Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»मालदीव से वापस आएगी भारतीय सेना, उनका काम संभालने के लिए सरकार ने भेजी ये खास टीम…
    विदेश

    मालदीव से वापस आएगी भारतीय सेना, उनका काम संभालने के लिए सरकार ने भेजी ये खास टीम…

    By February 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मालदीव से वापस आएगी भारतीय सेना, उनका काम संभालने के लिए सरकार ने भेजी ये खास टीम…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मालदीव में तैनात भारतीय सैन्य कर्मियों का पहला बैच 10 मार्च तक मालदीव छोड़ सकता है।

    अब उनका कामकाज संभालने के लिए भारत ने नागरिकों की एक खास टीम भेजी है। “भारतीय तकनीकी कर्मियों” की पहली टीम मालदीव में पहुंच गई है।

    ये टीम वहां विमानन प्लेटफार्मों की देखरेख करेगी। मालदीव के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार देर रात कहा कि भारतीय नागरिकों की पहली टीम आ गई है और देश के सबसे दक्षिणी एटोल अड्डू में हेलीकॉप्टर का संचालन संभालेगी।

    बयान में कहा गया है कि दोनों सरकारों की सहमति के अनुसार अड्डू में तैनात भारतीय सैन्यकर्मी 10 मार्च तक मालदीव छोड़ देंगे। 

    बयान में यह भी कहा गया है कि बुधवार तक भारत से एक दूसरा हेलीकॉप्टर भी आ जाएगा और नागरिकों की टीम इसके संचालन को संभालने के लिए अपना ट्रेनिंग अभ्यास शुरू कर देगी।

    2 फरवरी को दोनों देशों ने फैसला किया था कि भारत मार्च से मई के बीच मालदीव से अपने सैन्यकर्मियों को वापस बुला लेगा।

    विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने 8 फरवरी को कहा था कि “वर्तमान सैन्य कर्मियों की जगह सक्षम भारतीय तकनीकी कर्मियों को तैनात किया जाएगा।” वे मालदीव में दो हेलीकॉप्टर और एक डोर्नियर विमान का संचालन जारी रखेंगे।

    गौरतलब है कि मालदीव के चीन प्रेमी राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने मांग की थी कि 15 मार्च तक भारत अपने सैनिकों को वापस बुला ले।

    इसके बाद विदेश मंत्रालय ने बताया कि मालदीव में मौजूद भारतीय सैनिकों की जगह अब भारत का टेक्निकल स्टाफ लेगा। ऐसा माना जा रहा है कि कम से कम 75 भारतीय सैन्यकर्मी मालदीव में हैं।

    ये सैनिक दूरदराज के द्वीपों से मरीजों को ले जाने और समुद्र के किनारे किसी तरह की अनहोनी के दौरान लोगों के मदद के लिए तैनात हैं।

    बीते दिनों भारत ने मालदीव को डोर्नियर हवाई जहाज और दो हेलीकॉप्टर दिए थे। टेक्निकल स्टाफ मालदीव में इन हेलीकॉप्टरों और जहाज का रखरखाव करेंगे। 

    पिछले साल मालदीव की सत्ता में आने के बाद राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। चीन समर्थक मुइज्जू जब से सत्ता में आए हैं तब से ही भारत और मालदीव के बीच तनाव बढ़ गया है।

    मालदीव के विदेश मंत्रालय ने 2 जनवरी को कहा कि दोनों देशों के अधिकारी नई दिल्ली में मिले और इस बात पर सहमत हुए कि भारत मार्च से मालदीव से अपने सैनिकों को वापस बुलाना लेना शुरू कर देगा।

    Related Posts

    ईरान को खाड़ी देशों से मिल सकते हैं $300 बिलियन, कतर ने 3 पॉइंट में बताया पूरा प्लान

    June 24, 2026

    बिल गेट्स ने निजी रिश्तों को लेकर किया खुलासा, शादी के दौरान तीन महिलाओं से संबंधों की चर्चा

    June 24, 2026

    ट्रंप के ‘गोल्डन डोम’ का पहला टेस्ट सफल, अमेरिका को मिलेगा मजबूत सुरक्षा कवच

    June 24, 2026

    ‘परमाणु ठिकानों का निरीक्षण होकर रहेगा’, IAEA की ईरान को दो टूक

    June 24, 2026

    ख्वाजा आसिफ की युद्ध वाली गीदड़भभकी पर भारत का पलटवार, PoK का जिक्र कर दिया करारा जवाब

    June 24, 2026

    स्वीडन में सख्त इमिग्रेशन नियम लागू, ‘खराब व्यवहार’ पर भी रेजिडेंसी परमिट हो सकता है रद्द

    June 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की समीक्षा, सुप्रीम कोर्ट में उत्तराखंड के 199 मामलों पर होगी सुनवाई….

    June 24, 2026

    Uttarakhand News: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की समीक्षा, सुप्रीम कोर्ट में उत्तराखंड के 199 मामलों पर होगी सुनवाई….

    June 24, 2026

    UTTARAKHAND WEATHER : उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी, कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली का अलर्ट….

    June 24, 2026

    UTTARAKHAND WEATHER : उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी, कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली का अलर्ट….

    June 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.