Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»अगले सप्ताह रुकने वाला है हमास-इजरायल का युद्ध, गाजा पट्टी में सीजफायर को लेकर जो बाइडेन का बड़ा दावा…
    विदेश

    अगले सप्ताह रुकने वाला है हमास-इजरायल का युद्ध, गाजा पट्टी में सीजफायर को लेकर जो बाइडेन का बड़ा दावा…

    By February 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अगले सप्ताह रुकने वाला है हमास-इजरायल का युद्ध, गाजा पट्टी में सीजफायर को लेकर जो बाइडेन का बड़ा दावा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बड़ी बात कही है।

    उन्होंने कहा कि संभव है अगले सप्ताह गाजा में सीजफायर शुरू हो जाए। बता दें कि इजरायली हमले की वजह से गाजा में हुई तबाही और जनहानि को देखते हुए एजिप्ट, कतर, यूएस औऱ फ्रांस ने मिलकर इजरायल और हमास के बीच बंधकों को लेकर समझौता करवाने और युद्ध रुकवाने की पहल की है।

    इस डील में सैकड़ों फिलिस्तीनयों को छुड़वाने की शर्त भी शामिल हो सकती है। बताया जाता है कि इजरायल की हिरासत में सैकड़ों फिलिस्तीनी अब भी हैं। 

    न्यूयॉर्क पहुंचे जो बाइडेन से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने बताया है कि हम सीजफायर के बेहद करीब हैं, हालांकि अब तक काम पूरा नहीं हुआ है।

    हमें उम्मीद है कि अगले सोमवार से सीजफायर शुरू हो जाएगा। अमेरिका के एनएसए जेक सुलीवन ने रविवार को एक न्यूज चैनल से कहा था, कई देशों के प्रतिनिधि वीकेंड में पैरिस में मिले थे।

    यहां इस बात पर चर्चा होगी कि गाजा में अस्थायी सीजफायर कैसे लागू किया जा सकता है और इसके लिए क्या डील होनी चाहिए। हालांकि इस बैठक में हमास का कोई भी प्रतिनिधि मौजूद नहीं था। 

    पैरिस में हुई बैठक के बाद एजिप्ट, कतर और यूएस के एक्सपर्ट दोहा में भी मिले थे और इसमें हमास और इजरायल के भी प्रतिनिधि शामिल थे।

    एजिप्ट की मीडिया का कहना है कि मुसलमानों के पवित्र महीने रमजान से पहले कोई ना कोई हल निकल सकताहै। हमास के सूत्रों ने कहा कि कुछ संशोधनों का प्रस्ताव रखा गया था लेकिन इजरायल गाजा से अपने सैनिकों को हटाने को तैयार नहीं है। 

    इजरायल के प्रधानमंत्री का कहना है कि वह गाजा से अपनी सेना को वापस नहीं बुलाएंगे। अगर किसी भी तरह से सीजफायर होता है तो यह सैन्य कार्रवाई में केवल देरी करवाएगा।

    इसी बीच इजरायल के कुछ प्रतिनिधि कतर के साथ भी बातचीत करने पहुंचे हैं। कतर ने दोहा में हमास चीफ इस्माइल हैनियेह से भी बात की।

    बता दें कि अब तक गाजा में 30 हजार लोग मारे गए हैं। इसमें से ज्यादातर बच्चे और महिलाएँ हैं। वहीं दावा किया जा रहा है कि हमास के कब्जे में 250 बंधक हैं जिसमें से 130 गाजा में हैं। वहीं 31 के मारे जाने की संभावना है। 

    Related Posts

    चीन ने बनाया दुनिया का सबसे ऊंचा डैम, 315 मीटर ऊंचे पावर स्टेशन से बनेगी 7.7 अरब यूनिट बिजली

    June 30, 2026

    तंबाकू कंपनी का बड़ा फैसला, 9,000 कर्मचारियों की होगी छंटनी! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

    June 30, 2026

    प्रेग्नेंसी की खबर मिलते ही मकान मालिक ने बढ़ाया किराया, सैन फ्रांसिस्को में कोर्ट पहुंचा कपल

    June 30, 2026

    चीन के एयर डिफेंस सिस्टम को क्यों नहीं मिल रहे खरीदार? पाकिस्तान से पेरिस तक उठे सवाल

    June 30, 2026

    एक तरफ खामेनेई के जनाजे की चर्चा, दूसरी ओर अमेरिका के Independence Day की तैयारी, 4 जुलाई पर दुनिया की नजर

    June 30, 2026

    ‘हमारे PM भीख का कटोरा लेकर चीन नहीं गए’, बांग्लादेश के विदेश मंत्री का बड़ा बयान

    June 29, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया घोषित, हरमनप्रीत कौर संभालेंगी गोल्ड बचाने की कमान

    June 30, 2026

    FIFA World Cup 2026: ब्राजील बचा, जर्मनी-नीदरलैंड्स बाहर! नॉकआउट में दिग्गज टीमों का बड़ा पतन

    June 30, 2026

    चीन ने बनाया दुनिया का सबसे ऊंचा डैम, 315 मीटर ऊंचे पावर स्टेशन से बनेगी 7.7 अरब यूनिट बिजली

    June 30, 2026

    तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा दावा, स्टालिन बोले- थलपति विजय की सरकार बनने से पहले ही खत्म हो जाएगी चर्चा

    June 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.