Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»अब कट्टरपंथियों की खैर नहीं, ऋषि सुनक ने भी अपने देश में बना दिए UAPA जैसे कानून…
    विदेश

    अब कट्टरपंथियों की खैर नहीं, ऋषि सुनक ने भी अपने देश में बना दिए UAPA जैसे कानून…

    By March 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अब कट्टरपंथियों की खैर नहीं, ऋषि सुनक ने भी अपने देश में बना दिए UAPA जैसे कानून…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सिर्फ एशियाई देश ही नहीं बल्कि यूरोप भी चरमपंथ के नासूर को कई दिनों से झेल रहा है। वहां चरमपंथी पुलिस प्रशासन और लोगों की सुरक्षा में एक बड़ा रोड़ा हैं।

    अब ऋषि सुनक की सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए चरमपंथ पर नकेल कसने का इरादा किया है। ब्रिटेन की सरकार ने हाल ही में चरमपंथ को लेकर नई परिभाषा गढ़ी है।

    ब्रिटेन की सरकार द्वारा उठाया गया यह नया कदम दक्षिणपंथी और इस्लामी चरमपंथियों से अपने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना है। 

    बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन की सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में इजराइल में हमास के आतंकवादी हमलों के बाद से बढ़े खतरों के मद्देनजर चरमपंथ की एक नई और अधिक स्पष्ट परिभाषा जारी की। इसका मकसद दक्षिणपंथी और इस्लामी चरमपंथियों के खिलाफ उदार लोकतांत्रिक सिद्धांतों का संरक्षण करना है।

    ब्रिटेन में चरमपंथ को अब हिंसा, घृणा या असहिष्णुता पर आधारित एक विचारधारा के प्रचार या इसे बढ़ावा देने के रूप में परिभाषित किया गया है, जिसका उद्देश्य दूसरों के मौलिक अधिकारों और स्वतंत्रता को नकारना या ब्रिटेन की उदार संसदीय लोकतंत्र और लोकतांत्रिक अधिकारों की प्रणाली को कमजोर करना, पलटना या प्रतिस्थापित करना हो।

    ब्रिटेन द्वारा जारी की गई कंट्टरपंथ की यह परिभाषा कुछ हद तक भारत के गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम यानी यूएपीए कानून के जैसी ही।

    ब्रिटेन के समुदाय संबंधी मामलों के मंत्री माइकल गोव ने कहा कि ब्रिटेन को एक बहु-राष्ट्रीय, बहु-जातीय, बहु-आस्था वाले लोकतंत्र की सफलता की कहानी के रूप में सुरक्षित रखने के लिए परिभाषा को अद्यतन करने की आवश्यकता थी।

    गोव ने कहा, “लेकिन, हमारे लोकतंत्र और सहिष्णुता के हमारे मूल्यों को चरमपंथ से खतरा है। हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए, हमारे बीच जो समान है उसे सुदृढ़ करना और उग्रवाद से उत्पन्न खतरों की पहचान करने में स्पष्टता होना, दोनों ही महत्वपूर्ण है।”

    Related Posts

    शोएब अख्तर के भाई के जनाजे का वीडियो वायरल, लश्कर आतंकी की मौजूदगी के दावों से मचा बवाल

    June 27, 2026

    सऊदी अरब के रियल एस्टेट में बढ़ा भारतीय निवेशकों का भरोसा, तेजी से बढ़ रही प्रॉपर्टी खरीदारी

    June 27, 2026

    मिडिल ईस्ट में फिर जंग की आहट! नेतन्याहू के ऐलान पर ईरान की जंगी धमकी, लेबनान बॉर्डर पर बढ़ा तनाव

    June 26, 2026

    न्यूयॉर्कवासियों को जोहरान ममदानी का बड़ा वादा, 2 साल तक नहीं बढ़ेगा घर का किराया

    June 26, 2026

    डेनमार्क में मस्जिदों की अजान पर लगा कानूनी प्रतिबंध, सरकार ने बताई बड़ी वजह

    June 26, 2026

    ‘शुभेंदु बाबू पर रोक लगाए भारत’, बांग्लादेशी सांसद की मांग से मचा सियासी बवाल

    June 25, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मीराबाई चानू करेंगी भारतीय टीम की अगुवाई, ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में बड़ा दांव

    June 27, 2026

    Uttarakhand BJP: प्रदेश की चार अभेद्य सीटों पर भाजपा ने उतारे कोर कमेटी के सदस्य, शुरू हुआ सूक्ष्म प्रबंधन

    June 27, 2026

    FIFA World Cup में केप वर्डे का बड़ा उलटफेर, पहली बार नॉकआउट में एंट्री; दो बार की चैंपियन उरुग्वे बाहर

    June 27, 2026

    जागरूकता रथ रवाना: 28 जून से बेमेतरा में चलेगा तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 

    June 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.