Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»भारत 100% बनेगा UNSC का स्थायी सदस्य, विदेश मंत्री जयशंकर ने दी गारंटी…
    विदेश

    भारत 100% बनेगा UNSC का स्थायी सदस्य, विदेश मंत्री जयशंकर ने दी गारंटी…

    By February 11, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत 100% बनेगा UNSC का स्थायी सदस्य, विदेश मंत्री जयशंकर ने दी गारंटी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की स्थायी सदस्यता के लिए दुनिया के कई देशों ने भारत की वकालत की है।

    इस बीच भारत  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि भारत को यूएनएससी की स्थायी सदस्यता मिलेगी, लेकिन यह आसान नहीं होगा क्योंकि कई देश हमें रोकना चाहते हैं।

    जयशंकर ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में दो दिवसीय ‘हिंद महासागर सम्मेलन’ में भाग लेते हुए ये बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि जब वह विभिन्न देशों में जाते हैं तो उन्हें यह बदलाव नजर आता है कि अब दुनिया भारत को कितनी अलग नजर से देखती है।

    उन्होंने भारतीय समुदाय के साथ बातचीत के दौरान एक सवाल के उत्तर में कहा, “हम वहां पहुंचेंगे। मुझे 100 फीसदी यकीन है कि हम वहां पहुंचेंगे लेकिन मैं आपको यह भी बताऊंगा कि ईमानदारी से कहूं तो हमें यह आसानी से हासिल नहीं होगा क्योंकि दुनिया प्रतिस्पर्धा से भरी है।”

    उन्होंने किसी देश का नाम लिए बिना कहा, ”कुछ लोग हमें रोकने की कोशिश करेंगे, रास्ते में बाधाएं उत्पन्न करेंगे..लेकिन मुझे विश्वास है कि हम वहां पहुंचेंगे और मैं पांच साल पहले या 10 साल पहले की तुलना में आज इसके (स्थायी सदस्यता) लिए अधिक आश्वस्त हूं।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं दुनिया भर में जाता हूं, तो अक्सर लोगों से यह सुनता हूं कि ‘देखिये, आप वे बातें कह सकते हैं जो हम नहीं कह सकते। हम यह कहने के लिए आप पर भरोसा करते हैं क्योंकि हमारी अपनी सीमाएं हैं।’’

    उन्होंने यह रेखांकित किया कि भारत ने कैसे एक ऐसा रुख अपनाया है जो उन सभी के लिए एक सामूहिक रुख है।

    उन्होंने कहा कि ऐसे कई मुद्दे हैं जिनमें कइयों के हित शामिल हैं लेकिन वैश्विक परिचर्चा पर कुछ ही लोगों का वर्चस्व है।

    जयशंकर ने कहा, ‘‘यह ऊर्जा संकट के बारे में हो सकता है, कई देशों में आज कर्ज की स्थिति है। यह संस्कृति और विरासत के बारे में हो सकता है क्योंकि कोई भी दूसरों की संस्कृति से अभिभूत नहीं होना चाहता।

    एक तरह से, आज भारत भरोसेमंद है और उसके बारे में अच्छी राय है। ऐसे बहुत से देश हैं जो हमें वहां (यूएनएससी के स्थायी सदस्य के रूप में) देखना चाहते हैं।’’

    उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न निकायों में हुए कई चुनावों में भारत ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। विदेश मंत्री ने कहा, “हमने उन चुनावों में उन पांच देशों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया, जो पहले से ही सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य हैं।”

    उन्होंने कहा, ‘‘इसतरह, हमें दुनिया का विश्वास हासिल है। लेकिन, जैसा कि मैंने कहा है कि हमारे पास यह अवधि है, यह 25 वर्ष की अवधि हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ये निश्चित रूप से भारत में परिवर्तन के वर्ष होंगे, लेकिन ये विश्व में भारत की स्थिति को भी बदल देंगे।’’

    उन्होंने कहा कि भारत एक अधिक बड़ी अर्थव्यवस्था होगा और दुनिया पर और अधिक प्रभाव डालेगा। मंत्री ने कहा, “तो हमारा समय आ रहा है, आप जानते हैं, लेकिन हमें इसके लिए काम करना होगा।”

    उन्होंने कहा कि भारत को यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि घरेलू स्तर पर चीजें सही हों। मंत्री ने कहा, “हम जिस राह पर बढ़े हैं, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम सब कुछ ठीक करें। अब हमें गति बढ़ाने और आगे बढ़ने की जरूरत है और मुझे यकीन है कि अगर ऐसा होता है, तो हम वहां पहुंच जाएंगे।”

    मंत्री ने पिछले साल दिसंबर में कहा था कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद एक पुराने ‘क्लब’ की तरह है जिसमें कुछ ऐसे सदस्य हैं जो अपनी पकड़ ढीली नहीं होने देना चाहते और नहीं चाहते कि उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठे।

    भारत, सुरक्षा परिषद के विस्तार के लिए वर्षों से किये जा रहे प्रयासों में सबसे आगे रहा है और उसका कहना है कि वह सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के रूप में जगह पाने का वास्तविक हकदार है, जो (यूएनएससी) अपने मौजूदा स्वरूप में 21वीं सदी की भू-राजनीतिक वास्तविकताओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता।

    वर्तमान में, यूएनएससी के पांच स्थायी सदस्य हैं – चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका। स्थायी सदस्य के पास ही किसी भी प्रस्ताव पर ‘वीटो’ करने की शक्ति होती है।

    Related Posts

    शोएब अख्तर के भाई के जनाजे का वीडियो वायरल, लश्कर आतंकी की मौजूदगी के दावों से मचा बवाल

    June 27, 2026

    सऊदी अरब के रियल एस्टेट में बढ़ा भारतीय निवेशकों का भरोसा, तेजी से बढ़ रही प्रॉपर्टी खरीदारी

    June 27, 2026

    मिडिल ईस्ट में फिर जंग की आहट! नेतन्याहू के ऐलान पर ईरान की जंगी धमकी, लेबनान बॉर्डर पर बढ़ा तनाव

    June 26, 2026

    न्यूयॉर्कवासियों को जोहरान ममदानी का बड़ा वादा, 2 साल तक नहीं बढ़ेगा घर का किराया

    June 26, 2026

    डेनमार्क में मस्जिदों की अजान पर लगा कानूनी प्रतिबंध, सरकार ने बताई बड़ी वजह

    June 26, 2026

    ‘शुभेंदु बाबू पर रोक लगाए भारत’, बांग्लादेशी सांसद की मांग से मचा सियासी बवाल

    June 25, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    तीन दिवसीय दौरे पर सेशल्स पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया भव्य स्वागत

    June 27, 2026

    मानसून स्पेशल: कम समय के लिए मिलने वाला जामुन सेहत के लिए क्यों है फायदेमंद

    June 27, 2026

    केतन मर्डर केस में नया खुलासा! सिया गोयल कॉमर्स ग्रेजुएट नहीं, 12वीं फेल; जांच में सामने आई नई बातें

    June 27, 2026

    सेरेना विलियम्स की विंबलडन में चार साल बाद वापसी, पहले दौर में ऑस्ट्रेलिया की माया जाइंट से भिड़ंत

    June 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.