Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»पीएम पद की दावेदारी से पीछे हटे बिलावल भुट्टो, नवाज शरीफ के लिए साफ होता रास्ता…
    विदेश

    पीएम पद की दावेदारी से पीछे हटे बिलावल भुट्टो, नवाज शरीफ के लिए साफ होता रास्ता…

    By February 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीएम पद की दावेदारी से पीछे हटे बिलावल भुट्टो, नवाज शरीफ के लिए साफ होता रास्ता…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी ने अपने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) को समर्थन देने का वादा किया है।

    इस तरह पाकिस्तान में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। बिलावल मंगलवार को प्रधानमंत्री पद की दौड़ से बाहर हो गए।

    उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी नवाज शरीफ के नेतृत्व वाले पीएमएल-एन की ओर से प्रस्तावित किसी भी उम्मीदवार का समर्थन करेगी। भुट्टो ने कहा कि उनकी पार्टी कैबिनेट में शामिल नहीं होने वाली है। 

    बिलावल भुट्टो ने मंगलवार को कहा, ‘अगर यह सदन प्रधानमंत्री को चुनने में विफल रहा और सरकार नहीं बनी तो हमें फिर से चुनाव के लिए वापस जाना होगा।

    ऐसी स्थिति में राजनीतिक संकट खड़ा हो जाएगा।’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी सरकार में मंत्रालयों को स्वीकार नहीं करेगी और मुद्दों के आधार पर सरकार का समर्थन करेगी।

    बता दें कि पाकिस्तान में हाल में संपन्न संसदीय चुनाव में पीपीपी तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है।

    पीएमएल-एन और पीपीपी के बीच चर्चा जारी
    पाकिस्तान के संसदीय चुनाव में खंडित जनादेश आया है। इसके बाद से गठबंधन सरकार बनाने के प्रयास तेज हैं।

    पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के शीर्ष नेताओं ने 5 साल के कार्यकाल को विभाजित करने के लिए सत्ता बंटवारे के नए फॉर्मूला पर चर्चा की है।

    जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों के संसद में सबसे अधिक सीटें जीती हैं।

    इसके बावजूद पाकिस्तान की अगली सरकार की तस्वीर को लेकर सवाल बरकरार हैं। मगर, अब नवाज शरीफ के लिए रास्ता साफ होता दिख रहा है। 

    Related Posts

    वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

    June 25, 2026

    ईरान को खाड़ी देशों से मिल सकते हैं $300 बिलियन, कतर ने 3 पॉइंट में बताया पूरा प्लान

    June 24, 2026

    बिल गेट्स ने निजी रिश्तों को लेकर किया खुलासा, शादी के दौरान तीन महिलाओं से संबंधों की चर्चा

    June 24, 2026

    ट्रंप के ‘गोल्डन डोम’ का पहला टेस्ट सफल, अमेरिका को मिलेगा मजबूत सुरक्षा कवच

    June 24, 2026

    ‘परमाणु ठिकानों का निरीक्षण होकर रहेगा’, IAEA की ईरान को दो टूक

    June 24, 2026

    ख्वाजा आसिफ की युद्ध वाली गीदड़भभकी पर भारत का पलटवार, PoK का जिक्र कर दिया करारा जवाब

    June 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, अधिक कीमत पर खाद बेचने वाले विक्रय केंद्र पर छापा, 3219 बोरी उर्वरक जब्त, केंद्र सील…..

    June 25, 2026

    सुशासन तिहार में कृषि विभाग ने किया शत-प्रतिशत आवेदनों का निराकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं किसान समृद्धि योजना से जुड़ी समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान….

    June 25, 2026

    सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, प्रदेशभर में होंगे विविध आयोजन: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप….

    June 25, 2026

    खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री राजेश अग्रवाल…..

    June 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.