Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»लाइफ स्टाइल»घर पर ऐसे बनाएं नीम का साबुन, पिंपल्स और एक्स्ट्रा ऑयल से मिलेगी राहत
    लाइफ स्टाइल

    घर पर ऐसे बनाएं नीम का साबुन, पिंपल्स और एक्स्ट्रा ऑयल से मिलेगी राहत

    News DeskBy News DeskSeptember 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    घर पर ऐसे बनाएं नीम का साबुन, पिंपल्स और एक्स्ट्रा ऑयल से मिलेगी राहत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नीम का इस्तेमाल लंबे समय से स्किन केयर में किया जाता रहा है. इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं. आज हम आपको नीम की पत्तियों से घर पर साबुन बनाना बताएंगे. यह साबुन चेहरे पर जमी गंदगी, एक्स्ट्रा ऑयल और बैक्टीरिया को साफ करने में मदद करता है, जिससे पिंपल्स होने का खतरा कम रहता है. साथ ही, यह स्किन को साफ, सॉफ्ट और फ्रेश बनाएं रखने में भी मदद करता है. आइए जानते हैं कि घर पर नीम से साबुन कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

    इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
    250 ग्राम ग्लिसरीन सोप बेस
    25 से 30 नीम की पत्तियां
    1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
    2 से 3 विटामिन ई कैप्सूल
    4 बूंद नीम एसेंशियल ऑयल  

    नीम की पत्तियों से घर पर साबुन कैसे बनाएं?

    • नीम साबुन बनाने के लिए सबसे पहले नीम की पत्तियों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें. अब इन्हें मिक्सर में डालकर पीस लें. पत्तियों को पीसते समय पानी न डालें.
    • अब इसमें 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर डालें. इसके बाद विटामिन ई कैप्सूल को काटकर उसका तेल भी मिश्रण में डाल दें. आखिर में नीम एसेंशियल ऑयल की 4 बूंदें डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
    • अब ग्लिसरीन सोप बेस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसे माइक्रोवेव या डबल बॉयलर की मदद से पिघला लें. जब सोप बेस पूरी तरह पिघल जाए तो इसमें तैयार नीम का मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
    • अब इस मिश्रण को साबुन के सांचे में डाल दें और इसे 12 से 24 घंटे तक सेट होने के लिए छोड़ दें. साबुन जम जाए तो इसे सांचे से निकाल लें.

        कैसे करें इस्तेमाल?
        साबुन को सांचे से निकालने के बाद इसे छोटे टुकड़ों में काटकर इस्तेमाल कर सकते हैं. पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैर या हाथ के छोटे हिस्से पर लगाकर पैच टेस्ट जरूर कर लें. अगर जलन या खुजली जैसी समस्या हो तो इसका इस्तेमाल न करें.

     

    News Desk

    Related Posts

    चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज की उम्मीद, बीमारी की पहचान के आधार पर तय होगा उपचार

    September 7, 2026

    मोटापा-तनाव बढ़ा रहे कैंसर का खतरा! पुरुषों में ओरल तो महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले बढ़े

    September 7, 2026

    ग्लोइंग स्किन के लिए जरूरी है सही स्किनकेयर, जानें अपनी स्किन टाइप के हिसाब से रूटीन

    September 5, 2026

    रूखे और बेजान हाथों को बनाएं मुलायम, चावल-ओट्स-चीनी से घर पर तैयार करें DIY बॉडी स्क्रब

    September 5, 2026

    बालों का झड़ना और डैंड्रफ होगा कम? घर पर बनाएं रीठा-आंवला-शिकाकाई का नेचुरल शैंपू

    September 4, 2026

    डायबिटीज का पुरुषों और महिलाओं पर अलग असर, नई रिसर्च में कई बीमारियों का बढ़ा खतरा

    September 3, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    SA vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान, कूपर कोनोली समेत 3 नए चेहरे शामिल

    September 7, 2026

    दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का डबल धमाका, ठोका शानदार दोहरा शतक

    September 7, 2026

    भोपाल BJP की जिला कार्यसमिति घोषित, 90 नेताओं को मिली जगह; सुरेश पचौरी बने स्थायी आमंत्रित सदस्य

    September 7, 2026

    घर पर ऐसे बनाएं नीम का साबुन, पिंपल्स और एक्स्ट्रा ऑयल से मिलेगी राहत

    September 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.