Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»विनेश फोगाट को WFI का झटका, नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट से बाहर
    खेल

    विनेश फोगाट को WFI का झटका, नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट से बाहर

    News DeskBy News DeskMay 9, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विनेश फोगाट को WFI का झटका, नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट से बाहर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
     भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शनिवार को विनेश फोगाट को कारण बताओ नोटिस भेजा है। डब्ल्यूएफआई ने विनेश पर अनुशासनहीनता, डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। साथ ही संघ ने विनेश को 26 जून 2026 तक घरेल टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेने के लिए अयोग्य घोषित किया है।

     पहलवान विनेश फोगाट की मैट पर वापसी फिलहाल अधर में लटक गई है. भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने उन्हें 10 से 12 मई तक गोंडा में होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से रोक दिया है। 

    यह वही टूर्नामेंट है, जिसके जरिए विनेश फोगाट कुश्ती के मैट पर कमबैक करने वाली थीं. लेकिन वापसी से पहले ही डब्ल्यूएफआई ने विनेश पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए 15 पन्नों का कारण बताओ नोटिस थमा दिया। 

    डब्ल्यूएफआई ने विनेश फोगाट पर अनुशासनहीनता, एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन,भारतीय कुश्ती की छवि खराब करने और महासंघ के नियमों का पालन न करने जैसे आरोप लगाए हैं. महासंघ ने साफ कहा है कि विनेश 26 जून 2026 तक घरेलू प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए पात्र नहीं होंगी। 

    डब्ल्यूएफआई ने ये फैसला इसलिए किया है क्योंकि विनेश ने रिटायरमेंट से वापस आने वाले खिलाड़ियों को छह महीने नोटिस पीरियड में गुजारने के यूडब्ल्यूडब्ल्यू डोपिंग रोधी नियम का पालन नहीं किया। इस नियम के तहत संन्यास से वापसी कर रहे खिलाड़ियों को छह महीने बिना किसी टूर्नामेंट में उतरे गुजराने होते हैं।

    डब्ल्यूएफआई ने थमाया 15 पेज का नोटिस
    डब्ल्यूएफआई ने विनेश को 15 पेजों का नोटिस थमाया है और कहा है कि उन्होंने ने जो आचरण किया है उससे राष्ट्रीय स्तर पर काफी बदनामी हुई है, साथ ही इससे भारतीय कुश्ती की छवि पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। नोटिस में विनेश पर डब्ल्यूएफआई के संविधान, यूडब्ल्यूडब्ल्यू इंटरनेशनल कुश्ती के नियम और डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे हैं।

    महासंघ ने विनेश से चार आरोपों को लेकर जवाब मांगा है जिसमें पेरिस ओलंपिक-2024 में उनका डिस्क्वालिफाई होना भी शामिल है। विनेश का फाइनल मुकाबले से पहले वजन तय सीमा से ज्यादा था जिसके चलते वह अयोग्य घोषित कर दी गई थीं और पदक से चूक गई थीं। इसके अलावा विनेश से डोपिंग नियमों के तहत अपने ठिकानों की जानकारी न देने, मार्च 2024 में हुईं ट्रायल्स में दो वजन वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने को लेकर भी जवाब मांगा है।

    विनेश को लेकर क्यों सख्त हुआ WFI?
    डब्ल्यूएफआई के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनाइ
    टेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) के एंटी-डोपिंग नियमों के तहत संन्यास के बाद वापसी करने वाले खिलाड़ियों को कम से कम 6 महीने पहले नोटिस देना जरूरी होता है. महासंघ का दावा है कि विनेश फोगाट ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की. इसी वजह से उन्हें फिलहाल किसी भी घरेलू टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति नहीं दी जा सकती। 

    नोटिस में पेरिस ओलंपिक 2024 के वजन विवाद, एंटी-डोपिंग नियमों से जुड़े मामलों और ट्रायल्स में दो अलग-अलग वेट कैटेगरी में खेलने जैसे मुद्दों का भी जिक्र किया गया है. यह मामला सिर्फ एक नोटिस तक सीमित नहीं है। 

