Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»किम जोंग उन को पसंद आई रूसी राष्ट्रपति की कार, पुतिन ने कर दी गिफ्ट…
    विदेश

    किम जोंग उन को पसंद आई रूसी राष्ट्रपति की कार, पुतिन ने कर दी गिफ्ट…

    By February 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    किम जोंग उन को पसंद आई रूसी राष्ट्रपति की कार, पुतिन ने कर दी गिफ्ट…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने विशेष संबंधों को प्रदर्शित करते हुए उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को निजी इस्तेमाल के लिए रूस में निर्मित कार उपहार में दी है।

    उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वहीं, क्रेमलिन ने भी इसकी पुष्टि की है।

    एक बयान में कहा कि पुतिन ने किम जॉन उन को रूसी ऑरस लिमोसिन उपहार में दी क्योंकि उत्तर कोरियाई नेता को उनकी पिछली रूस यात्रा के दौरान बख्तरबंद कार पसंद आई थी। उन्हें वोस्तोचन कोस्मोड्रोम में रूसी राष्ट्रपति के बगल में कार के अंदर बैठे भी देखा गया था। 

    क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा, “जब डीपीआरके (उत्तर कोरिया) के प्रमुख वोस्तोचन कॉस्मोड्रोम में थे, तो उन्होंने इस कार को देखा। पुतिन ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से इसे दिखाया और किम को भी यह कार पसंद आई।” 

    यह नहीं बताया गया कि यह किस प्रकार की कार है या इसे कैसे भेजा गया था। पर्यवेक्षकों ने हालांकि कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र के उस प्रस्ताव का उल्लंघन हो सकता है जो देश पर परमाणु हथियार छोड़ने के लिए दबाव बनाने के प्रयास में उत्तर कोरिया को विलासिता की वस्तुओं की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाता है।

    ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने कहा कि किम की बहन किम यो जोंग और एक अन्य उत्तर कोरियाई अधिकारी ने रविवार को उपहार स्वीकार किया और उन्होंने पुतिन को अपने भाई की तरफ से धन्यवाद दिया।

    खबर में कहा गया है कि किम यो जोंग ने कहा कि यह उपहार नेताओं के बीच विशेष व्यक्तिगत संबंध को दर्शाता है।

    पिछले सितंबर में पुतिन के साथ शिखर वार्ता के लिए किम की रूस यात्रा के बाद से उत्तर कोरिया और रूस ने अपने सहयोग को काफी बढ़ाया है।

    किम की रूस के मुख्य अंतरिक्ष केंद्र की यात्रा के दौरान पुतिन ने उत्तर कोरियाई नेता को अपनी निजी ऑरस सीनेट लिमोजिन दिखाई और किम उसकी पिछली सीट पर बैठे थे।

    रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार, ऑरस पहला रूसी लक्जरी कार ब्रांड था और इसका उपयोग पुतिन सहित शीर्ष अधिकारियों के वाहनों के काफिले में किया जाता है। पुतिन के काफिले में 2018 से इसका इस्तेमाल हो रहा है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

    Related Posts

    अमेरिका का बड़ा डिफेंस डील प्लान: इज़रायल समेत 4 देशों को ₹81 हजार करोड़ के हथियार का ऑफर

    May 3, 2026

    रातोंरात बंद होने जा रही अमेरिका की यह कंपनी, ट्रंप भी नहीं बचा पाए

    May 3, 2026

    अमेरिका ने पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमानों को ‘ताकतवर’ बनाने के लिए किया बड़ा ऐलान

    May 2, 2026

    अमेरिका ने जर्मनी से 5000 सैनिक वापस बुलाने का किया फैसला, ट्रंप ने चांसलर मर्केल पर क्यों किया हमला?

    May 2, 2026

    बंगाल में BJP की जीत से मचेगा भूचाल, बांग्लादेशी MP ने कहा- देश में बढ़ेंगे शरणार्थी

    May 2, 2026

    एयरलिफ्ट-सीलिफ्ट से 6500 टन हथियार इजरायल भेजे, क्या ईरान पर सरप्राइज अटैक की तैयारी?

    May 2, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भारत-बांग्लादेश रिश्तों में नई शुरुआत: ढाका ने भारतीयों के लिए फिर खोले वीजा दरवाज़े

    May 3, 2026

    थॉमस कप 2026: फ्रांस से 0-3 की हार, भारत को ब्रॉन्ज मेडल से करना पड़ा संतोष

    May 3, 2026

    अमेरिका का बड़ा डिफेंस डील प्लान: इज़रायल समेत 4 देशों को ₹81 हजार करोड़ के हथियार का ऑफर

    May 3, 2026

    GT vs PBKS: गिल बनाम अय्यर, प्लेऑफ की जंग में कौन मारेगा बाज़ी?

    May 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.