Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»टी-20 टीम इंडिया में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर होंगे नए कप्तान
    खेल

    टी-20 टीम इंडिया में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर होंगे नए कप्तान

    News DeskBy News DeskMay 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टी-20 टीम इंडिया में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर होंगे नए कप्तान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    भारतीय टी-20 टीम से सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाने वाली है. आईपीएल 2026 के बाद उन पर गाज गिरनी तय है. माना जा रहा है कि जून में सीनियर टीम के सिलेक्टर्स की मीटिंग होनी है. अगर सबकुछ ठीक रहा तो श्रेयस अय्यर की न सिर्फ भारतीय टी-20 टीम में वापसी होगी बल्कि उन्हें कप्तान भी बनाया जा सकता है। 

    अगले वर्ल्ड कप में भी कप्तानी करना चाहते हैं सूर्या
    फिलहाल, कप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव का कार्यकाल खत्म होते नजर आ रहा है. यह देखना बाकी है कि क्या वह एकमात्र फॉर्मेट में बतौर बैटर खेलते रहेंगे या उनकी टीम से भी छुट्टी हो जाएगी. हालांकि 35 वर्षीय सूर्या ने अगले दो साल तक कप्तान बने रहने की इच्छा बार-बार व्यक्त की है, वह अगले वर्ल्ड कप और ओलंपिक में भी कैप्टेंसी संभालना चाहते हैं। 

    कप्तानी मिलते ही रन बनाना भूले सूर्या
    अपने पिछले कार्यकाल में सूर्या ने भारत को 2026 टी-20 विश्व कप का खिताब दिलाया था, जिसमें उन्होंने नौ पारियों में 242 रन बनाए थे, इनमें से 84 रन उन्होंने टीम के पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ बनाए थे. उस मैच को छोड़कर दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को पूरे टूर्नामेंट में फ्लॉप रहना पड़ा. जुलाई 2024 में सबसे छोटे प्रारूप में कप्तानी संभालने के बाद से सूर्या का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. कप्तानी मिलने के बाद से सूर्या ने 45 मैचों में केवल 932 रन बनाए हैं और उनका प्रदर्शन लगातार खराब रहा है। 

    इंजरी से भी जूझ रहे सूर्यकुमार?
    बीसीसीआई और टीम इंडिया के विश्वसनीय सूत्रों ने खुलासा किया है कि दाएं हाथ का यह बल्लेबाज कलाई की समस्या से जूझ रहा है और दर्द-तकलीफ के बावजूद खेल रहा है. पिछले सीजन से मुंबई इंडियंस के साथ खेलते हुए वह अपनी दाहिनी कलाई पर भारी टेप लगाकर बल्लेबाजी और फील्डिंग करते थे और सीधे दबाव डालने वाले एक्सरसाइज से बचते थे. बल्लेबाजी सत्र से ठीक पहले वह टीम के डॉक्टर डॉ. रिजवान खान को बुलाते थे, जो तुरंत ड्रेसिंग रूम में जाकर रुई के पैड और भूरे रंग की टेप लाकर उनकी कलाई को सुरक्षित करते थे। 

    मगर सूर्या की कप्तानी में जीतता है भारत
    कप्तान के तौर पर सूर्या का जीत प्रतिशत काफी अच्छा है (76.92 प्रतिशत) और उन्होंने कई खिताब जीते हैं (2025 एशिया कप और 2026 टी-20 विश्व कप) लेकिन बल्ले से उनका निराशाजनक प्रदर्शन, कलाई की चोट और बढ़ती उम्र के कारण मैनेजमेंट को दूसरे विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं. संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे कप्तान भी मौजूद थे, लेकिन तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी के साथ आईपीएल के तीन सीजन में मिली सफलता के कारण अय्यर सबसे आगे नजर आ रहे हैं। 

    News Desk

    Related Posts

    टूर्नामेंट खेलकर भी एशियन गेम्स ट्रायल से बाहर रह सकती हैं विनेश फोगाट

    May 8, 2026

    KKR गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती दिखी दिल्ली, 20 ओवर में सिर्फ 142 रन बना सकी टीम

    May 8, 2026

    RR vs GT मुकाबला: दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की रेस में अहम भिड़ंत

    May 8, 2026

    वैदेही चौधरी और जील देसाई क्वार्टर फाइनल में, भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

    May 8, 2026

    ऑस्ट्रेलिया का वो बल्लेबाज जिसने दुनिया को सिखाया ‘फिनिशर’ का असली मतलब

    May 8, 2026

    BCC का सख्त एक्शन,IPL खिलाड़ियों के होटल रूम में विजिटर्स की एंट्री बैन

    May 8, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    टी-20 टीम इंडिया में बड़ा बदलाव: सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर होंगे नए कप्तान

    May 9, 2026

    टाटा पंच बनी भारत की नंबर-1 SUV, फ्रॉन्क्स ने दिग्गजों की चिंता बढ़ाई, क्रेटा भी पीछे रह गई

    May 9, 2026

    7 साल की बच्ची की पीड़ा पर SC में बहस, बोहरा मुस्लिम लड़कियों के खतना मामले पर सुनवाई

    May 9, 2026

    EPFO अपडेट: अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF पैसा, जानें शुरू होने की तारीख

    May 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.