Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»पिघल रहे ग्लेशियर, धरती खत्म होने का खतरा; बढ़ती गर्मी पर यूनाइटेड नेशंस की चेतावनी…
    विदेश

    पिघल रहे ग्लेशियर, धरती खत्म होने का खतरा; बढ़ती गर्मी पर यूनाइटेड नेशंस की चेतावनी…

    By March 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पिघल रहे ग्लेशियर, धरती खत्म होने का खतरा; बढ़ती गर्मी पर यूनाइटेड नेशंस की चेतावनी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बीते साल गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस बात की पुष्टि यूनाइटेड नेशंस की हालिया रिपोर्ट में हुई है।

    यूएन की वर्ल्ड मीट्रियोलॉजिकल ऑर्गनाइजेशन (डब्लूएमओ) ने मंगलवार को यह रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 में बेतहाशा गर्मी पड़ी थी और यह सबसे गर्म साल के तौर पर दर्ज किया गया था।

    इस दौरान खूब हीटवेव्स चली थीं, जिसका असर समंदर से लेकर ग्लेशियर तक दिखा था। डब्लूएमओ के मुताबिक सिर्फ 2023 ही नहीं, बल्कि 2014 से 2023 तक पूरा दशक ही भयंकर गर्मी की चपेट रहा है। 

    संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने तो यहां तक कहा है कि रिपोर्ट दिखाती है धरती खतरे के कगार पर है।

    कड़ी चेतावनी
    संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने इसको लेकर कड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन बहुत तेजी से हो रहा है। धरती की तरफ से लगातार खतरे का इशारा मिल रहा है।

    डब्लूएमओ की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल सतह का औसत तापमान लेवल से 1.45 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। बता दें कि 2015 पेरिस जलवायु समझौते में जो सीमा तय की गई थी यह 1.5 डिग्री है।

    रिपोर्ट के मुताबिक यह रेड अलर्ट की सिचुएशन है। सबसे चौंकाने वाली चीज यह है कि पिछले साल समुद्री हीटवेव ने दुनिया के एक तिहाई महासागर पर असर डाला था। साल 2023 का अंत आते-आते यह आंकड़ा 90 फीसदी तक पहुंच चुका था।

    समुद्र का बढ़ता जलस्तर
    रिपोर्ट में समुद्र के बढ़ते जलस्तर का भी जिक्र किया गया है। इसके पीछे की वजह भी बढ़ते हुए तापमान को ही बताया गया है। इसके मुताबिक बढ़ती गर्मी के चलते ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं।

    डब्लूएमओ ने बताया है कि पिछले एक दशक (2014-2023) में समुद्र का जलस्तर पूर्व के दशक की तुलना में दुगुनी रफ्तार से बढ़ा।

    रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस तरह के जलवायु परिवर्तन से दुनिया भर में परेशानियां हो रही हैं। इसके चलते बहुत ज्यादा गर्मी, बाढ़ और सूखे के मामले सामने आ रहे हैं। 

    Related Posts

    वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

    June 25, 2026

    ईरान को खाड़ी देशों से मिल सकते हैं $300 बिलियन, कतर ने 3 पॉइंट में बताया पूरा प्लान

    June 24, 2026

    बिल गेट्स ने निजी रिश्तों को लेकर किया खुलासा, शादी के दौरान तीन महिलाओं से संबंधों की चर्चा

    June 24, 2026

    ट्रंप के ‘गोल्डन डोम’ का पहला टेस्ट सफल, अमेरिका को मिलेगा मजबूत सुरक्षा कवच

    June 24, 2026

    ‘परमाणु ठिकानों का निरीक्षण होकर रहेगा’, IAEA की ईरान को दो टूक

    June 24, 2026

    ख्वाजा आसिफ की युद्ध वाली गीदड़भभकी पर भारत का पलटवार, PoK का जिक्र कर दिया करारा जवाब

    June 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    देवी-देवताओं या भारत माता के नाम पर शपथ नहीं, केरल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    June 25, 2026

    Brazil vs Scotland: विनीसीयस का डबल धमाका, नेमार की वापसी और ब्राजील की 3-0 से शानदार जीत

    June 25, 2026

    चेतन से प्यार, केतन से नजदीकियां! आखिर सिया चाहती क्या थी? टीवी एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा

    June 25, 2026

    दूल्हा बने आकाशदीप, आशीर्वाद देने पहुंचे पवन सिंह; क्रिकेटर ने कहा- शुक्रिया

    June 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.