Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»बिलावल हो सकते हैं पाकिस्तान PM, इमरान खान को रोकने के लिए नवाज शरीफ के पास क्या रास्ता बचा…
    विदेश

    बिलावल हो सकते हैं पाकिस्तान PM, इमरान खान को रोकने के लिए नवाज शरीफ के पास क्या रास्ता बचा…

    By February 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिलावल हो सकते हैं पाकिस्तान PM, इमरान खान को रोकने के लिए नवाज शरीफ के पास क्या रास्ता बचा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     पाकिस्तान में लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना समाप्त हो चुकी है।

    फिलहाल सबसे ज्यादा सीटों पर जीत इमरान खान समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने हासिल की है। दुर्भाग्य से बहुमत किसी के पास भी नहीं है।

    एक तरफ जेल मे बंद इमरान खान अपनी जीत और जल्द सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। दूसरी तरफ नवाज शरीफ जोड़-तोड़ का हथकंडा अपनाते हुए गठबंधन की सरकार की तरफ कदम बढ़ा चुके हैं।

    इस बीच ऐसी रिपोर्ट सामने आई है कि नवाज शरीफ और आसिफ अली जरदारी के बीच सेटिंग हो गई है। सरकार बनाने के लिए एक नहीं चार विकल्पों पर विचार किया जा रहा है, जिसमें बिलावल भुट्टो को पाकिस्तान का पीएम और नवाज शरीफ को राष्ट्रपति बनाया जा सकता है। उधर, शहबाज शरीफ को पंजाब प्रांत की कमान सौंपी जा सकती है।

    पाकिस्तान के चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इमरान के सहयोगी 93 सीट पर जीत के साथ सबसे आगे हैं। जबकि, सेना के बलबूते नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज 74 सीट पर ही जीत दर्ज कर पाई है। बिलावल भुट्टो जरदारी की पार्टी पीपीपी 54 सीटों पर जीत के साथ तीसरे नंबर है।

    बीबीसी उर्दू की रिपोर्ट है कि इमरान खान के समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार किसी भी कीमत पर टूटने को तैयार नहीं हैं। सेना के लाख मनाने और दबाव बनाने के बावजूद इमरान खान के प्रति उनकी वफादारी कम नहीं हो रही है।

    ऐसे में इमरान खान को रोकने के लिए नवाज शरीफ और बिलावल भुट्टो जरदारी गठबंधन सरकार की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वे किस फॉर्मूले पर तैयार हैं लेकिन, सूत्रों का कहना है कि नवाज और जरदारी के बीच 4 विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

    रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन नेता नवाज शरीफ ने चुनाव में जीत की घोषणा की और अपने छोटे भाई शहबाज शाहरिफ को सरकार बनाने के लिए पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी, मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान, जमीयत उलेमा इस्लाम और अन्य दलों के साथ बातचीत करने का काम सौंपा।

    नवाज और आसिफ में क्या फॉर्मूला
    बीबीसी उर्दू के मुताबिक, लाहौर में राजनीतिक विशेषज्ञ और पत्रकार अजमल जामी का मानना ​​है कि नई सरकार के गठन में पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी अहम भूमिका निभाएंगे। गेंद अब आसिफ अली जरदारी के पाले में है। सवाल यह है कि क्या वह अपने बेटे बिलावल भुट्टो जरदारी के लिए प्रधानमंत्री पद मांगेंगे? मुझे बताया गया है कि ऐसा हो सकता है।’ 

    बिलावल हो सकते हैं पीएम
    अजमल जामी के मुताबिक, फिलहाल सरकार गठन के कई फॉर्मूले चल रहे हैं, जिनमें से एक यह है कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन को ढाई-ढाई साल तक शासन करना चाहिए।

    उनका कहना है कि यह फॉर्मूला भी घूम रहा है कि बिलावल भुट्टो जरदारी को प्रधानमंत्री बनाया जाए और शहबाज शरीफ या मरियम नवाज को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया जाए।

    उन्होंने आगे कहा कि ‘ऐसा हो सकता है कि शहबाज शरीफ प्रधानमंत्री हो सकते हैं और आसिफ जदारी राष्ट्रपति हो सकते हैं।’ ‘या ये भी हो सकता है कि नवाज़ शरीफ राष्ट्रपति हों और प्रधानमंत्री पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से हों।’ उनका मानना ​​है कि शाहबाज शरीफ के प्रधानमंत्री बनने की संभावना अधिक है।

    Related Posts

    पाकिस्तान में शादी से बाजार तक नए सख्त नियम, एक डिश से लेकर बाजार बंद करने का बदला समय

    September 18, 2026

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत; 50 घायल

    September 18, 2026

    अमेरिका-हूती के बीच गुप्त डील की चर्चा, लाल सागर में बढ़त से सऊदी अरब की बढ़ी चिंता

    September 18, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    नॉर्थ कोरिया पर साउथ कोरिया की कोर्ट का बड़ा फैसला, 32 मिलियन डॉलर का जुर्माना

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.