Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»दुबई वाली कंपनी होगी नीलाम? जेल में बंद नीरव मोदी को लंदन कोर्ट से झटका, 66 करोड़ चुकाने का आदेश…
    विदेश

    दुबई वाली कंपनी होगी नीलाम? जेल में बंद नीरव मोदी को लंदन कोर्ट से झटका, 66 करोड़ चुकाने का आदेश…

    By March 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दुबई वाली कंपनी होगी नीलाम? जेल में बंद नीरव मोदी को लंदन कोर्ट से झटका, 66 करोड़ चुकाने का आदेश…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लंदन हाईकोर्ट ने शुक्रवार को जेल में बंद भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका दिया।

    कोर्ट ने अपने एक समरी जजमेंट (Summary judgment) में नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) को 8 मिलियन डॉलर (66 करोड़ रुपये) का भुगतान करने को कहा।

    बता दें कि समरी जजमेंट वह होता है जहां कोई एक पक्ष अदालत में मौजूद नहीं होता है या अदालत को उनके केस में कोई योग्यता नहीं दिखती है। ऐसे में कोर्ट बिना फुल ट्रायल के ही जजमेंट यानी फैसला दे सकता है।

    बैंक ऑफ इंडिया ने मोदी की दुबई स्थित कंपनी फायरस्टार डायमंड FZE से 8 मिलियन डॉलर की वसूली के लिए लंदन के हाईकोर्ट में अर्जी दायर की थी।

    शुक्रवार का फैसला नीरव मोदी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। यह फैसला बैंक ऑफ इंडिया को दुबई वाली कंपनी से वसूली प्रक्रिया शुरू करने और दुनिया में कहीं भी मोदी की प्रॉपर्टीज की नीलामी करने की अनुमति देता है। नीरव मोदी फिलहाल ब्रिटेन की थेमसाइड जेल में बंद है।

    न्यायाधीश ने माना कि नीरव के केस में कोई दम नहीं है और वह इसे जीत नहीं पाएगा। इसलिए मामले की सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं है।

    66 करोड़ की ये बकाया राशि उस क्रेडिट फैसिलिटी से बनी है जो बैंक ने नीरव मोदी को दी थी। इस 8 मिलियन अमेरिकी डॉलर में 4 मिलियन डॉलर उधार लिया गया पैसा है और 4 मिलियन डॉलर का ब्याज शामिल है।

    बीओआई ने नीरव मोदी के फायरस्टार को 9 मिलियन डॉलर का ऋण दिया था, लेकिन जब बैंक ने 2018 में अपना पैसा वापस मांगा, तो वह चुका नहीं सका।

    चूंकि फायरस्टार डायमंड एफजेडई दुबई में स्थित है, इसलिए यूके अदालत का समरी जजमेंट वहां अधिक आसानी से लागू किया जा सकता है। मोदी फायरस्टार एफजेडई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी था और गारंटर भी था। 

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

    Related Posts

    होर्मुज तनाव के बीच ईरान का यूएई पर हमला, खाड़ी में बढ़ा युद्ध का खतरा

    May 5, 2026

    2 पुरुषों से प्रेग्नेंट हुई महिला, जुड़वां बच्चों ने डॉक्टरों को भी किया चकराया

    May 5, 2026

    डिग्रीधारी उठा रहे कचरा, डॉक्टर दे रहे खाना… क्या चीन की इकोनॉमी से डरी है दुनिया?

    May 5, 2026

    होर्मुज संकट के बीच मैक्रों का बड़ा बयान, यूरोप ने अमेरिका से अलग रणनीति अपनाने का संकेत दिया

    May 4, 2026

    होर्मुज में तनाव चरम पर, ईरान ने अमेरिकी सेना को दी कड़ी चेतावनी

    May 4, 2026

    चीन की धमकी के बाद पाकिस्तान ने दी मंजूरी, गधे के मांस और खाल निर्यात पर बड़ा यू-टर्न

    May 4, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    गर्मी में ठंडक और स्वाद का कॉम्बो: अचारी लौकी सलाद बनाने की आसान रेसिपी

    May 5, 2026

    होर्मुज तनाव के बीच ईरान का यूएई पर हमला, खाड़ी में बढ़ा युद्ध का खतरा

    May 5, 2026

    जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान की नई साजिश: महिला आत्मघाती दस्ते तैयार, जैश-ए-मोहम्मद की भर्ती

    May 5, 2026

    बंगाल-असम चुनाव नतीजों से यूपी की राजनीति में हलचल, भाजपा को मनोवैज्ञानिक बढ़त

    May 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.