Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»केजरीवाल की गिरफ्तारी पर क्या बोला विदेशी मीडिया, कतर से लेकर अमेरिका तक हुई चर्चा…
    विदेश

    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर क्या बोला विदेशी मीडिया, कतर से लेकर अमेरिका तक हुई चर्चा…

    By March 25, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर क्या बोला विदेशी मीडिया, कतर से लेकर अमेरिका तक हुई चर्चा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी की छह दिनों की रिमांड पर हैं।

    उन्हें 28 मार्च तक ईडी में बने लॉकअप में अपने दिन गुजराने होंगे। इस दौरान, केंद्रीय एजेंसी घोटाले से जुड़े सवाल करेगी। केजरीवाल के घर ईडी 21 मार्च को पहुंची थी और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

    एजेंसी ने दिल्ली के सीएम को शराब घोटाले का किंगपिन बताते हुए दावा किया है कि घोटाले से मिली राशि का इस्तेमाल गोवा के चुनावों में भी किया गया।

    दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी को दुनियाभर के मीडिया हाउसेस ने कवर किया है। इसमें अमेरिका के वॉशिंगटन पोस्ट से लेकर कतर के अलजजीरा तक शामिल हैं।

    ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ ने अपने न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित किया, ”विपक्ष पर बढ़ती कार्रवाई के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री गिरफ्तार।” आर्टिकल में लिखा गया है कि भारतीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और एक उभरते हुए विपक्षी नेता अरविंद केजरीवाल को कथित मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया।

    उनके समर्थकों का कहना है कि देश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने इन्हें फंसाया है।

    न्यूज आर्टिकल में आगे लिखा गया, ”हाल के महीनों में विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा पर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर व्यवस्थित रूप से दबाव बनाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का गलत तरीके से उपयोग करने या महत्वपूर्ण राष्ट्रीय चुनावों से पहले उन्हें जेल में डालने का आरोप लगाया है। आम चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होगा। केजरीवाल के अलावा, उनकी पार्टी के तीन अन्य नेताओं को, जिन्हें राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा के लिए भविष्य में एक संभावित चुनौती के रूप में देखा जाता है, शराब मामले में पिछले साल जेल में डाल दिया गया।”

    ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने भी केजरीवाल की गिरफ्तारी को अपने यहां जगह दी है। एक शीर्षक लिखा है, ”भारतीय विपक्षी दलों का कहना है कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।”

    आर्टिकल में कहा गया कि भारत की प्रमुख विपक्षी पार्टियों में से एक के प्रमुख को गुरुवार को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया गया।

    उसी दिन एक अन्य पार्टी ने कहा कि उसे अपने बैंक खातों तक पहुंच से रोक दिया गया है। आलोचकों का कहना है कि मोदी सरकार ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को परेशान करने के लिए कार्रवाई की है। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को गुरुवार देर रात नई दिल्ली में उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

    केजरीवाल, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नई दिल्ली के मुख्यमंत्री भी हैं, को शहर की शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनकी पार्टी के नेताओं का कहना है कि आरोप फर्जी हैं।

    गिरफ्तारी पर क्या बोला बीबीसी?
    उधर, ब्रिटेन के बीबीसी ने अपनी न्यूज में हेडिंग दी, ”अरविंद केजरीवाल: दिल्ली के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के दावों पर गिरफ्तार।”

    खबर में कहा गया है कि प्रमुख विपक्षी राजनेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भारत की वित्तीय अपराध एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया है।

    यह गिरफ्तारी शराब की बिक्री पर शहर की नीतियों से संबंधित भ्रष्टाचार के आरोपों में हुई है। केजरीवाल और उनकी पार्टी, आम आदमी पार्टी (आप) ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है और मामले को राजनीति से प्रेरित बताया है।

    अलजजीरा ने लिखा- क्या केजरीवाल की गिरफ्तारी से विपक्ष एकजुट होगा?
    वहीं, अल जजीरा ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सवाल पूछा है कि क्या इससे भारत का विपक्ष एकजुट होगा? अलजजीरा ने हेडिंग दी है, ”मृत लोकतंत्र- क्या अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से भारत का विपक्ष एकजुट होगा?” आर्टिकल में लिखा गया है, ”गिरफ्तारी ने भारत की राजधानी को एक अभूतपूर्व संवैधानिक संकट में डाल दिया। यह पहली बार है कि दिल्ली के सेवारत मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है। केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) के एक प्रवक्ता ने इसे फर्जी मामले पर पीएम मोदी की गंदी राजनीति बताते हुए अल जजीरा को बताया कि पार्टी नेता इस्तीफा नहीं देंगे, बल्कि जेल से सरकार चलाएंगे। भारत का प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) 2022 में केजरीवाल सरकार द्वारा लागू की गई शराब नीति में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहा है।”

    Related Posts

    पाकिस्तान में शादी से बाजार तक नए सख्त नियम, एक डिश से लेकर बाजार बंद करने का बदला समय

    September 18, 2026

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत; 50 घायल

    September 18, 2026

    अमेरिका-हूती के बीच गुप्त डील की चर्चा, लाल सागर में बढ़त से सऊदी अरब की बढ़ी चिंता

    September 18, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    नॉर्थ कोरिया पर साउथ कोरिया की कोर्ट का बड़ा फैसला, 32 मिलियन डॉलर का जुर्माना

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.