Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»नेतन्याहू पर भारी पड़ रही हमास से जंग! अब घर पर अपनों ने खोला मोर्चा, बाहर अमेरिका पीछे पड़ा…
    विदेश

    नेतन्याहू पर भारी पड़ रही हमास से जंग! अब घर पर अपनों ने खोला मोर्चा, बाहर अमेरिका पीछे पड़ा…

    By March 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नेतन्याहू पर भारी पड़ रही हमास से जंग! अब घर पर अपनों ने खोला मोर्चा, बाहर अमेरिका पीछे पड़ा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हमास के नामो-निशान मिटाने की कसम खाने वाले इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू जंग में बुरी तरह से फंस गए हैं।

    एक तरफ यूएनएससी ने गाजा शहर में कत्लेआम के खिलाफ संघर्षविराम का प्रस्ताव सर्वसम्मती से पास कर इजरायल पर दबाव बढ़ा दिया है।

    अमेरिका ने यूएनएससी प्रस्ताव पर वीटो का इस्तेमाल नहीं किया, जिससे इजरायली टॉप लीडरशिप सकते में है। अब इजरायल में ही लोगों ने नेतन्याहू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

    हमास के कब्जे से बंधकों की रिहाई की मांग कर रहे उनकी मां और रिश्तेदारों ने नेतन्याहू की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

    इन लोगों का कहना है कि वे अब अपनों को वापस लाने में चुप नहीं रहने वाले, अभी तक इजरायली अधिकारी चुप कराने की कोशिश कर रहे थे लेकिन अब वे चुप नहीं बैठेंगे।

    इजराइली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाजा में बंदी बनाए गए इजराइली सैनिकों के रिश्तेदार आज पीएम नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे।

    बैठक से पहले इन लोगों ने एक संयुक्त बयान जारी किया। हमास के कब्जे से अपनों की वापसी की टकटकी लगाए लोगों ने नेतन्याहू सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। आरोप लगाया कि उन्हें लगता है कि उन्हें “उनकी सरकार ने उन्हें छोड़ दिया” है।

    बंदी सैनिक की माताओं में से एक अनात एंग्रेस्ट ने कहा कि सरकार उनके हित को “अंतिम” स्थान पर रख रही है और वह अब सरकार के सम्मान में चुप नहीं रहने वाली हैं। द टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, एंग्रेस्ट ने कहा, “देश और सुरक्षा बलों के अनुरोध पर हम आज तक चुप रहे। आज हम समझते हैं कि जैसे-जैसे हमारी चुप्पी की अवधि बढ़ती जा रही है। हमारे बेटों के जीवित घर लौटने उम्मीद भी कम होती जा रही है।”

    नेतन्याहू की अमेरिका से भी ठनी
    इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पर हमास से चल रही जंग लगातार भारी पड़ रही है। हाल ही में यूएनएसी ने रमजान के दौरान गाजा शहर में कत्लेआम रोकने के लिए संघर्षविराम का प्रस्ताव पास कर लिया। इससे इजरायल पर जंग रोकने का दबाव फिर बढ़ गया है।

    हालांकि इस प्रस्ताव से अमेरिका ने किनारा जरूर किया लेकिन, वीटो का इस्तेमाल न करके इजरायल को नाराज जरूर कर दिया। अमेरिका ने अपने इस कदम से नेतन्याहू को संदेश दे दिया है कि अगर वह उसकी नहीं मानेगा तो वह भी उसका साथ नहीं देगा।

    दरअसल, अमेरिका कई दिनों से इजरायल पर गाजा में निर्दोषों के कत्ल को रोकने का आह्वान करता रहा है।

    नेतन्याहू ने एक बयान में कहा कि वह उम्मीद कर रहा था कि उसका दोस्त अमेरिका आगे आकर इस प्रस्ताव को रोक लेगा लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया।

    बता दें कि 7 अक्टूबर 2023 से शुरू हुई इस महाजंग के बाद यह पहली बार है जब यूएन में गाजा संघर्षविराम का प्रस्ताव पास हुआ है। 

    हालांकि हमास ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। हमास का तर्क है कि वह बंधकों की रिहाई तभी सुनिश्चित करेगा जब इजरायल वादा करे कि वह जंग पर पूर्ण विराम लगा लेगा।

    उधर, इजरायल ने गाजा में जंग रोकने के बजाय राफा शहर पर भी हमले की योजना बना ली है।

    लेबनानी मीडिया ने इजरायली अधिकारियों के हवाले से खबर की पुष्टि की है कि ईद-उल-फितर के बाद 12 अप्रैल से इजरायली सेना राफा शहर पर जमीनी हमला शुरू कर सकती है।

    इजरायल के इन इरादों से दुनिया इसलिए भी डरी हुई है क्योंकि गाजा में इजरायली कत्लेआम से डरकर 1.5 मिलियन की आबादी राफा शहर में शरण लिए हुए है। अब राफा में रह रहे लोगों को इजरायल के नए हमले का डर सता रहा है।

    Related Posts

    किम जोंग उन अपनी मां का नाम लेने से क्यों बचते हैं? सामने आई बड़ी वजह

    June 29, 2026

    वेनेजुएला भूकंप: 7.5 तीव्रता के झटकों से तबाही, 1,430 मौतों और हजारों के लापता होने की आशंका

    June 29, 2026

    अमेरिका-ईरान तनाव फिर भड़का: सीजफायर के बाद एक हफ्ते में ही हमले तेज

    June 28, 2026

    ट्रंप का नया कदम: अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर तस्वीर वाला ‘लिमिटेड एडिशन पासपोर्ट’

    June 28, 2026

    कराची में रेंजर्स कैंप पर बड़ा आतंकी हमला, 4 सुरक्षाकर्मी और 6 आतंकी मारे गए

    June 28, 2026

    वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, 1430 मौतों और हजारों लोगों के लापता होने की आशंका

    June 28, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एक ही फ्लाइट में फडणवीस-उद्धव, शिंदे के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

    June 29, 2026

    अगले हफ्ते शेयर बाजार की चाल तय करेंगे ये 5 बड़े फैक्टर, ट्रेड डील से लेकर कच्चे तेल तक पर रहेगी नजर

    June 29, 2026

    तमिलनाडु में नया सियासी विवाद: फिल्म प्रोड्यूसर को दिल्ली में विशेष प्रतिनिधि बनाया गया

    June 29, 2026

    पीएम मोदी का सेशेल्स दौरा: 50वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में भारत की अहम भागीदारी

    June 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.