Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»हमास के खिलाफ युद्ध में इजरायल को समर्थन नहीं देगा अमेरिका? नेतन्याहू से नाराज हुए बाइडेन…
    विदेश

    हमास के खिलाफ युद्ध में इजरायल को समर्थन नहीं देगा अमेरिका? नेतन्याहू से नाराज हुए बाइडेन…

    By March 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हमास के खिलाफ युद्ध में इजरायल को समर्थन नहीं देगा अमेरिका? नेतन्याहू से नाराज हुए बाइडेन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से नाराजगी बढ़ती जा रही है। यह बात हाल में उनकी एक बातचीत से सामने आई।

    दरअसल डेमोक्रेटिक नेता ने एक सांसद से बातचीत में कहा कि उनके और इजरायली नेता के बीच अब ‘‘दो टूक’’ बातचीत होने की जरूरत है।

    इस बातचीत के दौरान वहां माइक चालू था और इस प्रकार उनकी बात सार्वजनिक हो गई।

    बाइडेन ने बृहस्पतिवार रात को ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन के बाद सदन में सीनेटर माइकल बेनेट से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की।

    बेनेट ने बाइडेन के संबोधन पर उन्हें बधाई दी और राष्ट्रपति से गाजा में बढ़ती मानवीय चिंताओं को लेकर नेतन्याहू पर दबाव बनाने का अनुरोध किया। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और परिवहन मंत्री पेटे बटिगीज भी इस संक्षित वार्तालाप में शामिल रहे।

    इस पर बाइडेन ने नेतन्याहू के उपनाम का इस्तेमाल करते हुए कहा, ‘‘मैंने उनसे, बीबी से कहा है कि इसे दोहराओ मत। आपको और मुझे दो टूक बात करनी होगी।’’

    इसके बाद पास में खड़े राष्ट्रपति के एक सहायक ने उनके कान में कुछ कहा। ऐसा लगता है कि उन्होंने बाइडेन को सतर्क किया कि माइक्रोफोन अभी चालू है। बाइडेन ने कहा, ‘‘मैं यहां हॉट माइक पर हूं। अच्छा है।’’

    उन्होंने शुक्रवार को इन टिप्पणियों को स्वीकार करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में पत्रकारों से कहा कि वे छिप कर उनकी बातचीत सुन रहे थे।

    अमेरिकी राष्ट्रपति अब सार्वजनिक रूप से नेतन्याहू के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। गुरुवार को दिए संबोधन में उन्होंने इजरायल से कहा कि वह हमास के खिलाफ अभियान में इस बात का ध्यान रखे कि निर्दोष नागरिक प्रभावित नहीं हों।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

    Related Posts

    जर्मनी पर ट्रंप का डबल अटैक: हजारों सैनिकों की वापसी और कारों पर 25% टैरिफ का ऐलान

    May 3, 2026

    अमेरिका का बड़ा एक्शन: चीन की 5 पेट्रोकेमिकल कंपनियों पर बैन, ईरानी तेल खरीद पर विवाद

    May 3, 2026

    ग्वादर में ठप पड़ा CPEC: चीनी कंपनी ने रोका काम, चीन-पाक प्रोजेक्ट को बड़ा झटका

    May 3, 2026

    ईरान ने स्वीकार किया 14 प्वाइंट प्रस्ताव, क्या अब खत्म होगी जंग? डोनाल्ड ट्रंप हुए गदगद

    May 3, 2026

    डच राजकुमारियों पर मर्डर की खौफनाक साजिश, ‘नाजी’ लिंक से यूरोप में मचा हड़कंप

    May 3, 2026

    अमेरिका का बड़ा डिफेंस डील प्लान: इज़रायल समेत 4 देशों को ₹81 हजार करोड़ के हथियार का ऑफर

    May 3, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पंजाब ने गुजरात को दिया 164 रनों का लक्ष्य, रोमांचक मुकाबले में गेंदबाजों ने दिखाया दम

    May 3, 2026

    जर्मनी पर ट्रंप का डबल अटैक: हजारों सैनिकों की वापसी और कारों पर 25% टैरिफ का ऐलान

    May 3, 2026

    अस्थिर दुनिया में भारत बन सकता है स्थिरता का केंद्र: मोहन भागवत

    May 3, 2026

    स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल…..

    May 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.