Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»आपने घबराना नहीं है; AI वीडियो में इमरान खान ने किया जीत दावा, नवाज शरीफ को बताया मूर्ख…
    विदेश

    आपने घबराना नहीं है; AI वीडियो में इमरान खान ने किया जीत दावा, नवाज शरीफ को बताया मूर्ख…

    By February 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आपने घबराना नहीं है; AI वीडियो में इमरान खान ने किया जीत दावा, नवाज शरीफ को बताया मूर्ख…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एआई की मदद से एक वीडियो संदेश भेजकर आम चुनाव में जीत का दावा किया और अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी नवाज शरीफ को मूर्ख व्यक्ति करार दिया।

    खान का संदेश उनकी पार्टी ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ (पीटीआई) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया।

    खान ने वीडियो संदेश में अपने समर्थकों को चुनाव के नतीजों को लेकर बधाई दी और कहा कि उन्हें उन पर भरोसा है। वीडियो में दावा किया गया है पीटीआई 170 सीटों पर जीत चुनाव जीत रही है।

    खान ने पाकिस्तान में चुनाव के बाद जारी वीडियो में कहा कि उनका दृढ़ विश्वास था कि लोग मतदान करने के लिए बाहर आएंगे और उन्होंने बड़ी संख्या में मतदान कर उनके भरोसे को कायम रखने के लिए अपने समर्थकों की सराहना की।

    खान ने कहा, ”इतनी बड़ी संख्या में मतदान करके और वोट डालने के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करके, आपने नागरिक अधिकारों का प्रयोग करने की स्वतंत्रता को बहाल किए जाने की नींव रखी है।”

    यह पहली बार नहीं है जब खान की पार्टी ने अपने समर्थकों तक पहुंचने के लिए एआई तकनीक का इस्तेमाल किया है। उसने प्रचार अभियान के दौरान भी लोगों तक खान का संदेश पहुंचाने के लिए एआई का इस्तेमाल किया था।

    Chairman Imran Khan’s victory speech (AI version) after an unprecedented fightback from the nation that resulted in PTI’s landslide victory in General Elections 2024. pic.twitter.com/Z6GiLwCVCR

    — Imran Khan (@ImranKhanPTI) February 9, 2024

    खान ने मतदान केंद्रों के नतीजे दिखाने वाले प्रपत्रों का जिक्र करते हुए कहा, ”प्रपत्र 45 के अनुसार अब हम 170 सीट जीत रहे हैं।” उन्होंने ‘पीटीआई’ से ”30 सीट कम होने के बावजूद” विजयी भाषण देने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री शरीफ की आलोचना की।

    क्रिकेटर से नेता बने खान को वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है, ”नवाज शरीफ एक मूर्ख व्यक्ति हैं, जिन्होंने अपनी पार्टी के 30 सीट से पिछड़ने के बावजूद विजयी भाषण दिया।”

    पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख नवाज शरीफ ने शुक्रवार शाम को घोषणा की थी कि वह गठबंधन सरकार बनाने के लिए विचार-विमर्श शुरू कर रहे हैं।

    खान ने कहा, ”दो साल के भारी उत्पीड़न और अन्याय के बाद भी हमने 2024 का चुनाव पूरी ताकत से जीता है।” 
         
    नेशनल असेंबली की 336 सीट में से 266 पर ही मतदान कराया जाता है लेकिन बाजौर में, हमले में एक उम्मीदवार की मौत हो जाने के बाद एक सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया था।

    अन्य 60 सीट महिलाओं के लिए और 10 अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं और ये जीतने वाले दलों को आनुपातिक प्रतिनिधित्व के आधार पर आवंटित की जाती हैं।

    नयी सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 265 सीट में से 133 सीट जीतनी होंगी। पाकिस्तान निर्वाचन आयोग के अनुसार, नेशनल असेंबली की 250 सीट पर मतगणना पूरी हो चुकी है और निर्दलीय उम्मीदवारों ने सर्वाधिक 99 सीट जीती हैं। इनमें से अधिकतर उम्मीदवार पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ‘तहरीक-ए-इंसाफ’ (पीटीआई) द्वारा समर्थित हैं।

    इस बीच, एक आतंकवाद रोधी अदालत (एटीसी) ने देश के सैन्य प्रतिष्ठानों पर नौ मई को हुए हमलों से जुड़े 12 मामलों में इमरान खान को शनिवार को जमानत दे दी।

    ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून पाकिस्तान’ के अनुसार, एटीसी न्यायाधीश मलिक इजाज आसिफ ने ‘जनरल हेडक्वार्टर’ (पाकिस्तानी सेना) और सेना संग्रहालय पर हमले सहित 12 मामलों में खान को जमानत दे दी और उनसे एक लाख रुपये जमानत राशि भरने को कहा। अदालत ने कहा कि 71 वर्षीय खान को जेल में रखने का कोई औचित्य नहीं है क्योंकि नौ मई के मामले में अन्य सभी आरोपी जमानत पर रिहा हैं।

    अदालत के इस आदेश के बावजूद खान जेल में ही रहेंगे क्योंकि उन्हें कई अन्य मामलों में दोषी ठहराया गया है। 

    Related Posts

    इंडोनेशिया में ज्वालामुखी का जोरदार विस्फोट, 50 हजार फीट तक उठा राख का गुबार; कई उड़ानें रद्द

    September 6, 2026

    ‘बच्चों को टीचर की जरूरत, AI की नहीं’, न्यूयॉर्क के सरकारी स्कूलों में 8वीं तक AI पर रोक

    September 6, 2026

    नेपाल बाढ़ के बाद राहत शिविरों में महिलाओं की मुश्किलें बढ़ीं, ‘पैड हैं मगर अंडरवियर नहीं’

    September 5, 2026

    ईरान युद्ध की जानकारी लीक होने से ट्रंप परेशान? 50 सैन्य अधिकारियों का कराया पॉलीग्राफ टेस्ट

    September 5, 2026

    खर्ग द्वीप के पास बड़ा हमला, अमेरिकी मिसाइलों से ईरानी टैंकर को बनाया निशाना

    September 5, 2026

    पाकिस्तान में बदला सैन्य ढांचा, अब ‘एक कमांडर-तीन सेनाएं’; असीम मुनीर के हाथों में बड़ी ताकत

    September 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नारी शक्ति समाज की संस्कृति और संस्कारों की संवाहक : पूर्णमति माताजी

    September 6, 2026

    उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिलेगी वैश्विक पहचान, सीएम धामी बोले- ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर बढ़ाएं कदम

    September 6, 2026

    AI का नया कांड! OpenAI एजेंट्स ने इंसानों से छुपकर बनाई ‘सीक्रेट दुनिया’, वेबसाइट पर किया कब्जा

    September 6, 2026

    24 अक्टूबर से सजेगा 10 दिवसीय उत्तराखंड कौथिग, रेंजर्स कॉलेज मैदान में जुटेगा गढ़वाली समाज

    September 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.