Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»2026 फुटबॉल विश्व कप के प्रसारण अधिकारों को लेकर भारत में बढ़ी अनिश्चितता
    खेल

    2026 फुटबॉल विश्व कप के प्रसारण अधिकारों को लेकर भारत में बढ़ी अनिश्चितता

    News DeskBy News DeskMay 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    2026 फुटबॉल विश्व कप के प्रसारण अधिकारों को लेकर भारत में बढ़ी अनिश्चितता
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), कनाडा और मेक्सिको की सह मेजबानी में होने वाला फीफा वर्ल्ड कप 2026 भारत में ब्रॉडकास्टिंग के मोर्चे पर मुश्किलों का सामना कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने 2026 और 2030 वर्ल्ड कप के मीडिया राइट्स की कीमत को करीब 65 प्रतिशत घटाकर 100 मिलियन डॉलर से 35 मिलियन डॉलर कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद भारतीय ब्रॉडकास्टर्स ने रुचि नहीं दिखाई है

    यह स्थिति 2022 में कतर में आयोति फीफा वर्ल्ड कप से बिल्कुल अलग है, जहां वायकॉम 18 (Viacom18) ने एक ही संस्करण के लिए लगभग 62 मिलियन डॉलर खर्च किए थे. इस बार टूर्नामेंट उत्तरी अमेरिका में हो रहा है, जिसके चलते भारत में मैच रात 12 बजे से सुबह 7 बजे के बीच दिखाए जाएंगे. इससे टीवी और डिजिटल व्यूअरशिप पर बड़ा असर पड़ सकता है.

    भारत में फुटबॉल का विज्ञापन बाजार उतना मजबूत नहीं है. रियल-मनी गेमिंग (RMG) पर बैन ने स्पॉन्सरशिप बजट और कम कर दिया है. स्टार इंडिया (Star India) और Viacom18 के मर्जर के बाद बनी नई कंपनी जियोस्टार (JioStar) बाजार में लीड कर रही है. लेकिन जियोस्टार की वैल्यूएशन करीब 25 मिलियन डॉलर है, जो फीफा की मांग से कम है.

    ..तो फीफा करेगा मैचों की स्ट्रीमिंग!
    फीफा वर्ल्ड कप 2022 को भारत में 10 मिलियन डिजिटल व्यूअर्स मिले थे. वहीं 32 मिलियन लोगों ने अर्जेंटीन और फ्रांस के बीच खेले गए फाइनल को देखा था. यानी भारत अभी भी फुटबॉल के लिए एक बड़ा मार्केट है. संभावना है कि फीफा और जियोस्टार के बीच बाद में डील हो जाए. सोनी (Sony) भी विकल्प है, लेकिन इसकी संभावना कम है. छोटे प्लेटफॉर्म जैसे फैनकोड (FanCode) या यूरोस्पोर्ट (Eurosport) भी रेस में आ सकते हैं. अगर कोई डील नहीं होती, तो फीफा अपने प्लेटफॉर्म FIFA+ पर मैच स्ट्रीम कर सकता है

    फीफा वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए भारत में ब्रॉडकास्टर ना मिलना यह दिखाता है कि सिर्फ लोकप्रियता ही नहीं, बल्कि टाइमिंग, विज्ञापन और मार्केट स्ट्रक्चर भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं. अब नजर इस बात पर है कि क्या फीफा मीडिया राइट्स के लिए कीमत और घटाएगा या भारत में वर्ल्ड कप देखने का तरीका ही बदल जाएगा.

    News Desk

    Related Posts

    श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर अरविंदा डी सिल्वा के घर में मिला पूर्व एयरलाइंस प्रमुख कपिला चंद्रसेना का शव

    May 9, 2026

    क्रिस्ट‍ियानो रोनाल्डो ने सऊदी प्रो लीग में पूरे किए 100 गोल, अल नसर को दिलाई बड़ी जीत

    May 9, 2026

    RR vs GT ,जयपुर में आज होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, प्लेऑफ की रेस में जीत बेहद जरूरी

    May 9, 2026

    वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट ने 9 मई 1977 को बदल दी थी क्रिकेट की पूरी तस्वीर

    May 9, 2026

    एलन की आंधी! KKR ने दिल्ली को हराया, लगातार चौथी जीत, शतक से तोड़े कई रिकॉर्ड

    May 9, 2026

    टी-20 टीम इंडिया में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर होंगे नए कप्तान

    May 9, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    2026 फुटबॉल विश्व कप के प्रसारण अधिकारों को लेकर भारत में बढ़ी अनिश्चितता

    May 9, 2026

    श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर अरविंदा डी सिल्वा के घर में मिला पूर्व एयरलाइंस प्रमुख कपिला चंद्रसेना का शव

    May 9, 2026

    CM भगवंत मान का बीजेपी पर बड़ा हमला: ‘ED का डर दिखाकर पंजाब पर कब्जे की कोशिश’

    May 9, 2026

    थलापति विजय की शपथ पर उठे सवाल, 116-118 का ड्रामा और आधी रात का खेल

    May 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.