Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»ईरान-US डील के 24 घंटे भी नहीं टिके? दक्षिण लेबनान पर IDF के ताबड़तोड़ हमलों से बढ़ा तनाव
    विदेश

    ईरान-US डील के 24 घंटे भी नहीं टिके? दक्षिण लेबनान पर IDF के ताबड़तोड़ हमलों से बढ़ा तनाव

    News DeskBy News DeskJune 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ईरान-US डील के 24 घंटे भी नहीं टिके? दक्षिण लेबनान पर IDF के ताबड़तोड़ हमलों से बढ़ा तनाव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     मरकबा 
    ईरान-अमेरिका डील को फाइनल हुए 24 घंटा भी नहीं गुजरा है कि इजरायल ने लेबनान पर फिर से हमला कर दिया है. ईरान की न्यूज एजेंसी IRIB ने लेबनान के अपने सूत्रों के हवाले से दक्षिणी लेबनान में इजरायली हवाई और आर्टिलरी हमलों की रिपोर्ट दी है. IRIB का दावा है कि इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के जवतार, मरकबा और खियाम शहर पर हमला किया है. बताया जा रहा है कि इजरायल ने हवाई हमले और आर्टिलरी शेलिंग दोनों किए हैं। 

    हालांकि इजरायल के ताजा हमलों में किसी के हताहत होने की तुरंत कोई जानकारी नहीं मिली है. सीजफायर बनाए रखने की डिप्लोमैटिक कोशिशों के बावजूद इज़रायल-लेबनान बॉर्डर पर ये हमले हुए हैं. लोकल अधिकारी और लेबनानी मीडिया हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं। 

    इस बीच दक्षिणी लेबनान के अधिकारियों ने इजरायल और हिज़्बुल्लाह के बीच तीन महीने से चल रही लड़ाई से बेघर हुए लोगों को चेतावनी दी है कि वे जल्दबाज़ी में घर न लौटें.  गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका ने सोमवार को इस डील पर सहमति जताई है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि शांति समझौता लागू होने के साथ ही लेबनान समेत सभी मोर्चों पर फायरिंग बंद हो जाएगी. लेकिन IRIB के दावे के अनुसार लेबनान पर इजरायल ने फिर हमला किया है। 

    इधर इजरायल का भी कहना है कि वह दक्षिण लेबनान से अपनी सेना नहीं हटाएगा और न ही कब्जा की हुई जमीनों को खाली करेगा। 
    लेबनान में अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष का सबसे घातक असर देखने को मिला है. इजरायल के अनुसार, इसमें हज़ारों लोग मारे गए हैं. इजरायल का दावा है कि इनमें ज्यादातर आतंकी थे. इधर ईरान समर्थित आतंकी समूह के खिलाफ इज़राइल के हमले के कारण लगभग 12 लाख लोग बेघर हो गए हैं. इस समूह ने 2 मार्च को तेहरान के समर्थन में इजरायल पर गोलीबारी की थी। 

    इस बीच इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री बेन-ग्विर ने कहा है कि ट्रंप का समझौता इजरायल पर बाध्य नहीं है. उन्होंने कहा कि इज़रायल अमेरिका के अधीन नहीं है, और हम एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र हैं.बेन ग्विर ने कहा, "जब भी हमने इजरायल की सुरक्षा की कीमत पर अंतरराष्ट्रीय दबाव के आगे घुटने टेके, हमें उसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी. ओस्लो समझौते के समय भी ऐसा ही हुआ, 2006 के लेबनान समझौते में भी यही हुआ और गाजा में नियंत्रण की हर कोशिश के दौरान भी यही हुआ, जिसका नतीजा हमारे लिए बहुत बुरा रहा। 

    इजरायल ने कहा है कि वो लेबनान पर कब्जा की गई जमीनों को फिलहाल वापस नहीं लौटाने वाला है। 

     

    News Desk

    Related Posts

    यूरोप की ‘गंगा’ सूखने लगी, अंतरिक्ष से दिखी नदी की उभरी तलहटी; गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड

    August 6, 2026

    दिल्ली में शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस से बांग्लादेश में सियासी भूचाल, अखबारों ने जताया कड़ा विरोध

    August 6, 2026

    ईरान युद्ध में अमेरिका का मिसाइल भंडार खाली होने की कगार पर! स्टॉक में भारी कमी की रिपोर्ट

    August 5, 2026

    यूरोपीय संघ में अवैध प्रवासन 55% घटा, दो साल में बड़ा बदलाव; EU आयुक्त का दावा

    August 5, 2026

    Pakistan Army ने छोड़ा WhatsApp! अब चीनी ऐप WeChat से होगी बातचीत, भारत में पहले से बैन

    August 5, 2026

    बलूचिस्तान की आजादी का दावा फिर चर्चा में, स्वतंत्रता दिवस और कथित संविधान को लेकर बढ़ी हलचल

    August 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….

    August 6, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….

    August 6, 2026

    राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, ₹16 करोड़ के कर्ज पर बैंक ने संपत्ति नीलामी का नोटिस चिपकाया

    August 6, 2026

    जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..

    August 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.