    पिछले कुछ समय से विनेश फोगाट और डब्ल्यूएफआई के बीच लगातार तनातनी चल रही है. हाल ही में विनेश ने आरोप लगाया था कि महासंघ जानबूझकर उनकी वापसी रोकने की कोशिश कर रहा है और उन्हें नेशनल रैंकिंग चैम्पियनशिप के लिए रजिस्ट्रेशन तक नहीं करने दिया गया. हालांकि बाद में अंतिम दिन उनका रजिस्ट्रेशन स्वीकार कर लिया गया था, लेकिन अब उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है। 

    …तो एशियन गेम्स से भी होगी छुट्टी?
    डब्ल्यूएफआई ने हाल ही में चयन के लिए नए नियम लागू किए हैं. इन नियमों के मुताबिक केवल वही पहलवान एशिय गेम्स के लिए ट्रायल्स में हिस्सा ले पाएंगे, जिन्होंने 2025 या 2026 में आयोजित प्रतियोगिताओं में मेडल जीता हो. चूंकि विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद कोई प्रोफेशनल मुकाबला नहीं खेला है, इसलिए फिलहाल उनका एशियन गेम्स तक पहुंचने का रास्ता भी मुश्किल नजर आ रहा है। 

    विनेश फोगाट लंबे समय से भारतीय कुश्ती की सबसे चर्चित और सफल खिलाड़ियों में रही हैं. लेकिन अब उनकी वापसी से पहले ही डब्ल्यूएफआई के साथ बढ़ता विवाद भारतीय कुश्ती में एक नए बड़े विवाद का रूप लेता दिख रहा है. अब सबकी नजरें इस बात पर है कि क्या विनेश इस फैसले को चुनौती देंगी और क्या डब्ल्यूएफआई उनके जवाब के बाद अपना रुख बदलेगा या नहीं। 

    अभी हिस्सा नहीं ले सकतीं विनेश
    महासंघ ने खासतौर पर ये बताया है कि विनेश 26 जून से पहले किसी भी घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकती हैं। इसमें नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट जो गोंडा में होना है वो भी शामिल है। 10 से 12 मई के बीच होने वाला ये टूर्नामेंट विनेश की वापसी के तौर पर देखा जा रहा था।

    नोटिस में लिखा है, "महासंघ अपने आप में इस बात से संतुष्ट होना चाहता है कि आपने किसी भी तरह के डोपिंग रोधी नियम का उल्लंघन नहीं किया जिससे आने वाले टूर्नामेंट में महासंघ की छवि पर असर पड़े।"

    विनेश के पास नोटिस का जवाब देने के लिए 14 दिनों का समय है।

    News Desk

    Related Posts

    IPL 2026: CSK vs LSG मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन की पूरी जानकारी

    May 9, 2026

    ₹15 हजार करोड़ की डील के बीच RR कैम्प पहुंचे नए मालिक, लक्ष्मी मित्तल ने रियान-यशस्वी से की चर्चा

    May 9, 2026

    भारतीय अंडर-17 महिला टीम ने रचा इतिहास, पहली बार एएफसी एशियाई कप क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

    May 9, 2026

    सिमरनजीत कौर ने विश्व कप में किया कमाल, सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक की उम्मीदें कायम

    May 9, 2026

    यशस्वी जायसवाल पर NADA का नोटिस, शेफाली वर्मा भी जांच के घेरे में

    May 9, 2026

    2026 फुटबॉल विश्व कप के प्रसारण अधिकारों को लेकर भारत में बढ़ी अनिश्चितता

    May 9, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चिरमिरी को मिलेगी ‘रोशनी की आज़ादी’ — 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में सरकारी बिजली….

    May 9, 2026

    विनेश फोगाट को WFI का झटका, नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट से बाहर

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार 2026: 16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर….

    May 9, 2026

    सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री टंक राम वर्मा….

    May 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.