Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»रूस के मुकाबले NATO हुआ और मजबूत, एक और देश स्वीडन की एंट्री; अब तक 32…
    विदेश

    रूस के मुकाबले NATO हुआ और मजबूत, एक और देश स्वीडन की एंट्री; अब तक 32…

    By March 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रूस के मुकाबले NATO हुआ और मजबूत, एक और देश स्वीडन की एंट्री; अब तक 32…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    यूक्रेन के साथ चल रही भीषण लड़ाई में व्लादिमीर पुतिन को तगड़ा झटका लगा है।

    रूस से मुकाबले उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) गुरुवार को तब और मजबूत हो गया, जब स्वीडन ने संगठन में एंट्री ले ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नाटो के खिलाफ शुरू से आक्रामक रहे हैं।

    यूक्रेन भी 2022 में रूसी हमले के बाद से नाटो से जुड़ने की कोशिश करता रहा है। उधऱ, यूक्रेन पर संकट के बाद से नाटो ने भी खुद को मजबूत करने की कोशिश में इजाफा किया है और लगातार नए सदस्य जोड़ रहा है।

    अब तक नाटो से 32 देश जुड़ चुके हैं।

    स्वीडन पिछले दो साल से नाटो से जुड़ने की कोशिश कर रहा था। खासकर, रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद स्वीडन ने नाटो से जुड़ने की कोशिश और तेज कर दी थी।

    मामले के जानकार बताते हैं कि उसे यूक्रेन की तरह अपनी संप्रभुता पर खतरे का अंदेशा था।

    नाटो यानी उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन का गठन 1949 में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और फ्रांस सहित 12 देशों ने किया था। इसका उद्देश्य सोवियत संघ – साम्यवादी राज्यों का एक समूह जिसमें रूस भी शामिल था, के विस्तार को रोकना था।

    गुरुवार को स्वीडन के जुड़ने के बाद नाटो में अब 32 देश शामिल हो गए हैं। इससे पहले 2023 में फिनलैंड नाटो का 31वां सदस्य बना था। 

    नाटो का मकसद क्या है
    नाटो से जुड़ने वाले सदस्य देश इस बात पर सहमत हैं कि यदि उनमें से किसी एक पर हमला किया जाता है, तो दूसरों को उसकी रक्षा में मदद करनी चाहिए।

    यहां यह गौर करने वाली बात है कि नाटो के पास अपनी कोई सेना नहीं है, लेकिन सदस्य देश संकट के जवाब में सामूहिक सैन्य कार्रवाई कर सकते हैं।

    वे संयुक्त सैन्य अभ्यास भी करते हैं। फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद नाटो ऐक्टिव हुआ है। वह रूस को “अपने सहयोगियों की सुरक्षा के लिए सबसे महत्वपूर्ण और सीधा खतरा” मानता है।

    स्वीडन के आने से नाटो कितना मजबूत हुआ
    17 मई 2022 से स्वीडन ने नाटो से जुड़ने की इच्छा जताई है। प्रधान मंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के नेतृत्व में स्वीडिश अधिकारी गुरुवार को वाशिंगटन में एकत्र हुए थे।

    जहां उन्हें आज शाम को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन को देखने के लिए आमंत्रित किया गया था।

    एक प्रेस विज्ञप्ति में, व्हाइट हाउस ने कहा, “स्वीडन अत्यधिक सैन्य क्षमता वाला मजबूत लोकतांत्रिक देश है जो दुनिया के लिए हमारे मूल्यों और दृष्टिकोण को साझा करता है।

    नाटो सहयोगी के रूप में स्वीडन के होने से संयुक्त राज्य अमेरिका और हमारे सहयोगी और मजबूत हुए हैं।” स्वीडन के औपचारिक रूप से विलय के लिए सोमवार को ब्रुसेल्स में गठबंधन मुख्यालय में समारोह निर्धारित किया गया है।

    रूस के लिए कितना बड़ा झटका
    स्वीडन से पहले 2023 में उसका पड़ोसी देश फिनलैंड नाटो में शामिल हुआ था। पहले फिनलैंड और अब स्वीडन के नाटो से जुड़ने के बाद लगभग पूरे बाल्टिक सागर पर नाटो का नियंत्रित है, जो रूस के लिए एक रणनीतिक झटका है।

    स्वीडन के पास एक सुसज्जित सेना और एक मजबूत हथियार उद्योग भी है।

    नाटो में कौन-कौन से देश हैं
    ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन और तुर्की सहित पूरे यूरोप और उत्तरी अमेरिका में नाटो के 31 सदस्य हैं। अब स्वीडन ने 32 देश के रूप में नाटो की सदस्यता ले ली है।

    1991 में सोवियत संघ के पतन के बाद, कई पूर्वी यूरोपीय देश नाटो से जुड़े हैं, जिसमें अल्बानिया, बुल्गारिया, हंगरी, पोलैंड, चेक गणराज्य, स्लोवाकिया, रोमानिया, लिथुआनिया, लातविया और एस्टोनिया देश शामिल हैं।

    Related Posts

    बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद बांग्लादेश बोला: भारत का नहीं, अब चीन के पास जाएंगे

    May 6, 2026

    कतर एयरस्पेस से अमेरिकी विमान हुआ गायब, होर्मुज में इमरजेंसी अलर्ट

    May 6, 2026

    चीन की 1000 km/h ट्रेन का टेस्ट, कुछ सेकेंड में पार हुए कई शहर

    May 6, 2026

    पाकिस्तान का बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने हाफिज सईद और मसूद अजहर के लिए की लड़ाई

    May 5, 2026

    ईरान-खाड़ी तनाव चरम पर, UAE और ओमान पर मिसाइल-ड्रोन हमलों से मिडिल ईस्ट में युद्ध की आशंका बढ़ी

    May 5, 2026

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद फिर सक्रिय हुआ जैश-ए-मोहम्मद, बहावलपुर में हेडक्वार्टर का पुनर्निर्माण जारी

    May 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दूसरी शादी के बाद शिखर धवन ने कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन, पत्नी सोफी संग पहुंचे गुरुग्राम

    May 7, 2026

    इकाना में गेंदबाजों का जलवा, LSG-RCB भिड़ंत बनेगी प्लेऑफ की जंग

    May 7, 2026

    Creta लवर्स के लिए झटका: हुंडई ने चुपचाप बंद किए 2 लोकप्रिय वैरिएंट, ADAS महंगा हुआ

    May 7, 2026

    कूपर के शतक के बावजूद हैदराबाद ने पंजाब को हराकर टॉप पर किया कब्जा

    May 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.