Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»रमजान में लोगों को खून के आंसू रुला रहा पाकिस्तान, नहीं जल पा रहा चूल्हा; दुगनी हुई गैस की कीमत…
    विदेश

    रमजान में लोगों को खून के आंसू रुला रहा पाकिस्तान, नहीं जल पा रहा चूल्हा; दुगनी हुई गैस की कीमत…

    By March 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रमजान में लोगों को खून के आंसू रुला रहा पाकिस्तान, नहीं जल पा रहा चूल्हा; दुगनी हुई गैस की कीमत…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रमजान का पाक महीना चल रहा है मगर पाकिस्तानी सरकार इस मुक्कदस महीने में भी लोगों पर जुल्म ढाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

    चुनावों से पहले यहां की कई सियासी पार्टियों ने रमजान के महीने में बिना किसी बाधा के घरेलू गैस की आपूर्ति करने का वादा किया था।

    मगर सरकार बनने के बाद ये सभी वादे काफूर हो गए हैं। पड़ोसी में मुल्क में वादे के बावजूद रमजान के पाक महीने में गैस दुर्लभ हो गई है।

    इस वजह से लोगों को अपना चूल्हा जलाना भी मुहाल हो गया है। अब लोग एलपीजी सिलेंडर पर निर्भर हो गए हैं। जिसके कारण गैस की कीमतें काफी बढ़ गई हैं।

    सरकार के झूठे वादों से तंग आकर पाकिस्तान की जनता सहरी और इफ्तार के लिए खाना पकाने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर पर निर्भर होने लगी है।

    एलपीजी सिलेंडर की मांग में इस कदर बढ़त को देखते हुए कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। इसके साथ ही एलपीजी सिलेंडरों के डीलरों ने स्थिति का फायदा उठाते हुए गैस की कीमतों में रिकॉर्ड इजाफा कर दिया है।

    इस परिस्थिति से पाकिस्तान की आम जनता परेशान है। पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, कराची में जहां यह एलपीजी गैस के सिलेंडर 200 रुपए मिलता था वहीं इसकी कीमत 500 रुपये तक हो गई है।

    कराचीवासियों की तरह लाहौर के निवासी भी इसी तरह की स्थिति से परेशान हैं। शहर के निवासी मुहम्मद एजाज ने कहा कि रमजान के दौरान गैस की निर्बाध आपूर्ति का सरकार का आश्वासन झूठा था।

    उन्होंने कहा, “सुई नॉर्दर्न गैस कंपनी द्वारा दिए गए गैस शेड्यूल का पालन नहीं किया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप गैस खत्म हो चुकी है। इसके अलावा, लोगों ने अपने घरों में अवैध गैस जनरेटर स्थापित कर लिए हैं, जिससे दुर्दशा बढ़ गई है।”

    वहीं मोहम्मद उमैर ने एजाज से सहमति जताते हुए कहा कि सरकार ने जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया है। चूंकि गैस नहीं है, अगर लोग बिजली का उपयोग करते हैं तो इसका बिल बहुत अधिक हो जाता है।

    Related Posts

    कराची में रेंजर्स कैंप पर बड़ा आतंकी हमला, 4 सुरक्षाकर्मी और 6 आतंकी मारे गए

    June 28, 2026

    वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, 1430 मौतों और हजारों लोगों के लापता होने की आशंका

    June 28, 2026

    मार्को रुबियो ने की पीएम मोदी की सराहना, भारत को बताया तेजी से उभरती वैश्विक शक्ति

    June 28, 2026

    अमेरिका ने बिना रडार वाले F-35 फाइटर जेट किए डिलीवर, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

    June 27, 2026

    पुतिन के करीबी ‘स्पाई’ इवानोव की मौत पर रहस्य, आखिर क्या है पूरा मामला?

    June 27, 2026

    शोएब अख्तर के भाई के जनाजे का वीडियो वायरल, लश्कर आतंकी की मौजूदगी के दावों से मचा बवाल

    June 27, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें, युवाओं और महिलाओं को मिल सकता है ज्यादा प्रतिनिधित्व

    June 28, 2026

    LPG सिलेंडर के दाम स्थिर, घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं मिली कोई राहत या बढ़ोतरी

    June 28, 2026

    कराची में रेंजर्स कैंप पर बड़ा आतंकी हमला, 4 सुरक्षाकर्मी और 6 आतंकी मारे गए

    June 28, 2026

    जीएसटी के 10 साल: सरकार एआई आधारित टैक्स सिस्टम और डेटा इंटीग्रेशन पर फोकस कर रही है

    June 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.