Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»अब UN में कश्मीर नहीं, अपने पाले आतंकी संगठनों पर बरस रहा पाक; एक साल में 306 हमले…
    विदेश

    अब UN में कश्मीर नहीं, अपने पाले आतंकी संगठनों पर बरस रहा पाक; एक साल में 306 हमले…

    By March 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अब UN में कश्मीर नहीं, अपने पाले आतंकी संगठनों पर बरस रहा पाक; एक साल में 306 हमले…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अकसर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के खिलाफ कश्मीर मसले पर बोलने वाले पाकिस्तान को अब उसके ही पाले आतंकी संगठनों से दर्द मिल रहा है।

    उन्हीं के खिलाफ अब उसे संयुक्त राष्ट्र में आवाज उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के राजदूत मुनीर अकरम ने सुरक्षा परिषद से कहा है कि वह अफगानिस्तान पर शासन करने वाले तालिबान से कहे कि तहरीक-ए-तालिबान से रिश्ते खत्म कर ले।

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में तहरीक-ए-तालिबान की सक्रियता है और पाक का कहना है कि उसे अफगान तालिबान से खाद-पानी मिलता है।  

    पाकिस्तानी राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि यदि टीटीपी पर लगाम नहीं कसी गई तो एक दिन वह वैश्विक आतंकी खतरा बन जाएगा। अफगानिस्तान पर UNSC के विशेष सत्र के दौरान बुधवार को पाक राजदूत ने कहा कि बीते साल पाकिस्तान में 306 आतंकवादी हमले हुए थे।

    इनमें 23 आत्मघाती हमले शामिल थे। इन आत्मघाती हमलों में 693 लोग मारे गए थे और 1,124 जख्मी हुए थे। यही नहीं इस साल फरवरी में ही पाकिस्तान में कुल 97 उग्रवादी हमले हुए थे। इनमें 87 लोगों की मौत हो गई और 118 जख्मी हुए। पाकिस्तान इंस्टिट्यूट ऐंड सिक्यॉरिटी स्टडीड के आंकड़ों में यह बात कही गई है। 

    इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में होने वाले 78 फीसदी आतंकी हमले तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ही करता है। ये हमले इसलिए हो रहे हैं क्योंकि आतंकियों को भरोसा है कि यदि हमले जारी रहेंगे तो पाकिस्तान की सरकार को बातचीत शुरू करनी होगी।

    इस तरह तालिबान की शह पर आतंकवादी पाक सरकार को दबाव में लाते हैं। इसकी वजह यह है कि इन लोगों को अफगानिस्तान तालिबान से भरोसा मिला हुआ है।

    पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने कहा, ‘अफगानिस्तान की सरकार तहरीक-ए-तालिबान पर नियंत्रण नहीं कस पा रही है। इसके अलावा कुछ और आतंकी संगठन भी शह बना रहे हैं।’

    अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे से खुश था पाक, बता रहा था भारत की हार

    इस तरह पाकिस्तान को अब उसके ही पाले आतंकी संगठन कष्ट देने लगे हैं। बता दें कि 2021 में जब अमेरिकी सेनाओं ने अफगानिस्तान छोड़ा था और तालिबान ने कब्जा जमाया था तो पाकिस्तान ने जश्न मनाया था। यही नहीं पाकिस्तान की सरकार ने इसे भारत के लिए हार बताया था।

    अब उन्हीं आतंकी संगठनों के खिलाफ पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र का रुख किया है। गौरतलब है कि पश्तून पहचान को लेकर पाक के खैबर पख्तूख्वा में लंबे समय से अलगाववाद रहा है।

    वहीं खैबर के पश्तूनों को अफगानिस्तान से समर्थन मिलता रहा है। 

    Related Posts

    डीजल के दाम एक झटके में 40% बढ़े, सीरिया में मचा बवाल

    September 15, 2026

    नेपाल में बिजली संकट के बीच भारत देगा रोजाना 18 घंटे बिजली, बाढ़ ने पावर सेक्टर को किया तबाह

    September 15, 2026

    UK के टूटने का खतरा! स्कॉटलैंड से नॉर्दर्न आयरलैंड तक क्यों उठी आजादी की मांग?

    September 15, 2026

    क्या सच में धीमी होगी AI मॉडल बनाने की रफ्तार? ट्रंप ने चीन को दिया बड़ा मैसेज

    September 15, 2026

    LAC पर घट रही चीनी PLA की तैनाती, भारत ने बनाई मजबूत पकड़; लद्दाख बॉर्डर से बड़ा अपडेट

    September 15, 2026

    BRICS समिट के बाद बांग्लादेश का यू-टर्न, PM तारिक रहमान बोले- हम भारत के साथ संबंधों को…

    September 14, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू…

    September 15, 2026

    बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू…

    September 15, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक…..

    September 15, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक…..

    September 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul Shende
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.