Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»मलाला नहीं हूं, बोलकर फेमस हुई कश्मीरी पत्रकार को एयरपोर्ट पर कस्टम ने रोका; याना मीर ने क्या कहा…
    विदेश

    मलाला नहीं हूं, बोलकर फेमस हुई कश्मीरी पत्रकार को एयरपोर्ट पर कस्टम ने रोका; याना मीर ने क्या कहा…

    By February 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मलाला नहीं हूं, बोलकर फेमस हुई कश्मीरी पत्रकार को एयरपोर्ट पर कस्टम ने रोका; याना मीर ने क्या कहा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ब्रिटेन में मलाला युसुफजई पर टिप्पणी करके सोशल मीडिया वायरल हुई कश्मीरी पत्रकार याना मीर को भारत लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक लिया गया।

    याना मीर ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपने साथ गलत व्यवहार की बात कर रही हैं।

    बताया गया है कि यह मामला तब शुरू हुआ जब एयरपोर्ट स्टाफ ने उनके सामान की जांच करनी चाही। वीडियो में याना एयरपोर्ट कर्मचारियों के साथ बहस भी कर रही हैं।

    याना मीर का कहना है कि उनका सामान गलत ढंग से एयरपोर्ट पर सबके सामने खोला गया था।

    आपको पता नहीं क्या करके आई हूं
    इस वीडियो में याना मीर कहती हैं कि उनकी ट्रॉली में कुछ शॉपिंग बैग्स हैं जो इंग्लैंड में उनके रिलेटिव्स ने दिया था। याना का कहना है कि चूंकि उन्होंने यह बैग्स खुद नहीं खरीदे थे, इसलिए उनके पास इनके बिल्स वगैरह नहीं हैं।

    वीडियो में यह भी कह रही हैं कि एक देशभक्त के साथ यह कैसा बर्ताव हो रहा है। इतना ही नहीं, वह अधिकारियों के रवैये को लेकर शर्मिंदगी भी जताती हैं।

    याना मीर वहां मौजूद महिला अधिकारी से कहती हैं कि आपको पता है कि मैं क्या करके आई हूं। आपको क्या लगता है कि मैं कोई चोरी करके आई हूं।

    कस्टम विभाग का स्पष्टीकरण
    याना मीर द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद दिल्ली एयरपोर्ट के कस्टम विभाग ने भी स्पष्टीकरण दिया गया है। कस्टम विभाग ने दो वीडियो शेयर किए हैं।

    इन वीडियोज में याना मीर स्कैनिंग मशीन के पास खड़ी नजर आ रही हैं। कस्टम विभाग का कहना है कि वह अपने सामान की स्कैनिंग में सहयोग नहीं दे रही थीं।

    इस बीच एक स्टाफ याना का बैग उठाकर स्कैनिंग मशीन में डालता है। दिल्ली कस्टम की तरफ से कहा गया है कि कोई भी हो, वह कानून से ऊपर नहीं है। बता दें कि याना मीर दिल्ली कर रहने वाली हैं। वह खुद को एक्टिविस्ट और पत्रकार बताती हैं। 

    What i said in London about India: I am FREE AND SAFE IN INDIA
    How i was welcomed back to India 🤣🤐:
    Madam scan your bag, open your bag, why you have louis vuitton shopping bags? Did you pay for them? Where are the bills???? 🤣
    What Londeners think of me: INDIAN MEDIA WARRIOR… pic.twitter.com/ANIhhLoQJ3

    — Yana Mir (@MirYanaSY) February 26, 2024

    Related Posts

    वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

    June 25, 2026

    ईरान को खाड़ी देशों से मिल सकते हैं $300 बिलियन, कतर ने 3 पॉइंट में बताया पूरा प्लान

    June 24, 2026

    बिल गेट्स ने निजी रिश्तों को लेकर किया खुलासा, शादी के दौरान तीन महिलाओं से संबंधों की चर्चा

    June 24, 2026

    ट्रंप के ‘गोल्डन डोम’ का पहला टेस्ट सफल, अमेरिका को मिलेगा मजबूत सुरक्षा कवच

    June 24, 2026

    ‘परमाणु ठिकानों का निरीक्षण होकर रहेगा’, IAEA की ईरान को दो टूक

    June 24, 2026

    ख्वाजा आसिफ की युद्ध वाली गीदड़भभकी पर भारत का पलटवार, PoK का जिक्र कर दिया करारा जवाब

    June 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चेतन से प्यार, केतन से नजदीकियां! आखिर सिया चाहती क्या थी? टीवी एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा

    June 25, 2026

    दूल्हा बने आकाशदीप, आशीर्वाद देने पहुंचे पवन सिंह; क्रिकेटर ने कहा- शुक्रिया

    June 25, 2026

    FIFA World Cup में मेक्सिको का जलवा, हैती ने जीता दिल और स्विट्जरलैंड ने भी मारी बाजी

    June 25, 2026

    वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

    June 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.