Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»CSK vs MI: क्या आज खेलेंगे MS Dhoni? फिटनेस पर सस्पेंस, करो या मरो मुकाबला
    खेल

    CSK vs MI: क्या आज खेलेंगे MS Dhoni? फिटनेस पर सस्पेंस, करो या मरो मुकाबला

    News DeskBy News DeskMay 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CSK vs MI: क्या आज खेलेंगे MS Dhoni? फिटनेस पर सस्पेंस, करो या मरो मुकाबला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आईपीएल 2026 में आज (2 मई) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मुकाबला मुंबई इंड‍ियंस (MI) से है. यह मैच चेन्नई में ही है, जहां CSK की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. टीम पिछले एक महीने से अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ी एमएस धोनी के बिना मैदान पर उतर रही है, और अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले से पहले उनकी उपलब्धता को लेकर फिर से सस्पेंस गहरा गया है.

    सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में धोनी की फिटनेस पर अहम अपडेट दिया. उन्होंने साफ किया कि धोनी अभी पूरी तरह मैच फिट नहीं हैं और उनकी वापसी पर अंतिम फैसला खुद खिलाड़ी की फीलिंग पर निर्भर करेगा.

    हसी ने कहा- MS काफी बेहतर हो रहे हैं. उम्मीद है वो जल्द वापसी करेंगे. लेकिन ये कल (2 मई) होगा या अगले मैच में, ये कहना मुश्किल है. जैसे ही उन्हें अपने काल्फ पर भरोसा होगा, वो खुद संकेत देंगे. फिलहाल हम उन्हीं के फैसले का इंतजार कर रहे हैं… और सिर्फ टीम ही नहीं, पूरी चेन्नई इंतजार में है.

    दरअसल, धोनी लंबे समय से काल्फ इंजरी से जूझ रहे हैं. शुरुआत में उम्मीद थी कि वो दो हफ्तों में वापसी कर लेंगे, लेकिन उनकी रिकवरी उम्मीद से ज्यादा लंबी खिंच गई. टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेम‍िंग ने भी हाल ही में बताया था कि वॉर्म-अप सेशन के दौरान धोनी को फिर हल्की चोट लग गई थी, जिससे उनकी वापसी और टल गई.

    सीएसके के लिए ये सीजन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है. टीम ने 8 मैचों में सिर्फ 3 जीत हासिल की हैं, -1.121 का खराब नेट रन रेट उनकी मुश्किलों को और बढ़ा रहा है.
       
    सीजन की शुरुआत में टीम को लगातार तीन हार झेलनी पड़ी थी. हालांकि, इसके बाद उन्होंने द‍िल्ली और कोलकाता के खिलाफ अहम जीत दर्ज की, लेकिन हैदराबाद के खिलाफ हार ने उनकी लय बिगाड़ दी. मुंबई इंडियंस के खिलाफ 103 रन की बड़ी जीत उनका हाई पॉइंट रहा, लेकिन पिछला मैच गुजरात के खिलाफ 8 विकेट से हारकर उन्होंने फिर से मोमेंटम गंवा दिया.

    दूसरी ओर मुंबई इंड‍ियंस की हालत और भी खराब है. टीम 8 मैचों में सिर्फ 2 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है. ऐसे में प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए 'करो या मरो' जैसा बन गया है.

    आमतौर पर प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए 16 अंकों की जरूरत होती है, ऐसे में एक और हार दोनों टीमों के लिए भारी पड़ सकती है. अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या धोनी इस अहम मुकाबले में वापसी कर पाएंगे या फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारतीय महिला टीम का ऐलान, जानें कौन-कौन हुआ शामिल

    May 2, 2026

    GT vs PBKS: IPL 2026 का 46वां मुकाबला, अहमदाबाद में होगा हाई-वोल्टेज मैच

    May 2, 2026

    SRH vs KKR: IPL 2026 का 45वां मुकाबला, आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी?

    May 2, 2026

    IPL 2026 में जसप्रीत बुमराह का खराब फॉर्म, 8 मैच में सिर्फ 2 विकेट

    May 2, 2026

    ब्रायन लारा बर्थडे: ‘मैराथन मैन’ जिसने क्रिकेट में रचे इतिहास

    May 2, 2026

    क्रिस वुड के 200वें गोल से नॉटिंघम फॉरेस्ट की रोमांचक जीत

    May 2, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अमेरिका ने पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमानों को ‘ताकतवर’ बनाने के लिए किया बड़ा ऐलान

    May 2, 2026

    Uttarakhand: रामनगर और देहरादून के बीच सीधी रेल सेवा, सांसद अनिल बलूनी ने कहा-जल्द होगी औपचारिक घोषणा

    May 2, 2026

    Uttarkashi: सीएम धामी का यमुना घाटी दौरा, बारिश-ओलावृष्टि के बीच नगाणगांव पहुंचे

    May 2, 2026

    Uttarakhand: कांग्रेस को झटका, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

    May 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.