Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन छोड़ रहे राजनीति, 2 दशकों तक किया राज; भारत के खिलाफ उगल चुके जहर…
    विदेश

    तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन छोड़ रहे राजनीति, 2 दशकों तक किया राज; भारत के खिलाफ उगल चुके जहर…

    By March 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन छोड़ रहे राजनीति, 2 दशकों तक किया राज; भारत के खिलाफ उगल चुके जहर…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन अपने राजनीतिक सफर को विराम देने जा रहे हैं।

    उन्होंने शुक्रवार को इसका संकेत दिया। एर्गोदन ने कहा कि देश में मार्च में होने वाला स्थानीय चुनाव उनका आखिरी चुनाव होगा।

    एर्दोगन पिछले दो दशक से भी लंबे समय से तुर्की की सत्ता पर विराजमान हैं। अब उनके बयान से संकेत मिलता है कि वे राजनीति छोड़ देंगे।

    एर्दोगन 2003 से सत्ता पर काबिज हैं। यह पहली बार है जब उन्होंने पद छोड़ने की बात कही है। TUGVA यंग तुर्क फाउंडेशन की एक बैठक में राष्ट्रपति ने कहा, “मैं बिना रुके काम कर रहा हूं। हम बेदम होकर इधर-उधर दौड़ रहे हैं, क्योंकि मेरे लिए, यह फाइनल है।” उन्होंने कहा, “कानून ने मुझे जो अधिकार दिया है, उसके साथ यह चुनाव मेरा आखिरी चुनाव है।”

    70 वर्षीय नेता ने विश्वास जताया कि उनकी रूढ़िवादी जस्टिस एंड डेवलपमेंट (एकेपी) पार्टी उनके पद छोड़ने के बाद भी सत्ता में बनी रहेगी।

    उन्होंने कहा कि 31 मार्च के स्थानीय चुनावों के नतीजे “मेरे बाद आने वाले भाइयों के लिए एक आशीर्वाद होंगे। इससे माना जाएगा कि आपने जो विश्वास मुझ पर दिखाया अब वह उन पर भी दिखा रहे हैं।”

    एर्दोगन की पार्टी एकेपी इस महीने के अंत में होने वाले चुनावों में इस्तांबुल की मेयरशिप फिर से हासिल करने की उम्मीद कर रही है। 2019 इस पर विपक्ष का कब्जा है।

    बता दें कि एर्दोगन कभी खुद 1994 से 1998 तक इस्तांबुल के मेयर रहे। 2003 में उन्हें प्रधानमंत्री चुना गया था। उस वक्त तुर्की की राजनीति में प्रधानमंत्री ही प्रमुख व्यक्ति होता था। हालांकि तीन बार पीएम रहने के बाद एर्दोगन को 2014 में राष्ट्रपति चुना गया और अब तुर्की में राष्ट्रपति एक प्रमुख फिगर है।

    दरअसल तुर्की में 2017 में एक संवैधानिक परिवर्तन हुआ था। इसने तुर्की को संसदीय प्रणाली से राष्ट्रपति शासन प्रणाली में बदल दिया। इसने प्रधानमंत्री का पद समाप्त कर दिया और यह सुनिश्चित किया कि सत्ता पर एर्दोगन की पकड़ हमेशा बनी रहे।

    2002 के बाद से एक दर्जन से अधिक चुनावों के विजेता रहे एर्दोगन को मई 2023 में बेहद कड़े मुकाबले के दौरान पांच साल के कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया।

    भारत के खिलाफ उगल चुके जहर

    तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन को जब भी मौका मिला है उन्होंने हर बार भारत के खिलाफ जहर उगला है। एर्दोगन ने संयुक्त राष्ट्र तक में कश्मीर का मुद्दा उठाया।

    उन्होंने पिछले साल सितंबर में यूएन को संबोधित करते हुए कहा था, ‘कश्मीर में शांति से जुड़ा डेवलपमेंड दक्षिण एशिया में क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा।

    यह भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत के जरिए कश्मीर में स्थायी शांति की स्थापना से होगा।’ इस बार उनकी भाषा थोड़ी नरम थी। 

    साल 2020 में एर्दोगन ने कश्मीर को एक ज्वलंत मुद्दा बताया था। इसके साथ उन्होंने अनुच्छेद 370 को खत्म करने को लेकर भारत की आलोचना भी की थी।

    वहीं पिछले साल उन्होंने जोर देकर कहा था कि संयुक्त राष्ट्र रिजोल्यूशन अपनाए जाने के बावजूद, कश्मीर अभी भी घिरा हुआ है और 80 लाख लोग फंसे हुए हैं।

    हालांकि पिछले साल तुर्की में आए भूकंप के बाद भारत ने जिस तरह उसकी मदद की शायद उसने एर्दोगन को अपनी भाषा बदलने पर मजबूर किया।

    Related Posts

    बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद बांग्लादेश बोला: भारत का नहीं, अब चीन के पास जाएंगे

    May 6, 2026

    कतर एयरस्पेस से अमेरिकी विमान हुआ गायब, होर्मुज में इमरजेंसी अलर्ट

    May 6, 2026

    चीन की 1000 km/h ट्रेन का टेस्ट, कुछ सेकेंड में पार हुए कई शहर

    May 6, 2026

    पाकिस्तान का बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने हाफिज सईद और मसूद अजहर के लिए की लड़ाई

    May 5, 2026

    ईरान-खाड़ी तनाव चरम पर, UAE और ओमान पर मिसाइल-ड्रोन हमलों से मिडिल ईस्ट में युद्ध की आशंका बढ़ी

    May 5, 2026

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद फिर सक्रिय हुआ जैश-ए-मोहम्मद, बहावलपुर में हेडक्वार्टर का पुनर्निर्माण जारी

    May 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दूसरी शादी के बाद शिखर धवन ने कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन, पत्नी सोफी संग पहुंचे गुरुग्राम

    May 7, 2026

    इकाना में गेंदबाजों का जलवा, LSG-RCB भिड़ंत बनेगी प्लेऑफ की जंग

    May 7, 2026

    Creta लवर्स के लिए झटका: हुंडई ने चुपचाप बंद किए 2 लोकप्रिय वैरिएंट, ADAS महंगा हुआ

    May 7, 2026

    कूपर के शतक के बावजूद हैदराबाद ने पंजाब को हराकर टॉप पर किया कब्जा

    May 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.