Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»PBKS vs DC: धर्मशाला में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले, किसे मिलेगी जीत?
    खेल

    PBKS vs DC: धर्मशाला में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले, किसे मिलेगी जीत?

    News DeskBy News DeskMay 11, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    PBKS vs DC: धर्मशाला में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले, किसे मिलेगी जीत?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    धर्मशाला

    आईपीएल के 19वें सीजन के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम ) में खेला जाएगा। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेलसंभालेंगे। वहीं पंजाब किंग्स की कमान एक बार फिर श्रेयस अय्यर  के हाथों में होगी। आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मौजूदा सीजन में धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला यह पहला मैच है। पंजाब किंग्स की टीम सोमवार को धर्मशाला के खूबसूरत मैदान में जब खराब फॉर्म से जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स की मेजबानी करेगी तो इस सीजन के आखिरी चरण में अपने प्रदर्शन में आई चौंकाने वाली गिरावट को रोकने की कोशिश करेगी। इस स्टेडियम में पंजाब की टीम 17 मई तक तीन मैच खेलेगी। अपने पिछले तीन लीग मैच में मिली हार के बाद पंजाब खेल के सभी विभागों में सुधार की उम्मीद कर रही होगी। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाले पंजाब किंग्स को प्ले ऑफ में जगह बनाने के लिए अब भी कम से कम दो जीत की जरूरत है।

    दिल्ली का खराब फॉर्म जारी
    दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की नजरें पहले से ही अगले सत्र पर टिकी हैं क्योंकि वे अपने पिछले छह में से पांच मैच हारने के बाद अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। दिल्ली का प्रदर्शन अपने घरेलू मैदान पर बेहद खराब रहा है इसलिए वे पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के लिए स्थल में बदलाव का स्वागत करेंगे। उसके बल्लेबाज धीमी और टर्न लेने वाली पिचों पर खुद को ढालने में नाकाम रहे हैं जिससे उनकी कमजोरियां उजागर हुई हैं। प्रमुख स्पिनर कुलदीप यादव के साधारण प्रदर्शन ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं जबकि मिचेल स्टार्क शायद बहुत देर से टीम से जुड़े। पंजाब किंग्स की तरह दिल्ली के क्षेत्ररक्षण ने भी उसे निराश किया है। आंकड़ों के लिहाज से दिल्ली की टीम अब भी प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है लेकिन इसकी बहुत कम संभावना है कि वे टूर्नामेंट में आगे बढ़ पाएंगे। यह मुकाबला अंक तालिका में तीसरे और आठवें पायदान पर काबिज टीमों के बीच है। ऐसे में आईए जानते हैं सोमवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम की पिच और मौसम का कैसा रहेगा हाल?

    पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड
    आईपीएल के इतिहास में Punjab Kings और Delhi Capitals के बीच अब तक कुल 36 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें पंजाब किंग्स ने 18 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 17 मैच अपने नाम किए हैं। वहीं एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला। आंकड़े बताते हैं कि दोनों टीमों के बीच हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिलती है।

    पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आज की पिच रिपोर्
    आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Stadium) में खेला जा रहा है। जहां की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। यहां गेंद आसानी से बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाज बड़े शॉट खेल पाते हैं। धर्मशाला ऊंचाई वाले इलाके में है, इसलिए हवा का असर भी अलग होता है और गेंद तेजी से जाती है। इसी वजह से यहां छक्के लगाना थोड़ा आसान माना जाता है। इस सीजन का यह पहला मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है, इसलिए दोनों टीमें यहां की परिस्थितियों को समझने में थोड़ा समय ले सकती हैं। स्टेडियम की पिच हरियाणा के भिवानी से लाई गई काली मिट्टी से बनाई गई है। इस मिट्टी में रेत बहुत कम होती है, जिसकी वजह से पिच पर अच्छी गति और उछाल मिलती है। मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना रहती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाज भी असर दिखा सकते हैं। अगर बल्लेबाज शुरुआत में संभलकर खेल लें और पिच पर टिक जाएं, तो बाद में उनके लिए बड़े शॉट खेलना आसान हो जाता है।

    आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में पंजाब और दिल्ली के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
    पंजाब के फैंस एक बार फिर टीम के ओपनर प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की जबरदस्त बल्लेबाजी देखना चाहेंगे। वहीं कप्तान अय्यर से फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में पंजाब के फैंस को मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल से जबरदस्त प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दूसरी तरफ दिल्ली के फैंस केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद कर रहे होंगे। जबकि अक्षर पटेल से आलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी, काइल जेमिसन और मिचेल स्टार्क से मैच जिताने की उम्मीद दिल्ली के फैंस कर रहे होंगे।

    पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2026 टीमें

    पंजाब किंग्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम
    श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, निहाल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्युसन, हरप्रीत बरार, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, प्रवीण दुबे, पायला अविनाश और विशाल निषाद।

    अभिषेक पोरेल, लोकेश राहुल, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, दुष्मंता चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, आकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, पृथ्वी साव, काइल जेमिसन, अजय जाधव मंडल, माधव तिवारी, साहिल पारख, करुण नायर, टी नटराजन।

    News Desk

    Related Posts

    पडिक्कल का लगातार दूसरा शतक, कोलंबो टेस्ट के पहले दिन भारत 300/5 पर मजबूत

    August 23, 2026

    बोट ने तोड़ा उसेन बोल्ट का 100 मीटर रिकॉर्ड, 9.39 सेकंड में पूरी की रेस

    August 23, 2026

    Colombo में शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सचिन-सहवाग के खास क्लब में बनाई जगह; धांसू रिकॉर्ड कायम

    August 23, 2026

    शुभमन गिल ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 3,000 रन

    August 23, 2026

    हॉकी वर्ल्ड कप में भारत को बड़ा झटका, नीदरलैंड्स ने 3-1 से हराया

    August 23, 2026

    सेमीफाइनल की राह के लिए ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत, मुकाबला क्वार्टर फाइनल जैसा

    August 23, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    संत समाज से बोले शिवराज, ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के लिए करें जनजागरण

    August 23, 2026

    पुतिन के भारत दौरे में बड़े रक्षा सौदे की तैयारी, सुखोई-57 और ‘सुपर सुखोई’ पर हो सकती है डील

    August 23, 2026

    Flipkart-Amazon समेत 150 कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक विज्ञापन और गलत लेबलिंग पर नोटिस

    August 23, 2026

    छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान, पर्यटन बोर्ड की पर्यटकों से अपील—फर्जी वेबसाइट, बुकिंग लिंक, मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया से रहें सतर्क….

    August 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.