Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»IPL 2026: CSK vs LSG मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन की पूरी जानकारी
    खेल

    IPL 2026: CSK vs LSG मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन की पूरी जानकारी

    News DeskBy News DeskMay 9, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IPL 2026: CSK vs LSG मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन की पूरी जानकारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चेन्नई

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा। CSK ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं। 5 मैच में उसे जीत और इतने ही मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, LSG ने भी 10 मैच खेले हैं। टीम 3 मुकाबले ही जीत पाई है और उसे 7 मैचों में हार मिली है। ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं।

    दोनों टीमों के बीच रही है कांटे की टक्कर
    IPL में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं। CSK को 2 मैच में जीत मिली है। LSG ने 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं। एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। IPL 2025 में दोनों टीमें आखिरी बार भिड़ी थी। उस मैच में CSK को 5 विकेट से जीत मिली थी। IPL 2024 में हुए दोनों मुकाबलों में LSG ने जीत दर्ज की थी।

    ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन
    CSK को अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 8 विकेट से जीत मिली थी। ऐसे में वह अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव नहीं करना चाहेंगे। संजू सैमसन अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद होगी। संभावित एकादश: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह।

    इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है LSG
    LSG ने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। ऐसे में वह CSK के खिलाफ उसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन से एक बार फिर ताबड़तोड़ पारी की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में प्रिंस यादव बेहतर करना चाहेंगे। संभावित एकादश: मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव।

    ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर
    LSG: मयंक यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, मणिमारन सिद्धार्थ और आवेश खान। CSK: शिवम दुबे, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, आकाश मधवाल और सरफराज खान।

    कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
    चेन्नई की पिच लाल मिट्‌टी से बनी है जो आमतौर पर स्पिनरों को मदद करती है। हालांकि, शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को फायदा मिलता है। यहां की विकेट अमूमन सूखी और सख्त होती है जो मैच आगे बढ़ने के साथ और खराब होती जाती है। बल्लेबाजों को बड़े-बड़े शॉट्स लगाने के लिए नजरें जमाने होती है। हाउस्टेट के मुताबिक, IPL में यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है।

    ऐसा रहेगा चेन्नई का मौसम
    एक्यूवेदर के अनुसार, 10 मई को चेन्नई का मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 28 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश होने की 55 प्रतिशत संभावना है। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे।

    इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर
    CSK के लिए सैमसन ने पिछले 10 मैचों में 167.5 की स्ट्राइक रेट से 402 रन बनाए हैं। गायकवाड़ के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 251 रन निकले हैं। LSG के लिए मार्श ने पिछले 10 मैच में 152.91 की स्ट्राइक रेट से 367 रन बनाए हैं। गेंदबाजों में कंबोज ने पिछले 10 मैच में 8.92 की इकॉनमी से 17 विकेट लिए हैं। LSG से प्रिंस ने पिछले 10 मैचों में 8.08 की इकॉनमी से 16 विकेट चटकाए हैं।

    कब और कहां देखें मुकाबला?
    MI और CSK के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

     

    News Desk

    Related Posts

    विनेश फोगाट को WFI का झटका, नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट से बाहर

    May 9, 2026

    ₹15 हजार करोड़ की डील के बीच RR कैम्प पहुंचे नए मालिक, लक्ष्मी मित्तल ने रियान-यशस्वी से की चर्चा

    May 9, 2026

    भारतीय अंडर-17 महिला टीम ने रचा इतिहास, पहली बार एएफसी एशियाई कप क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

    May 9, 2026

    सिमरनजीत कौर ने विश्व कप में किया कमाल, सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक की उम्मीदें कायम

    May 9, 2026

    यशस्वी जायसवाल पर NADA का नोटिस, शेफाली वर्मा भी जांच के घेरे में

    May 9, 2026

    2026 फुटबॉल विश्व कप के प्रसारण अधिकारों को लेकर भारत में बढ़ी अनिश्चितता

    May 9, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चिरमिरी को मिलेगी ‘रोशनी की आज़ादी’ — 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में सरकारी बिजली….

    May 9, 2026

    विनेश फोगाट को WFI का झटका, नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट से बाहर

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार 2026: 16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर….

    May 9, 2026

    सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री टंक राम वर्मा….

    May 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.