Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»हमजा बुरहान भी ढेर, पाकिस्तान में छिपे भारत के दुश्मनों का लगातार हो रहा सफाया
    देश

    हमजा बुरहान भी ढेर, पाकिस्तान में छिपे भारत के दुश्मनों का लगातार हो रहा सफाया

    News DeskBy News DeskMay 22, 2026No Comments9 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हमजा बुरहान भी ढेर, पाकिस्तान में छिपे भारत के दुश्मनों का लगातार हो रहा सफाया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
     पाकिस्तान की धरती पर भारत के दुश्मनों का काल बनकर मंडरा रहे अज्ञात हमलावरों ने एक और बड़े आतंकी को जहन्नुम पहुंचा दिया है. गुरुवार को खबर आई कि पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है. पिछले कुछ सालों से पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है. मोटरसाइकिल पर आने वाले इन अज्ञात हमलावरों ने अब तक लश्कर, जैश और हिजबुल के कई टॉप कमांडरों को मौत के घाट उतार दिया है । इन रहस्यमय हत्याओं ने पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों और वहां पनाह लिए बैठे आतंकियों के आकाओं की नींद उड़ा दी है. कोई नहीं जानता कि इन आतंकियों की जान लेने वाले ये अज्ञात लोग आखिर कौन हैं। 

    पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान को कैसे मिली मौत?

    भारत सरकार की तरफ से साल 2022 में आतंकी घोषित किया गया हमजा बुरहान अब इस दुनिया में नहीं है. उसे मुजफ्फरराबाद में अज्ञात हमलावरों ने कई गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हमजा बुरहान का असली नाम अर्जुमंद गुलजार डार था और वह खतरनाक आतंकी संगठन अल बदर से जुड़ा हुआ था. साल 2019 में पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले की साजिश में उसका बड़ा हाथ था, जिसमें भारत के 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे. इस हमले के बाद से ही वह भारत का बड़ा दुश्मन बना हुआ था, लेकिन पीओके में अज्ञात बंदूकधारियों ने उसे गोलियां मारकर हमेशा के लिए खामोश कर दिया । 

    लाहौर में लश्कर के संस्थापक अमीर हमजा पर कैसे हुआ था हमला?

    पाकिस्तान के लाहौर शहर में लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्यों में शामिल अमीर हमजा को भी इसी साल अप्रैल में निशाना बनाया गया था. बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने अमीर हमजा पर अचानक अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस जानलेवा हमले में वह बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अमीर हमजा भारत के खिलाफ लंबे समय से जहर उगलने और आतंकी नेटवर्क को मजबूत करने का काम कर रहा था। 
    मसूद अजहर और हाफिज सईद के करीबियों को किसने ढेर किया?

    जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मौलाना मसूद अजहर के बड़े भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की भी पिछले महीने पाकिस्तान में रहस्यमयी हालात में मौत हो गई. वह जैश के सभी बड़े ऑपरेशन्स को संभालता था. वहीं, पिछले साल मार्च में 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेहद करीबी अबू कतल उर्फ कतल सिंधी को झेलम सिंध में अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया. कतल सिंधी साल 2024 में जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए हमले का मुख्य आरोपी था. इसके अलावा कराची में हाफिज सईद के एक और खास मुफ्ती कैसर फारूक को भी अज्ञात हमलावरों ने मदरसा के पास पीठ में गोलियां मारकर ढेर कर दिया था। 

    पठानकोट हमले के गुनहगार शाहिद लतीफ का अंत कैसे हुआ?

    साल 2016 में भारत के पठानकोट एयरबेस पर हुए बड़े आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता शाहिद लतीफ को सियालकोट की एक मस्जिद में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियां मार दी थीं. 54 साल का शाहिद लतीफ भारत की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था और लंबे समय से पाकिस्तान में बैठकर कश्मीरी युवाओं को भड़काने का काम कर रहा था. इसी तरह लश्कर का एक और खतरनाक भर्ती कमांडर अकरम खान गाजी भी नवंबर 2023 में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों की गोलियों का शिकार बन गया. गाजी भारत में आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए नए लड़कों का ब्रेनवॉश करता था। 

    ख्वाजा शाहिद का सिर कलम और विमान हाईजैक के आरोपी की मौत कैसे हुई?

    लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर ख्वाजा शाहिद उर्फ मियां मुजाहिद की लाश एलओसी के पास नीलम घाटी में बेहद डरावनी हालत में मिली थी. अज्ञात हमलावरों ने पहले उसका अपहरण किया, फिर उसे बुरी तरह टॉर्चर करने के बाद उसका सिर धड़ से अलग कर दिया. इससे पहले साल 1999 में इंडियन एयरलाइंस के आईसी-814 विमान को हाईजैक करने वाले मुख्य आतंकियों में शामिल मिस्त्री जहूर इब्राहिम को कराची में मौत के घाट उतारा गया था. वह जाहिद अखुंद नाम से फर्जी पहचान छिपाकर रह रहा था, लेकिन अज्ञात हमलावरों ने उसके सिर में पॉइंट ब्लैंक रेंज से दो गोलियां मारकर उसका काम तमाम कर दिया था। 

    यूएपीए (UAPA) के तहत घोषित व्यक्तिगत आतंकियों की लिस्ट

        मौलाना मसूद अजहर उर्फ मौलाना मोहम्मद मसूद अजहर अल्वी उर्फ वली आदम इस्सा.
        हाफिज मोहम्मद सईद उर्फ हाफिज मोहम्मद साहिब उर्फ हाफिज मोहम्मद सईद उर्फ हाफिज मोहम्मद उर्फ हाफिज सईद उर्फ हाफेज मोहम्मद सईद उर्फ हाफिज मोहम्मद सयीद उर्फ मोहम्मद सईद उर्फ मोहम्मद सईद.
        जकी-उर-रहमान लखवी उर्फ अबू वाहीद इर्शाद अहमद अर्शद उर्फ काकी उर-रहमान उर्फ जाकिर रहमान लखवी उर्फ जकी-उर-रहमान लकवी उर्फ जाकिर रहमान.
        दाऊद इब्राहिम कास्कर.
        वधावा सिंह बब्बर उर्फ चाचा.
        लखबीर सिंह उर्फ रोडे.
        रंजीत सिंह उर्फ नीता.
        परमजीत सिंह उर्फ पंजवड़.
        भूपिंदर सिंह भिंडा.
        गुरमीत सिंह बग्गा.
        गुरपतवंत सिंह पन्नून.
        हरदीप सिंह निज्जर.
        परमजीत सिंह उर्फ पम्मा.
        साजिद मीर उर्फ साजिद मजीद उर्फ इब्राहिम शाह उर्फ वासी उर्फ खाली उर्फ मोहम्मद वसीम.
        यूसुफ मुजम्मिल उर्फ अहमद भाई उर्फ यूसुफ मुजम्मिल बट उर्फ हुरैरा भाई.
        अब्दुर रहमान मक्की उर्फ अब्दुल रहमान मक्की.
        शाहिद महमूद उर्फ शाहिद महमूद रहमतुल्लाह.
        फरहातुल्लाह गोरी उर्फ अबू सूफियान उर्फ सरदार साहब उर्फ फारू.
        अब्दुल रऊफ असगर उर्फ मुफ्ती उर्फ मुफ्ती असगर उर्फ साद बाबा उर्फ मौलाना मुफ्ती रऊफ असगर.
        इब्राहिम अथर उर्फ अहमद अली मोहम्मद अली शेख उर्फ जावेद अमजद सिद्दीकी उर्फ ए.ए. शेख उर्फ चीफ.
        यूसुफ अजहर उर्फ अजहर यूसुफ उर्फ मोहम्मद सलीम.
        शाहिद लतीफ उर्फ छोटा शाहिद भाई उर्फ नूर अल दीन.
        सैयद मोहम्मद यूसुफ शाह उर्फ सैयद सलाहुद्दीन उर्फ पीर साहब उर्फ बुजुर्ग.
        गुलाम नबी खान उर्फ आमिर खान उर्फ सैफुल्लाह खालिद उर्फ खालिद सैफुल्लाह उर्फ जवाद उर्फ दांद.
