Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»मिडिल-ईस्ट में कत्ल-ओ-गारत के बीच शांति दूत बनेंगे पीएम मोदी, क्यों अहम है उनका UAE दौरा…
    विदेश

    मिडिल-ईस्ट में कत्ल-ओ-गारत के बीच शांति दूत बनेंगे पीएम मोदी, क्यों अहम है उनका UAE दौरा…

    By February 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मिडिल-ईस्ट में कत्ल-ओ-गारत के बीच शांति दूत बनेंगे पीएम मोदी, क्यों अहम है उनका UAE दौरा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गाजा के संघर्ष की वजह से मिलिड-ईस्ट एक बार फिर दहशत की जद में जी रहा है। कई देश गाजा और इजरायल के बीच शांति की पैरवी कर चुके हैं मगर हालात में सुधार नहीं हुआ।

    कतर से ले ईजिप्ट तक और अमेरिका से लेकर सऊदी अरब तक हर बड़े देशों ने मिडिल ईस्ट में शांति स्थापित करने का पूर्ण प्रयास किया।

    पीएम मोदी अब ऐसे ही समय में बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) द्वारा निर्मित एक हिंदू मंदिर का उद्घाटन करने के लिए 13 और 14 फरवरी को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का दौरा करने वाले हैं। उनका यह दौरा कई मायनों में अहम है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी मंगलवार (13 फरवरी) से यूएई की दो दिवसीय यात्रा करेंगे। इस दौरान वह राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा भी करेंगे।

    पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति अल नाहयान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा, विस्तारित और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे और आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

    क्यों अहम मंदिर का उद्घाटन?
    प्रधानमंत्री मोदी दुबई में आयोजित होने वाले वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2024 में सम्मानित अतिथि के रूप में भाग लेंगे और शिखर सम्मेलन में एक विशेष संबोधन देंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मोदी अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर बीएपीएस मंदिर का उद्घाटन भी करेंगे, साथ ही वह जायद स्पोर्ट्स सिटी में एक कार्यक्रम में संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे।

    भारत और यूएई के बीच मजबूत राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों पर आधारित मधुर, घनिष्ठ और बहुआयामी संबंध हैं।

    अगस्त 2015 में पीएम मोदी की यूएई की ऐतिहासिक यात्रा के बाद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया। ऐसे में मंदिर उद्घाटन के लिए खास पीएम मोदी का यूएई आना एक दोनों देशों के बीच एक खास संबंधन को उजागर करता है।

    मजबूत होगी व्यापारिक हिस्सेदारी
    दोनों देशों ने फरवरी 2022 में एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) और सीमा पार लेनदेन के लिए भारतीय रुपये और एईडी (संयुक्त अरब अमीरात दिरहम) के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जुलाई 2023 में एक स्थानीय मुद्रा निपटान (एलसीएस) प्रणाली पर हस्ताक्षर किए।

    आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2022-23 में लगभग 85 अरब अमेरिकी डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार के साथ दोनों देश एक-दूसरे के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में से एक हैं। साल 2022-23 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के मामले में यूएई भारत के शीर्ष चार निवेशकों में से एक है।

    लगभग 35 लाख की आबादी वाला भारतीय समुदाय संयुक्त अरब अमीरात में सबसे बड़ा प्रवासी समूह है।

    अपने मेजबान देश के विकास में यूएई का सकारात्मक और सराहनीय योगदान भारत के लिए उत्कृष्ट द्विपक्षीय जुड़ाव का एक महत्वपूर्ण आधार रहा है।   

    ढूढेंगे गाजा के संघर्ष का हल
    पीएम मोदी की यात्रा एक महत्वपूर्ण समय पर हो रही है। चूंकि गाजा में संघर्ष लगातार जारी है, जिसे लेकर कई देश चिंचित हैं। उनके लिए युद्ध को समाप्त करना और अभूतपूर्व मानवीय संकट का समाधान ढूंढना मुश्किल हो गया है।

    भारत और यूएई दोनों शीघ्र युद्धविराम के माध्यम से युद्ध को समाप्त करने और शांतिपूर्ण बातचीत के माध्यम से समाधान खोजने के पक्षधर रहे हैं।

    इतना ही नहीं यह दोनों देश फिलिस्तीन में एक व्यवहार्य, स्वतंत्र और संप्रभु राज्य की स्थापना भी चाहते हैं। इसलिए, मंदिर के उद्घाटन के अलावा यह यात्रा दोनों नेताओं को इस खूनी संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक बार फिर चर्चा करने और विभिन्न विकल्पों का पता लगाने का अवसर प्रदान करेगी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

    Related Posts

    अमेरिका का बड़ा डिफेंस डील प्लान: इज़रायल समेत 4 देशों को ₹81 हजार करोड़ के हथियार का ऑफर

    May 3, 2026

    रातोंरात बंद होने जा रही अमेरिका की यह कंपनी, ट्रंप भी नहीं बचा पाए

    May 3, 2026

    अमेरिका ने पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमानों को ‘ताकतवर’ बनाने के लिए किया बड़ा ऐलान

    May 2, 2026

    अमेरिका ने जर्मनी से 5000 सैनिक वापस बुलाने का किया फैसला, ट्रंप ने चांसलर मर्केल पर क्यों किया हमला?

    May 2, 2026

    बंगाल में BJP की जीत से मचेगा भूचाल, बांग्लादेशी MP ने कहा- देश में बढ़ेंगे शरणार्थी

    May 2, 2026

    एयरलिफ्ट-सीलिफ्ट से 6500 टन हथियार इजरायल भेजे, क्या ईरान पर सरप्राइज अटैक की तैयारी?

    May 2, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भारत-बांग्लादेश रिश्तों में नई शुरुआत: ढाका ने भारतीयों के लिए फिर खोले वीजा दरवाज़े

    May 3, 2026

    थॉमस कप 2026: फ्रांस से 0-3 की हार, भारत को ब्रॉन्ज मेडल से करना पड़ा संतोष

    May 3, 2026

    अमेरिका का बड़ा डिफेंस डील प्लान: इज़रायल समेत 4 देशों को ₹81 हजार करोड़ के हथियार का ऑफर

    May 3, 2026

    GT vs PBKS: गिल बनाम अय्यर, प्लेऑफ की जंग में कौन मारेगा बाज़ी?

    May 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.