Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»मॉस्को में बड़ा आतंकी हमला, कॉन्सर्ट हॉल में घुसकर भीड़ पर की अंधाधुंध फायरिंग; 40 की मौत…
    विदेश

    मॉस्को में बड़ा आतंकी हमला, कॉन्सर्ट हॉल में घुसकर भीड़ पर की अंधाधुंध फायरिंग; 40 की मौत…

    By March 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रूस की राजधानी मॉस्को में बड़े आतंकी हमले की खबर है।

    रूसी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बड़े कंसर्ट हॉल में कम से कम पांच बंदूकधारी घुस गए और भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग करदी।

    इसमें खबर लिखे जाने तक कम से कम 40 लोगों की मौत हुई है। वहीं सैकड़ों लोगों के घायल होने की खबर है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक मरने वालों का आंकड़ा 40 से भी ज्यादा हो सकता है। 

    मी़डिया रिपोर्ट्स के मुतााबिक 22 मार्च की शाम को क्रास्नोगोर्स्क इलाके में क्रोकस सिटी हॉल में कुछ बंदूकधारी सेना की ड्रेस पहने हुए घुस गए और फिर अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे।

    इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि बंदूकधारी हमलावर जिधर भी लोगों को देखते हैं, वे तुरंत गोलियां चलाकर उन्हें मार देते हैं।

    आतंकियों से बचने के लिए लोग इधर-उधर भाग रहे हैं। मरने वालों में बच्चे, बूढ़े और महिलाएं भी शामिल हैं। रूसी समाचार एजेंसी ने 40 लोगों के मरने की पुष्टि कर दी है। 

    जानकारी के मुताबिक आतंकियों से जान बचाने के लिए लोग बेसमेंट में छिप गए। वहीं हमलावरों ने हॉल में धमाके भी किए जिसके बाद वहां आग लग गई।

    जानकारी के मुताबिक हॉल में से 100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला भी गया है। हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली है।।

    बताया जा रहा है कि रूसी स्पेशल फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया है। हालांकि किसी आतंकी के मारे जाने की खबर सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि घायलों की मदद के लिए तत्काल 70 ऐंबुलेंस भेज दी गई थीं. 

    दरअसल हॉल में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट को सुनने के लिए भीड़ जमा हुई थी। तभी आतंकवादी सेना की वर्दी में पहुंच गए। उनके हाथ में आधुनिक ऑटोमैटिग बंदूकें थीं।

    पहुंचते ही गेट से ही आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। क्रकोस सिटी हॉल मॉस्को का फेमस हॉल है। यहां 10 हजार से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

    इस हॉल में मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता का आयोजन भी हो चुका है। फिलहाल हॉल की आग बुझाने की कोशिश हो रही है। इसके लिए हेलिकॉप्टर की भी मदद ली गई। 

    Related Posts

    फिलीपींस में 8.2 तीव्रता का भीषण भूकंप, धरती हिली; इंडोनेशिया तक सुनामी का अलर्ट

    June 8, 2026

    इजरायल-ईरान जंग ने पकड़ा तूल: येरूशलम में धमाके, ट्रंप की चेतावनी को नजरअंदाज कर नेतन्याहू ने किया हमला

    June 8, 2026

    रूस-चीन बढ़ता सैन्य सहयोग, PLA के दौरे से भारत की चिंता बढ़ी

    June 8, 2026

    ईरान मुद्दे पर अमेरिका-इजरायल में तनाव, जासूसी के आरोपों से बढ़ी खटास

    June 8, 2026

    2026 में दिखेगा दुर्लभ पूर्ण सूर्यग्रहण, कई देशों में दिन में छाएगा अंधेरा

    June 8, 2026

    होर्मुज जलडमरूमध्य तनाव के बीच US नेवी का MH-53E Sea Dragon चर्चा में

    June 8, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जौनसार-बावर पहुंचे सीएम धामी, बोले- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आदिवासी समाज की नीतियां और नियति बदलीं

    June 8, 2026

    Uttarakhand News: जौनसार-बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए CM धामी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी केदार सिंह को दी श्रद्धांजलि…..

    June 8, 2026

    Uttarakhand News: जौनसार-बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए CM धामी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी केदार सिंह को दी श्रद्धांजलि…..

    June 8, 2026

    समाज के अंतिमसमाज के हर परिवार को पक्का आवास, खाद्यान्न और बुनियादी सुविधाएं के लिए सरकार प्रतिबद्ध- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा तक पहुँच रहा सुशासनः वन मंत्री केदार कश्यप….

    June 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.