        जफर हुसैन भट उर्फ खुर्शीद उर्फ मोहम्मद जफर खान उर्फ मौलवी उर्फ खुर्शीद इब्राहिम.
        रियाज इस्माइल शाहबांदरी उर्फ शाह रियाज अहमद उर्फ रियाज भटकल उर्फ मोहम्मद रियाज उर्फ अहमद भाई उर्फ रसूल खान उर्फ रोशन खान उर्फ अजीज.
        मोहम्मद इकबाल उर्फ शाहबांदरी मोहम्मद इकबाल उर्फ इकबाल भटकल.
        शेख शकील उर्फ छोटा शकील.
        मोहम्मद अनीस शेख.
        इब्राहिम मेमन उर्फ टाइगर मेमन उर्फ मुश्ताक उर्फ सिकंदर उर्फ इब्राहिम अब्दुल रजाक मेमन उर्फ मुस्तफा उर्फ इस्माइल.
        जावेद चिकना उर्फ जावेद दाऊद टेलर.
        हाफिज तलहा सईद.
        मोहिउद्दीन औरंगजेब आलमगीर उर्फ मकतब अमीर उर्फ मुजाहिद भाई उर्फ मोहम्मद भाई उर्फ एम. अम्मार उर्फ अबू अम्मार मैडम उर्फ औरंगजेब अंजार उर्फ मौलाना अम्मार मदनी उर्फ मौलाना अम्मार उर्फ अबू अम्मार उर्फ अम्मार अल्वी.
        अली काशिफ जान उर्फ जान अली काशिफ.
        मुश्ताक अहमद जरगर उर्फ लाट्रम.
        आशिक अहमद नेंगरू उर्फ नेंगरू उर्फ आशिक हुसैन नेंगरू उर्फ आशिक मौलवी.
        शेख साजाद उर्फ शेख सज्जाद गुल उर्फ सज्जाद गुल उर्फ सज्जाद अह शेख.
        अर्जुमंद गुलजार डार उर्फ हमजा बुरहान उर्फ डॉक्टर.
        इम्तियाज अहमद कंदू उर्फ साजाद उर्फ फैयाज सोपोर.
        शौकत अहमद शेख उर्फ शौकत मोची.
        बासित अहमद रेशी.
        हबीबुल्लाह मलिक उर्फ साजिद जट्ट उर्फ सैफुल्लाह उर्फ नूमी उर्फ नुमान उर्फ लंगड़ा.
        बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज आलम.
        इर्शाद अहमद उर्फ इदरीस.
        रफीक नाई उर्फ सुल्तान.
        जफर इकबाल उर्फ सलीम उर्फ जमालदीन उर्फ शमशेर नाई उर्फ शमशेर खान.
        बिलाल अहमद बेग उर्फ बाबर.
        शेख जमील-उर-रहमान.
        एजाज अहमद अहंगर.
        मोहम्मद अमीन खुबैब.
        अरबाज अहमद मीर.
        डॉ. आसिफ मकबूल डार.
        अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डला.
        हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा.
        लखबीर सिंह उर्फ लांडा.
        सतविंदर सिंह उर्फ सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार.
        मोहम्मद कासिम गुज्जर उर्फ सलमान उर्फ सुलेमान.

    UAPA की लिस्ट के कौन-से आतंकी मारे जा चुके हैं?

    यूएपीए लिस्ट में शामिल कुल 57 मोस्ट वांटेड आतंकियों में से कई बड़े नाम पिछले कुछ समय में ढेर किए जा चुके हैं. इनमें से अधिकतर आतंकियों को पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने अपनी गोली का शिकार बनाया, जबकि कुछ अन्य देशों में मारे गए.

