Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»सऊदी अरब के ‘मिशन 2030’ में भारत सबसे अहम, रिझाने के लिए दे रहा फ्री वीजा; जानें वजह…
    विदेश

    सऊदी अरब के ‘मिशन 2030’ में भारत सबसे अहम, रिझाने के लिए दे रहा फ्री वीजा; जानें वजह…

    By February 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सऊदी अरब के ‘मिशन 2030’ में भारत सबसे अहम, रिझाने के लिए दे रहा फ्री वीजा; जानें वजह…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    तेल के कुओं के लिए दुनियाभर में मशहूर गल्फ कंट्री सऊदी अरब मिशन 2030 की तरफ लगातार आगे बढ़ रहा है।

    अपनी अर्थव्यवस्था में तेल और गैस पर निर्भरता कम करने के लिए रियाद ने अन्य क्षेत्रों पर भी फोकस करना शुरू कर दिया है।

    पिछले तीन साल से सऊदी अरब पर्यटन पर काम कर रहा है। उसने अर्थव्यवस्था में तेल के विकल्प के तौर पर्यटन को आगे रखने का फैसला लिया है।

    इसके लिए उसकी पहली पसंद हैं- भारतीय। इसके लिए सऊदी अरब का लक्ष्य है कि साल 2030 तक उसके देश में कम से कम  7.5 मिलियन भारतीय पर्यटकों की आवक हो। भारतीयों को रिझाने के लिए वह लगातार विभिन्न कार्यक्रम भी लॉन्च कर रहा है- जिसमें फ्री वीजा भी शामिल है।

    सऊदी पर्यटन प्राधिकरण के अध्यक्ष अलहसन अलदाबाग ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि हमने सऊदी अरब को पर्यटन के क्षेत्र में आगे करने के लिए भारतीयों पर खास फोकस किया है।

    हमारा लक्ष्य है कि साल 2030 तक भारत के 7.5 मिलियन लोग देश का दौरा करें। उनका कहना है कि सऊदी अरब में तेल के कुएं तेजी से खत्म होते जा रहे हैं, इसलिए जल्द ही उन्हें अर्थव्यवस्था के अन्य विकल्पों पर भी ध्यान देना होगा। देश की अर्थव्यवस्था पर तेल की निर्भरता कम करनी होगी।

    रियाद ने आगामी वर्ष 2030 तक लक्ष्य रखा है कि उसकी जीडीपी में 56 फीसदी योगदान गैर तेल संसाधनों से आए। इसके लिए रियाद की सबसे पहली और आसान चॉइस है- पर्यटन।

    देश को पर्यटन की दृष्टि से लोकप्रिय और विदेशियों की पसंद बनाने के लिए सऊदी अरब न सिर्फ अपने देश के कानूनों में विदेशियों के लिए ढिलाई देने को राजी है बल्कि, 96 घंटे तक फ्री वीजा की योजना भी शुरू करने जा रहा है। 

    भारतीय पहली पसंद
    अलदाबाग का कहना है कि अगर हम सोच रहे हैं कि 2030 तक अपनी जीडीपी में गैर तेल संसाधनों में अधिक से अधिक योगदान हो तो इसके लिए पर्यटकों का बड़ी संख्या में आना जरूरी है।

    इसके लिए सऊदी अरब की पहली पसंद भारतीय हैं। उनका कहना है कि भारत में जनसंख्या काफी ज्यादा है। यहां का बाजार और विविधता से भरा हुआ है।

    यहां विभिन्न संप्रदाय के लोग रहते हैं। इसलिए सऊदी अरब को पर्यटन देश के रूप में स्थापित करने के लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक भारतीय देश घूमने के लिए आएं। इसके लिए हमने कुछ योजनाएं तैयार की हैं।

    एएनआई से बातचीत में, अल्दाबाग ने कहा, हमारा उद्देश्य है 2030 के लिए भारत से 7.5 मिलियन लोगों को सऊदी अरब लाया जाए। इसके लिए वीजा सुविधा बहुत जरूरी है।

    अल्दाबाग ने कहा, “भारत के महत्व को पहचानते हुए, हमने सऊदी तक पहुंच को सुव्यवस्थित किया है। भारत में 10 वीएफएस कार्यालयों के साथ, हम इस वर्ष और विस्तार करने की योजना बना रहे हैं। हमने एक स्टॉपओवर कार्यक्रम शुरू किया है, जो 96 घंटे का मुफ्त वीजा भी देता है।

    ऑन अराइवल वीजा की भी सुविधा
    जो लोग सऊदी एयरलाइंस या फ्लाईनास (एक निजी सऊदी कम लागत वाली एयरलाइन) के माध्यम से यात्रा कर रहे हैं। ई-वीजा या आगमन पर वीजा के पात्र होंगे।

    ” भारत और सऊदी अरब के बीच स्थायी संबंधों के बारे में , उन्होंने कहा, “भारत और सऊदी अरब के बीच आपसी सद्भावना लगातार विस्तारित हुई है। यह वृद्धि न केवल पर्यटन क्षेत्र में बल्कि आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में भी फैली हुई है। हम उत्सुकता से इस वर्ष भारत में हमारे फलते-फूलते रिश्ते और मजबूत करने के बारे में सोच रहे हैं।”

    Related Posts

    पाकिस्तान में शादी से बाजार तक नए सख्त नियम, एक डिश से लेकर बाजार बंद करने का बदला समय

    September 18, 2026

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत; 50 घायल

    September 18, 2026

    अमेरिका-हूती के बीच गुप्त डील की चर्चा, लाल सागर में बढ़त से सऊदी अरब की बढ़ी चिंता

    September 18, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    नॉर्थ कोरिया पर साउथ कोरिया की कोर्ट का बड़ा फैसला, 32 मिलियन डॉलर का जुर्माना

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.