Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»इंतजार था दवा और खाने का, इजरायल ने दी मौत; सहायता केंद्र पर ही 104 फिलिस्तीनी मार डाले…
    विदेश

    इंतजार था दवा और खाने का, इजरायल ने दी मौत; सहायता केंद्र पर ही 104 फिलिस्तीनी मार डाले…

    By March 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इंतजार था दवा और खाने का, इजरायल ने दी मौत; सहायता केंद्र पर ही 104 फिलिस्तीनी मार डाले…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     गाजा शहर के पश्चिम में तटीय सड़क पर गुरुवार को मदद का इंतजार कर रहे फिलिस्तीनियों पर इजरायली बमबारी में 140 लोगों की मौत हो गई और 250 अन्य घायल हो गए। फिलिस्तीनी चिकित्सा सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी है।

    उन्होंने बताया कि इजरायली बमबारी में कम से कम 104 लोग मारे गए और 700 अन्य घायल हो गए।  

    उन्होंने बताया कि मृतकों और घायलों को अल-शिफा अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है, जहां चिकित्सा उपकरणों और क्षमताओं का अभाव है। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इजरायली सेना ने गाजा शहर के पश्चिम में अल-राशिद स्ट्रीट पर नागरिकों की एक सभा को निशाना बनाया, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई।

    वहीं, इजरायली सूत्रों ने पुष्टि की है कि भीड़ पर सैनिकों ने यह मानते हुए गोली चलाई कि वे खतरा पैदा कर रहे हैं। गाजा में फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे नरसंहार करार दिया है।

    मदद के लिए टैंकों तक पहुंच गई भीड़
    एक प्रत्यक्षदर्शी ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि हिंसा तब सामने आई जब भोजन के लिए बेचैन हजारों लोग शहर के पश्चिमी नबुलसी चौराहे पर सहायता के लिए आए ट्रकों की ओर दौड़ पड़े।

    एक गवाह ने सुरक्षा कारणों से नाम न छापने की शर्त पर कहा, “सहायता के लिए आए ट्रक इलाके में मौजूद सेना के कुछ टैंकों के बहुत करीब आ गए। हजारों लोगों की भीड़ ने ट्रकों पर धावा बोल दिया। जब लोग टैंकों के बहुत करीब आ गए तो सैनिकों ने भीड़ पर गोलीबारी की।”

    इजरायली सेना ने शुरू में कहा था कि उत्तरी गाजा पट्टी में सहायता के लिए आए ट्रकों के प्रवेश के दौरान लोगों ने ट्रकों को घेर लिया और राहत सामग्री को लूट लिया।

    Related Posts

    फिलीपींस में 8.2 तीव्रता का भीषण भूकंप, धरती हिली; इंडोनेशिया तक सुनामी का अलर्ट

    June 8, 2026

    इजरायल-ईरान जंग ने पकड़ा तूल: येरूशलम में धमाके, ट्रंप की चेतावनी को नजरअंदाज कर नेतन्याहू ने किया हमला

    June 8, 2026

    रूस-चीन बढ़ता सैन्य सहयोग, PLA के दौरे से भारत की चिंता बढ़ी

    June 8, 2026

    ईरान मुद्दे पर अमेरिका-इजरायल में तनाव, जासूसी के आरोपों से बढ़ी खटास

    June 8, 2026

    2026 में दिखेगा दुर्लभ पूर्ण सूर्यग्रहण, कई देशों में दिन में छाएगा अंधेरा

    June 8, 2026

    होर्मुज जलडमरूमध्य तनाव के बीच US नेवी का MH-53E Sea Dragon चर्चा में

    June 8, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    हेयर लॉस के शुरुआती संकेत, समय रहते पहचानें वरना बढ़ सकता है गंजापन

    June 8, 2026

    हरमनप्रीत कौर का करारा जवाब वायरल, रिटायरमेंट सवाल पर रिपोर्टर की बोलती बंद

    June 8, 2026

    गर्मियों में भी जरूरी है मॉइश्चराइजर, स्किन रहेगी हाइड्रेटेड और फ्रेश

    June 8, 2026

    राज्यसभा चुनाव में बढ़ेगा सस्पेंस! बीजेपी के तीसरे उम्मीदवार से नटराजन की राह में चुनौती?

    June 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.