Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»ऑस्ट्रेलिया के बाद यूके और अब मलेशिया ने भी किया कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेजबानी से किनारा, क्यों ऐसा कर रहे हैं देश?…
    विदेश

    ऑस्ट्रेलिया के बाद यूके और अब मलेशिया ने भी किया कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेजबानी से किनारा, क्यों ऐसा कर रहे हैं देश?…

    By March 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऑस्ट्रेलिया के बाद यूके और अब मलेशिया ने भी किया कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेजबानी से किनारा, क्यों ऐसा कर रहे हैं देश?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अगले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में होने हैं। हालांकि, अभी तक ये फैसला नहीं हुआ है कि इन खेलों की मेजबानी कौन सा देश करेगा।

    ऑस्ट्रेलिया के बाद इंग्लैंड और अब मलेशिया ने भी इन खेलों की मेजबानी करने से किनारा कर दिया है।

    सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के एक स्टेट विक्टोरिया इस मेगा इवेंट के लिए मूल मेजबान था, जो कुछ समय पहले मेजबानी से पीछे हट गया।

    2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करने वाले गोल्ड कोस्ट ने दिलचस्पी दिखाई कि वे फिर से इन खेलों की मेजबानी कर सकते हैं, लेकिन बात नहीं बन सकी। 

    इसके बाद यूके सरकार आगे आई, जिसने दक्षिण अफ्रीकी शहर डरबन के हार मानने के बाद 2022 राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया, लेकिन 2026 के गेम्स की मेजबानी के लिए इंग्लैंड तैयार नहीं है।

    और अब, एक अन्य देश ने निर्णय लिया है कि वह संकटग्रस्त खेलों को संकट से नहीं उबारेगा। इसने पहले से ही खराब स्थिति में एक और झटका दिया।

    ये देश मलेशिया है। ऐसे में अब इन खेलों की मेजबानी पर संकट है। इसके पीछे का कारण है कि कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन करने में बहुत सारी लागत आती है और इससे हर कोई बचना चाह रहा है। 

    विक्टोरिया क्यों हटा पीछे? 

    ऑस्ट्रेलिया के प्रांत विक्टोरिया ने दावा किया है कि इन खेलों की मेजबानी की लागत 4.5 बिलियन डॉलर के पार जा रही है। ऐसे में वे इसकी मेजबानी नहीं करेंगे।

    विक्टोरिया के पीछे हटने के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन यानी सीजीएफ ने एक देश को मेजबानी के लिए अप्रोच किया।

    कई विकल्पों पर विचार करने के बाद लगा कि मलेशिया इन खेलों की मेजबानी कर सकता है, लेकिन 2023 में जैसा विक्टोरिया ने किया, वैसा ही 2024 में मलेशिया ने कर दिया।  

    मलेशिया ने क्यों किया किनारा? 

    द गार्डियन की मानें तो मलेशिया ने लागत पर अनिश्चितता और अपर्याप्त धन की पेशकश के कारण प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। हालांकि, सीजीएफ ने समर्थन निधि में 100 मिलियन यूरो की पेशकश की, लेकिन मलेशियाई अधिकारियों ने इसे अपर्याप्त माना।

    हालांकि, उन्होंने कहा कि फंडिंग पर्याप्त नहीं थी, उन्होंने यह भी कहा कि वे इतने कम समय में और संभावित आर्थिक प्रभाव का आकलन करने के लिए कम समय में कार्यक्रम की मेजबानी करने के लिए प्रतिबद्ध नहीं हो सकते।

    क्यों कोई नहीं चाहता मेजबानी

    ओलंपिक, फीफा वर्ल्ड कप और कॉमनवेल्थ गेम्स कुछ ऐसे इवेंट जहां कुछ समय के लिए इकॉनमी बूम देखा जाता है। खेल के लिए काफी कुछ तैयार किया जाता है।

    इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाता है। यहां तक कि ब्रॉडकास्टिंग राइट्स भी भारी भरकम राशि में बिकते हैं। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि ओलंपिक और फीफा वर्ल्ड कप को ग्लोबल रीच मिलती है, लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स को उतनी तवज्जो नहीं मिलती है, क्योंकि इन खेलों को ब्रिटिश एंपायर से जोड़कर देखा जाता है।

    सीजीएफ का क्या है अगला कदम

    कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन यानी सीजीएफ को 2026 में अगर खेलों की मेजबानी करानी है तो इसके लिए सिंगापुर या कनाडा की एक सिटी को अप्रोच करना होगा।

    इसके अलावा दूसरा विकल्प ये है कि इन खेलों को एक साल के पोस्टपोन किया जाए। तीसरा विकल्प है कि फंडिंग को और भी ज्यादा बढ़ाया जाए ताकि अन्य देश इन खेलों की मेजबानी के लिए आगे आएं। 

    Related Posts

    Iran-US Conflict: ईरान के जवाबी हमले के बाद अमेरिका पर बढ़ा दबाव, 1945 के जापान-जर्मनी से तुलना क्यों हो रही है?

    July 13, 2026

    Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 लोगों की दर्दनाक मौत, 22 की हालत नाजुक

    July 13, 2026

    ईरानी अखबार की रिवेंज लिस्ट में ट्रंप-नेतन्याहू समेत कई बड़े नाम

    July 13, 2026

    होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका-ईरान आमने-सामने, बढ़ा युद्ध का खतरा

    July 13, 2026

    होर्मुज पर ईरान में टकराव, IRGC और पेजेशकियान सरकार आमने-सामने

    July 13, 2026

    ट्रंप की ईरान को चेतावनी, हत्या की साजिश पर विनाशकारी जवाब की धमकी

    July 12, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि….

    July 13, 2026

    Silver Price Crash: 13 दिन में ₹13,000 टूटी चांदी, आज फिर बड़ी गिरावट, सोने के दाम भी फिसले

    July 13, 2026

    विधानसभा पावस सत्र की तैयारियां तेज, कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में मुख्यमंत्री साय सहित वरिष्ठ नेता रहे मौजूद…..

    July 13, 2026

    Iran-US Conflict: ईरान के जवाबी हमले के बाद अमेरिका पर बढ़ा दबाव, 1945 के जापान-जर्मनी से तुलना क्यों हो रही है?

    July 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.