Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»वैध मतों से ज्यादा पड़ गए वोट, नवाज शरीफ की जीत पर उठे सवाल, पाक में चुनाव चल रहा या मजाक…
    विदेश

    वैध मतों से ज्यादा पड़ गए वोट, नवाज शरीफ की जीत पर उठे सवाल, पाक में चुनाव चल रहा या मजाक…

    By February 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वैध मतों से ज्यादा पड़ गए वोट, नवाज शरीफ की जीत पर उठे सवाल, पाक में चुनाव चल रहा या मजाक…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान में चुनावी नतीजों में किसी ड्रामा की तरह उतार-चढ़ाव आ रहा है।

    इमरान खान की पार्टी पीटीआई के ट्विटर हैंडल पर एक चौंकाने वाला दावा किया गया है। इसमें नवाज शरीफ की जीत को चुनौती दी गई है।

    ट्वीट में एक फोटो भी शेयर की गई है जिसमें वोटों का आंकड़ा दिखाया गया है। ट्वीट में लिखा गया है कि कुल वैध मतों की संख्या डाले गए मतों की कुल संख्या से अधिक है।

    आगे लिखा गया है कि जनसमर्थन की इस तरह से चोरी करने के लिए नवाज शरीफ को शर्म आनी चाहिए। बता दें कि नवाज शरीफ ने दावा किया है कि उनकी पार्टी सबसे चुनाव में सबसे बड़ा दल है और वह गठबंधन के लिए तैयार हैं।

    क्या शेयर किया पीटीआई ने
    पीटीआई ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर जो तस्वीर शेयर की है, वह नवाज शरीफ के निर्वाचन क्षेत्र, एन 130-लाहौर 14 का चुनाव परिणाम है।

    इसमें परिणाम का ब्यौरा दिया गया है। जिस पेपर की तस्वीर लगाई गई है, उसमें कुल पड़े वोट 293693 बताए गए हैं। जबकि कुल वैध वोट 294043 बताए गए हैं। इसको लेकर ही पीटीआई ने दावा किया है कि नवाज शरीफ ने अपनी जीत का गलत दावा किया गया है।

    गौरतलब है कि पाकिस्तान में चुनाव के नतीजे अभी पूरी तरह से घोषित नहीं किए गए हैं। पाकिस्तान अखबार के डान के मुताबिक पीटीआई समर्थक उम्मीदवार 67 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं, नवाज शरीफ की पार्टी के उम्मीदवार 48 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

    इमरान की पार्टी को बढ़त
    गौरतलब है कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों को पाकिस्तान के चुनाव नतीजों में शुक्रवार को बढ़त मिलती दिख रही है। चुनाव के नतीजे असामान्य देरी के बाद धीरे-धीरे आने लगे हैं। चुनाव परिणाम में देरी को लेकर पीटीआई ने धांधली के आरोप भी लगाए।

    पाकिस्तान में मतगणना अब भी जारी है। देश में गुरुवार को चुनाव धांधली के आरोप, छिटपुट हिंसा और मोबाइल इंटरनेट बंद रहने के बीच कराए गए थे। पाकिस्तान में इस चुनाव में दर्जनों दल मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला इमरान खान की पार्टी ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ (पीटीआई), तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) और बिलावल जरदारी भुट्टो की ‘पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी’ (पीपीपी) के बीच है।

    देश में नई सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को नेशनल असेंबली में 265 में से 133 सीट जीतनी होगी। एक उम्मीदवार की मौत के बाद एक सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

    कुल मिलाकर, बहुमत हासिल करने के लिए 336 में से 169 सीट की जरूरत है, जिसमें महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए सुरक्षित सीट भी शामिल हैं। पाकिस्तान के अधिकारी गुरुवार को हुए चुनाव के बाद नतीजे की घोषणा करने में बेहद धीमी गति से आगे बढ़ रहे थे। अभी तक हुई गणना के अनुसार, चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य ठहराए गए और जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ (पीटीआई) द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने आश्चर्यजनक रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है।

    पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने पार्टियों, खासकर खान की पीटीआई की आलोचना का सामना करने के बाद तेज गति से नतीजों को अपडेट करना शुरू कर दिया। पीटीआई पार्टी ने आरोप लगाया था कि उसका जनादेश चुराया जा रहा है।

    Related Posts

    किम जोंग उन अपनी मां का नाम लेने से क्यों बचते हैं? सामने आई बड़ी वजह

    June 29, 2026

    वेनेजुएला भूकंप: 7.5 तीव्रता के झटकों से तबाही, 1,430 मौतों और हजारों के लापता होने की आशंका

    June 29, 2026

    अमेरिका-ईरान तनाव फिर भड़का: सीजफायर के बाद एक हफ्ते में ही हमले तेज

    June 28, 2026

    ट्रंप का नया कदम: अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर तस्वीर वाला ‘लिमिटेड एडिशन पासपोर्ट’

    June 28, 2026

    कराची में रेंजर्स कैंप पर बड़ा आतंकी हमला, 4 सुरक्षाकर्मी और 6 आतंकी मारे गए

    June 28, 2026

    वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, 1430 मौतों और हजारों लोगों के लापता होने की आशंका

    June 28, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एक ही फ्लाइट में फडणवीस-उद्धव, शिंदे के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

    June 29, 2026

    अगले हफ्ते शेयर बाजार की चाल तय करेंगे ये 5 बड़े फैक्टर, ट्रेड डील से लेकर कच्चे तेल तक पर रहेगी नजर

    June 29, 2026

    तमिलनाडु में नया सियासी विवाद: फिल्म प्रोड्यूसर को दिल्ली में विशेष प्रतिनिधि बनाया गया

    June 29, 2026

    पीएम मोदी का सेशेल्स दौरा: 50वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में भारत की अहम भागीदारी

    June 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.