Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»लखनऊ ने बेंगलुरु को रोमांचक मुकाबले में हराया, मार्श और प्रिंस की धमाकेदार जीत
    खेल

    लखनऊ ने बेंगलुरु को रोमांचक मुकाबले में हराया, मार्श और प्रिंस की धमाकेदार जीत

    News DeskBy News DeskMay 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लखनऊ ने बेंगलुरु को रोमांचक मुकाबले में हराया, मार्श और प्रिंस की धमाकेदार जीत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लखनऊ

    लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 9 रनों से हरा दिया है. क्रुणाल पांड्या और रोमारियो शेफर्ड ने अंतिम ओवर तक मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा, लेकिन दिग्वेश राठी ने आखिरी ओवर में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए लखनऊ की जीत सुनिश्चित की. लखनऊ की जीत में सबसे बड़ा योगदान मिचेल मार्श की शतकीय पारी का रहा, वहीं गेंदबाजी में तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने कहर बरपाया। 

    बारिश से प्रभावित यह मुकाबला बार-बार रोका गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 209 रन बनाए थे. जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को एक समय 5 ओवरों में 80 रन बनाने थे. टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या और फिर रोमारियो शेफर्ड ने ऐसा कहर बरपाया कि अंतिम ओवर में बेंगलुरू जीत की ओर बढ़ती हुई दिख रही थी। 

    लगातार 8 हार के बाद पहली जीत
    लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह जीत ऐतिहासिक भी है, क्योंकि अपने घरेलू मैदान पर लगातार 8 हार झेलने के बाद उसे पहली जीत नसीब हुई है. इकाना स्टेडियम पर LSG टीम की आखिरी जीत अप्रैल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आई थी. उसके बाद ऋषभ पंत और उनकी सेना यहां पिछले लगातार आठ मुकाबले हार चुकी थी. मगर अब RCB को 9 रनों से हराकर लखनऊ ने उस हार के सिलसिले को विराम दिया। 

    मैच समाप्त होने के बाद पंत ने कहा, 'मैं यह जीत अपनी टीम के मालिक संजीव गोयनका सर को समर्पित करना चाहता हूं. क्योंकि भले ही हमारा प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा हो, लेकिन जिस तरह से उन्होंने हर मैच से पहले हमारा साथ दिया और हमें आत्मविश्वास दिया, वह हमारी टीम के लिए वाकई बहुत बड़ी बात थी. उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद। 

    लखनऊ को मिली रोमांचक मिली जीत
    बात करें मैच के बारे में तो इकाना में लखनऊ की टीम बाजी मारने में कामयाब रही. बारिश से प्रभावित मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के तहत मिले 213 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 203 रन ही बना सकी. एलएसजी की यह इस सीजन की तीसरी जीत है। 

    बारिश के कारण हुए समय की बर्बादी की वजह से ओवरों में कटौती की गई और मुकाबले को 19-19 ओवर का किया गया. एलएसजी से मिले 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. जैकब बेथेल सिर्फ 4 रन बनाकर मोहम्मद शमी का शिकार बने. इसके बाद प्रिंस यादव ने बेहतरीन गेंद पर विराट कोहली को 46 पारियों के बाद 'डक' पर पवेलियन भेजा। 

    आखिरी 6 गेंद में चाहिए थे 20 रन
    अंतिम 6 गेंद में बेंगलुरू टीम को जीत के लिए 20 रन बनाने थे. सामने दिग्वेश राठी थे, जो अपने पहले 3 ओवरों में 41 रन लुटा चुके थे. फिर भी कप्तान ऋषभ पंत ने राठी पर भरोसा दिखते हुए उन्हें आखिरी ओवर की जिम्मेदारी सौंपी. पहली 3 गेंदों पर सिर्फ 2 रन आए और फिर वाइड. हालात ऐसे थे कि बेंगलुरू को जीत के लिए तीन गेंद में तीन छक्के लगाने थे. चौथी गेंद पर शेफर्ड ने चौका लगाया, इसी के साथ लखनऊ की जीत पक्की हो चुकी थी। 

    लखनऊ सुपर जायंट्स चाहे अब भी पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर हो, लेकिन उसने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखा है. 10 मैचों में LSG के 6 अंक हैं और अभी लीग स्टेज में उसके चार मुकाबले बचे हैं। 

    News Desk

    Related Posts

    ऑस्ट्रेलिया का वो बल्लेबाज जिसने दुनिया को सिखाया ‘फिनिशर’ का असली मतलब

    May 8, 2026

    BCC का सख्त एक्शन,IPL खिलाड़ियों के होटल रूम में विजिटर्स की एंट्री बैन

    May 8, 2026

    आईपीएल 2026 प्लेऑफ की उम्मीदों के लिए दिल्ली-कोलकाता की बड़ी भिड़ंत

    May 8, 2026

    DC बनाम KKR: अरुण जेटली स्टेडियम में टक्कर, हेड-टू-हेड में कोलकाता आगे

    May 7, 2026

    IPL 2026 के बीच युजवेंद्र चहल पकड़े गए ई-सिगरेट पीते, वीडियो वायरल

    May 7, 2026

    मेसी कार्यक्रम कुप्रबंधन मामले में 100 करोड़ मानहानि की चेतावनी

    May 7, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    22 राज्यों में बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में भीषण आंधी-तूफान की चेतावनी; जानें आज का मौसम

    May 8, 2026

    कपिल शर्मा शो में समय रैना और सुनील पाल के बीच तीखी नोकझोंक, जानिए पूरा मामला

    May 8, 2026

    कृष्णावतारम पार्ट 1 की लिमिटेड रिलीज से मजबूत शुरुआत, दर्शकों से मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

    May 8, 2026

    बंगाल में BJP का पहला मंत्रिमंडल कैसा होगा, संभावित मंत्रियों की पूरी सूची

    May 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.