Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»लाइफ स्टाइल»मलाई से पाएं नेचुरल ग्लो, जानें आसान फेस पैक रेसिपी
    लाइफ स्टाइल

    मलाई से पाएं नेचुरल ग्लो, जानें आसान फेस पैक रेसिपी

    News DeskBy News DeskJune 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मलाई से पाएं नेचुरल ग्लो, जानें आसान फेस पैक रेसिपी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    खूबसूरत और आकर्षक दिखना हर कोई चाहता है. सुंदर दिखने के लिए सिर्फ अच्छे कपड़े और जूते पहनना ही जरूरी नहीं होता है. उसके लिए स्किन का अच्छा होना भी बहुत जरूरी है. ऐसे में चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाने के लिए लोग अक्सर महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन वैसा रिजल्ट नहीं मिल पाता है जैसा वो लोग चाहते हैं.   

    हालांकि, वो लोग ये बात नहीं जानते हैं कि स्किन पर ग्लो लाने के लिए जिस चीज की की तलाश वो लोग महंगे प्रोडक्ट्स में कर रहे हैं. वो कई बार घर की रसोई में मौजूद चीजों में ही मिल जाती है. जी हां, स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए कई बार घर में रखी चीजें ही कमाल कर जाती हैं. खासकर मलाई से बने फेस पैक स्किन को गहराई से नमी देने के साथ-साथ उसे मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करते हैं. अगर आपकी स्किन रूखी या बेजान दिखने लगी है, तो आप मलाई से बनाने वाले कुछ फेस पैक्स का इस्तेमाल करके उसे ग्लोइंग और चमकार बना सकते हैं.

    मलाई क्यों है स्किन के लिए फायदेमंद?
    मलाई स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है. इसमें नेचुरल फैट और पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्किन को मॉइश्चराइज करने में मदद करते हैं. इसे चेहरे पर लगाने से स्किन सॉफ्ट दिखती है और रूखापन भी कम होता है. इसके साथ ही ये चेहरे की खोई चमक वापस लाने में भी मददगार मानी जाती है.

    1. मलाई और शहद का फेस पैक
    अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई रहती है, तो मलाई में शहद मिलाकर लगाना आपके लिए वरदान साबित हो सकता है. इसके लिए एक चम्मच मलाई में थोड़ा सा शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें. अब इसे चेहरे और गर्दन पर लगाकर करीब 15 मिनट छोड़ दें. इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. इससे स्किन में नमी बनी रहती है और चेहरा फ्रेश नजर आता है.

    2. मलाई और हल्दी से मिलेगा इंस्टेंट निखार
    हल्दी न केवल शरीर में लगी चोट को ठीक करने के लिए इस्तेमाल की जाती है, बल्कि इसे पुराने समय से स्किन केयर के लिए बढ़िया माना जाता रहा है. एक चम्मच मलाई में चुटकीभर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं. करीब 10 से 15 मिनट बाद चेहरा साफ कर लें. ये फेस पैक चेहरे की डलनेस कम करने और स्किन को चमकदार दिखाने में मदद कर सकता है.

    3. मलाई और बेसन वाला पैक
    अगर चेहरे पर टैनिंग या डेड स्किन जमा हो गई है, तो मलाई और बेसन का फेस पैक ट्राई किया जा सकता है. इसके लिए एक चम्मच मलाई में थोड़ा बेसन मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें और फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए पानी से धो लें. इससे स्किन साफ और मुलायम महसूस हो सकती है.

    4. मलाई और गुलाबजल वाला पैक
    अगर आपकी स्किन बेजान दिखने लगी है तो मलाई और गुलाबजल का पैक आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. दोनों चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें. इससे स्किन को ठंडक मिलती है और चेहरा फ्रेश दिखता है.

    बरतें ये सावधानियां
    मलाई का कोई भी फेस पैक लगाने से पहले इस बात जरूर ध्यान रखें कि चेहरा अच्छी तरह से साफ होना बहुत जरूरी है. अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें. साथ ही हफ्ते में 2 से 3 बार ही इन पैक्स का इस्तेमाल करें, ताकि स्किन पर ज्यादा असर न पड़े.

    News Desk

    Related Posts

    कॉपर बॉटल में लेमन और गर्म पानी क्यों हो सकता है खतरनाक?

    June 9, 2026

    पास्ता के साथ ब्रेड क्यों परोसी जाती है? जानिए इटैलियन परंपरा

    June 8, 2026

    हेयर लॉस के शुरुआती संकेत, समय रहते पहचानें वरना बढ़ सकता है गंजापन

    June 8, 2026

    गर्मियों में भी जरूरी है मॉइश्चराइजर, स्किन रहेगी हाइड्रेटेड और फ्रेश

    June 8, 2026

    महंगे सीरम को कहें अलविदा: अंडे की जर्दी से पाएं नैचुरल ग्लोइंग स्किन का आसान उपाय

    June 7, 2026

    घर पर करें आसान मैनीक्योर: धूल और टैनिंग से छुटकारा पाएं, पाएं मुलायम और चमकदार हाथ

    June 7, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कॉपर बॉटल में लेमन और गर्म पानी क्यों हो सकता है खतरनाक?

    June 9, 2026

    ‘अनुपमा’ में बड़ा ट्विस्ट: प्रेम और अनु के मिलन पर आया नया अपडेट

    June 9, 2026

    मलाई से पाएं नेचुरल ग्लो, जानें आसान फेस पैक रेसिपी

    June 9, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल पूरे, PM मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड; 22 राज्यों में NDA का शासन

    June 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.