Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»Ajay Devgn और Ranbir Kapoor फिर साथ आ सकते हैं, Luv Ranjan की एक्शन-थ्रिलर पर चर्चा तेज
    मनोरंजन

    Ajay Devgn और Ranbir Kapoor फिर साथ आ सकते हैं, Luv Ranjan की एक्शन-थ्रिलर पर चर्चा तेज

    News DeskBy News DeskMay 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Ajay Devgn और Ranbir Kapoor फिर साथ आ सकते हैं, Luv Ranjan की एक्शन-थ्रिलर पर चर्चा तेज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Ajay Devgn और Ranbir Kapoor. 15 साल पहले Prakash Jha की Rajneeti में दोनों ने नाम साथ काम किया था. उसके बाद ये दोनों कभी एक फिल्म में नहीं आए. मगर अब ख़बर है कि इन दोनों को लेकर एक ज़बरदस्त Action Drama Thriller आकार ले रही है. इसे Pyaar ka Punchnama फेम Luv Ranjan बना रहे हैं. इस फिल्म की ख़बर ही नहीं, इसकी थीम भी चर्चा में है. ऑलवेज़ बॉलीवुड नाम के X हैंडल के मुताबिक दोनों एक्टर्स अपने-अपने रनिंग प्रोजेक्ट्स खत्म करके इस फिल्म पर जुटेंगे. रणबीर कपूर फिलहाल Nitesh Tiwari की Ramayana शूट कर रहे हैं. और अजय देवगन Rohit Shetty की Golmaal 5 में बिज़ी हैं.

    अब इस फिल्म पर आते हैं. असल में ये फिल्म नई नहीं है. साल 2018-19 में भी इसकी चर्चा हुई थी. IANS से बातचीत में ख़ुद लव रंजन ये फिल्म कन्फर्म की थी. ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने भी सोशल मीडिया पर इस फिल्म के बारे में लिखा था. फिर ये ठंडे बस्ते में चली गई. साल 2025 में इसके रिवाइवल की ख़बरें आईं, मगर नतीजा सिफ़र ही रहा. मगर अब एक बार फिर इसके बनने के आसार नज़र आ रहे हैं.

     दो भाइयों की दुश्मनी है फिल्म का प्लॉट
    सोशल मीडिया पर फिल्म का प्लॉट भी खुल गया है. इस पोस्ट के मुताबिक कहानी दो चचेरे भाइयों की है, जिनके पिता कुछ ग़लतफ़हमियों के चलते दूर हो गए. रिश्तों में कड़वाहट इतनी बढ़ गई, कि अब ये दोनों भाई एक-दूसरे के दुश्मन बन गए हैं. लेकिन एक सेकेंड… ये कहानी तो देखी-सुनी सी मालूम होती है. संदीप रेड्डी वांगी की ‘एनिमल’ का प्लॉट भी तो कुछ ऐसा ही था. अनिल कपूर यानी बलबीर सिंह और उसके चाचा के परिवार के बीच कुछ ग़लतफ़हमी हुई और इन दोनों के बेटे एक-दूसरे के ख़ून के प्यासे हो गए. चूंकि अभी मेकर्स की तरफ़ से इस फिल्म या इसकी बारे में कोई स्टेटमेंट नहीं आया है. इसलिए अभी ये नहीं कहा जा सकता कि फिल्म का प्लॉट यही है. या फिर कुछ और. या फिर मेकर्स इसमें तब्दीली कर रहे हैं. मगर यदि कहानी ऐसी ही है, तो ‘एनिमल’ से मिलती-जुलती है.

    इन बातों में कितनी सच्चाई है ये तो मेकर्स के अनाउंसमेंट के बाद ही पता चलेगा. मगर यदि ये फिल्म बनती है, तो रणबीर कपूर और अजय देवगन को दोबारा स्क्रीन पर देखना दिलचस्प होगा. अजय ने पिछले काफ़ी समय से इस जॉनर की फिल्म नहीं की है. जब‍कि इंटेंस रोल्स में पब्लिक ने उन्हें हमेश पसंद किया है. रही रणबीर की बात, तो उनके लाइन-अप में अभी हिंदी सिनेमा के दिग्गजों की मेगाबजट फिल्में हैं. इनमें ‘रामायण’ के दोनों पार्ट, संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’, संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल पार्क’, अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र 2’ और यशराज फिल्म्स की ‘धूम 4’ शामिल है. इनमें से ‘ब्रह्मास्त्र 2’ और ‘धूम 4’ तो अभी दूर की कौड़ी हैं, और इनके बारे में कोई घोषणा नहीं हुई है. मगर बाकी फिल्में तो ऑफिशियली अनाउंस हो चुकी हैं. बल्कि ‘रामायण’ और ‘लव एंड वॉर’ की तो आधी से ज्यादा शूटिंग भी हो चुकी है. ऐसे में यदि लव रंजन की ये कथित फिल्म धरातल पर आ भी गई, तो रणबीर इसे अगले दो-तीन साल तो वक्त नहीं दे पाएंगे.

    News Desk

    Related Posts

    सूरज नांबियार संग अनबन की खबरों पर टूटीं मौनी रॉय की चुप्पी, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

    June 28, 2026

    “पंचायत” पर नीरज घायवान की टिप्पणी: गांव की कहानी में जातीय प्रतिनिधित्व पर उठाए सवाल

    June 27, 2026

    प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ का ऐलान, अक्षय कुमार–सैफ अली खान की जोड़ी 11 सितंबर 2026 को मचाएगी धमाल

    June 27, 2026

    वीकेंड पर ओटीटी धमाका: ZEE5 पर देखें राजसी साज़िश से लेकर क्राइम थ्रिलर तक का पूरा पैकेज

    June 27, 2026

    बीच पर रोमांटिक अंदाज में नजर आए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, Kiss करते हुए तस्वीरें वायरल

    June 27, 2026

    अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले दिन की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

    June 27, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: प्रतिभा को मिलेगी नई उड़ान: CM धामी ने 3.75 करोड़ के आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया लोकार्पण, कहा- राज्य सरकार खेलों के समग्र विकास और…

    June 28, 2026

    Uttarakhand News: प्रतिभा को मिलेगी नई उड़ान: CM धामी ने 3.75 करोड़ के आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया लोकार्पण, कहा- राज्य सरकार खेलों के समग्र विकास और…

    June 28, 2026

    Uttarakhand News: युवाओं को वोट बैंक नहीं, विकसित भारत का सबसे मजबूत स्तंभ मानती है सरकार” : युवा संवाद में बोले CM धामी…..

    June 28, 2026

    Uttarakhand News: युवाओं को वोट बैंक नहीं, विकसित भारत का सबसे मजबूत स्तंभ मानती है सरकार” : युवा संवाद में बोले CM धामी…..

    June 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.