    नंबर 6. लखबीर सिंह उर्फ रोडे: खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट का यह टॉप आतंकी पाकिस्तान में छिपा बैठा था. दिसंबर 2023 में पाकिस्तान के लाहौर में बीमारी (हार्ट अटैक) के कारण इसकी मौत की रिपोर्ट सामने आई थी.

    नंबर 8. परमजीत सिंह उर्फ पंजवड़: खालिस्तान कमांडो फोर्स का चीफ, जो लंबे समय से पाकिस्तान में शरण लिए हुए था. 6 मई 2023 को लाहौर की जौहर टाउन सोसाइटी में सुबह की सैर के दौरान दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने इसे गोलियां मारकर ढेर कर दिया.

    नंबर 12. हरदीप सिंह निज्जर: खालिस्तानी आतंकी संगठन ‘खालिस्तान टाइगर फोर्स’ का चीफ. 18 जून 2023 को कनाडा के सरे शहर में एक गुरुद्वारे की पार्किंग में अज्ञात हमलावरों ने इसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी.

    नंबर 22. शाहिद लतीफ उर्फ छोटा शाहिद भाई: साल 2016 के पठानकोट एयरबेस हमले का मुख्य मास्टरमाइंड. अक्टूबर 2023 में पाकिस्तान के सियालकोट की एक मस्जिद में अज्ञात बंदूकधारियों ने इसे गोलियां मारकर हमेशा के लिए खामोश कर दिया.

    नंबर 38. अर्जुमंद गुलजार डार उर्फ हमजा बुरहान: साल 2019 के पुलवामा आत्मघाती हमले का मुख्य साजिशकर्ता और अल बदर का आतंकी. हाल ही में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मुजफ्फरराबाद में अज्ञात हमलावरों ने इसे कई गोलियां मारकर जहन्नुम पहुंचा दिया.

    नंबर 43. बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज आलम: हिजबुल मुजाहिद्दीन का टॉप कमांडर, जो कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ कराने का इंचार्ज था. फरवरी 2023 में पाकिस्तान के रावलपिंडी में एक दुकान के बाहर अज्ञात हमलावरों ने इसे पॉइंट ब्लैंक रेंज पर गोली मारकर ढेर कर दिया था.

    इस तरह भारत सरकार की इस लिस्ट में शामिल कम से कम 6 बड़े और खूंखार आतंकी अब तक मारे जा चुके हैं. अधिकतर का अंत ‘अज्ञात हमलावरों’ की गोलियों से हुआ है.

     

    News Desk

    Related Posts

    Meta ने पीएम मोदी की पोस्ट हटाने पर मांगी माफी, कहा- तकनीकी खराबी की वजह से हुई थी गलती

    July 28, 2026

    ‘बिना समय बर्बाद किए…’ पूर्व IPS किरण बेदी ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, कही बड़ी बात

    July 28, 2026

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से हालात बेकाबू, फ्लैश फ्लड का अलर्ट; कई जिलों में स्कूल बंद

    July 28, 2026

    सोसायटी के नियम तोड़ने पर किसे भरना होगा जुर्माना? जानिए मकान मालिक या किरायेदार, क्या कहता है नियम

    July 28, 2026

    सोनम वांगचुक का बड़ा बयान! पत्थरबाजों पर कार्रवाई की मांग, CJP को जश्न मनाने पर दी नसीहत

    July 28, 2026

    जीरा और सौंफ पर राजस्थान-गुजरात में छिड़ी जंग! GI Tag को लेकर किसानों ने उठाए बड़े सवाल

    July 28, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के कांकेर आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर ने किया आत्मीय स्वागत….

    July 28, 2026

    शाला प्रवेशोत्सव में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत…..

    July 28, 2026

    सहकारिता क्षेत्र को और मजबूत बनाने पर दें जोर- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप….

    July 28, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सौजन्य भेंट की….

    July 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.