Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»भारत ने घुसकर दो लोगों को मार डाला; विदेशी मीडिया की रिपोर्ट के बाद रो रहा पाकिस्तान…
    विदेश

    भारत ने घुसकर दो लोगों को मार डाला; विदेशी मीडिया की रिपोर्ट के बाद रो रहा पाकिस्तान…

    By April 6, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत ने घुसकर दो लोगों को मार डाला; विदेशी मीडिया की रिपोर्ट के बाद रो रहा पाकिस्तान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आतंकियों के पनाहगाह बने पाकिस्तान ने विदेशी मीडिया की एक रिपोर्ट के बाद रोना शुरू कर दिया है।

    पड़ोसी मुल्क में हो रहे भारत के दुश्मनों क खात्मे के बीच ब्रिटिश मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि इसके पीछे भारत की खुफिया एजेंसी ‘रॉ’ का हाथ है।

    हालांकि भारत ने इस तरह की रिपोर्ट को खारिज किया था। इसके बावजूद अब पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत ने उसके इलाके में घुसकर दो लोगों को मार डाला। 

    पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ के मुताबिक पाकिस्तान के विदेश सचिव मोहम्मद साइरस सज्जाद काजी ने गुरुवार को कहा कि उसके पास इस बात के सबूत हैं कि भारतीय एजेंटों ने सियालकोट और रावलकोट में दो पाकिस्तानी नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया।

    काजी ने कहा कि मरने वालों की पहचान शहीद लतीफ और मोहम्मद रियाज के तौर पर की गई थी। 2023 में ही इन दोनों की हत्या हुई थी। पाकिस्तान ने इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि भारत इसी तरह से कनाडा और अमेरिका में भी हत्या के प्रयास कर चुका है। 

    बता दें कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी 9 महीने पहले इसी तरह के निराधार दावा करते हुए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था।

    भारत कनाडा से इस बात के सबूत मांगता रहा लेकिन अब तक कनाडा की तरफ से कोई पुख्ता सबूत नही दिया जा  सका। ऐसे में जस्टिन ट्रूडो को फजीहत भी झेलनी पड़ी। 

    अब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के विदेश सचिव ने कहा कि भारत अपने देश से बाहर निकलकर दूसरे देश की सीमाओं में भी हत्या करवा रहा है।

    पाकिस्तान ने दावा किया कि भारत का नेटवर्क कई देशों में है। उन्होंने आरोप लगयाा कि भारत के एजेंट्स को दूसरे देशों में पनाह मिलती है और इसके बाद वे पाकिस्तान में हत्याएं करवा देते हैं।

    उन्होंने कहा कि भारत की खुफिया एजेंसी आतंकियों और नागरिकों को भी इस काम के लिए हायर करकती है।  उन्होंने कहा कि हत्या के बाद ही भारत के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इसके कसीदे पढ़े जाने लगते हैं। 

    पाकिस्तान ने कहा कि 11 अक्टूबर 2023 को सियालकोट में एक मस्जिद के बाहर शाहिद लतीफ की हत्या कर दी गई थी। जांच में पता चला कि एक भारतीय एजेंट योगेश कुमार ने हत्या की साजिश रची थी।

    उन्होंने दावा किया कि  हत्या करवाने के लिए किसी स्थानीय अपराधी का सहारा लिया जाता है। उन्होंने कहा कि हायर किए गए हत्यारे मोहम्मद उमैर को गिरफ्तार किया गया था।

    दूसरी हत्या के बारे में बताते हुए काजी ने कहा कि मोहम्मद रिजाय की फज्र की नमाज के दौरान रावलकोट की मस्जिद में 8 सितंबर 2023 को हत्या कर दी गई थी। 

    इस हत्या के बाद हत्यारे मोहम्मद अब्दुल्ला अली को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि एक भारतीय एजेंट अशोक कुमार आनंद और योगेश कुमार के इशारे पर उसने हत्या की थी। 

    काजी की बात पर भारत ने दिया करारा जवाब
    विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान एक मनगढ़ंत और झूठा भारत विरोधी प्रोपेगैंडा रच रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा, दुनिया जानती है कि पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र बना हुआ है।

    यहां अवैध गतिविधियां चलती ही रहती हैं। पाकिस्तान वही काटेगा जो उसने बोा है। अब वह खुद को सही साबित करने के लिए दूसरों पर इल्जाम लगा रहा है। बता दें कि भारत आए दिन अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान को लताड़ लगाता ही रहता है। 

    बता दें कि ब्रिटिश अखबार गार्जियन ने दावा किया था कि पाकिस्तान में हो रहीं भारत विरोधी लोगों की हत्या के पीछे रॉ का हाथ है।

    इसमें यह भी कहा गया था कि रॉ का सीधा कंट्रोल प्रधानमंत्री कार्यालय से है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय से ही हत्या का आदेश दिया जाता है।

    इसमें यह भी कहा गया कि 2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद इस तरह की हत्याएं बढी हैं। बीते चार साल में ही करीब 20 को मारा जा चुका है। 

    Related Posts

    इंडोनेशिया में ज्वालामुखी का जोरदार विस्फोट, 50 हजार फीट तक उठा राख का गुबार; कई उड़ानें रद्द

    September 6, 2026

    ‘बच्चों को टीचर की जरूरत, AI की नहीं’, न्यूयॉर्क के सरकारी स्कूलों में 8वीं तक AI पर रोक

    September 6, 2026

    नेपाल बाढ़ के बाद राहत शिविरों में महिलाओं की मुश्किलें बढ़ीं, ‘पैड हैं मगर अंडरवियर नहीं’

    September 5, 2026

    ईरान युद्ध की जानकारी लीक होने से ट्रंप परेशान? 50 सैन्य अधिकारियों का कराया पॉलीग्राफ टेस्ट

    September 5, 2026

    खर्ग द्वीप के पास बड़ा हमला, अमेरिकी मिसाइलों से ईरानी टैंकर को बनाया निशाना

    September 5, 2026

    पाकिस्तान में बदला सैन्य ढांचा, अब ‘एक कमांडर-तीन सेनाएं’; असीम मुनीर के हाथों में बड़ी ताकत

    September 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मसूरी में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, अपर माल रोड की चार दुकानें ध्वस्त

    September 7, 2026

    भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’ धरना, गांधी पार्क में जुटे मंत्री और कार्यकर्ता

    September 7, 2026

    20 साल बाद भारत का कमाल, बांग्लादेश को 3-0 से हराकर AFC U-20 एशियन कप में बनाई जगह

    September 7, 2026

    चेपॉक में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, 12 हजार फैन्स ने लगाए नारे; ऑटोग्राफ देकर जीता दिल

    September 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.