चीनी PLA की तैनाती, भारत ने बनाई मजबूत पकड़; लद्दाख बॉर्डर से बड़ा अपडेट

    September 15, 2026

    BRICS समिट के बाद बांग्लादेश का यू-टर्न, PM तारिक रहमान बोले- हम भारत के साथ संबंधों को…

    September 14, 2026

    लीबिया के मिसराता एयरपोर्ट पर VVIP को ले जा रहा विमान क्रैश, सभी सुरक्षित

    September 14, 2026

    दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा, दो मिनीबसों की टक्कर में 21 लोगों की मौत

    September 14, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अमेरिका से लौटने के बाद गोविंदा ने बच्चों के साथ मिलकर घर पर बप्पा के किए दर्शन

    September 15, 2026

    बिग बॉस 20 में बयान को लेकर मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम की टीम ने मांगी माफी

    September 15, 2026

    अभिनेता रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन मीडियम’ बताने वाले बयान पर छिड़ी बहस

    September 15, 2026

    फाइनल मुकाबले में हिस्सा न होने के बावजूद मोहसिन नकवी बने भारत-पाकिस्तान विवाद का केंद्र

    September 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul Shende
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.