Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»अगर उकसाया तो तुरंत करेंगे हमला, इजरायल की हिजबुल्लाह को खुली चेतावनी…
    विदेश

    अगर उकसाया तो तुरंत करेंगे हमला, इजरायल की हिजबुल्लाह को खुली चेतावनी…

    By February 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अगर उकसाया तो तुरंत करेंगे हमला, इजरायल की हिजबुल्लाह को खुली चेतावनी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल की सेना ने पड़ोसी देश लेबनान में हिजबुल्लाह को अब तक की बड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसे उकसाया गया तो वह तुरंत हमला करने के लिए तैयार है।

    इसके साथ ही इजरायली सेना ने गाजा में चार महीने से चल रहे युद्ध के दौरान उत्तरी सीमा पर हिजबुल्लाह की गतिविधियों का जिक्र किया और इस आतंकवादी समूह के खिलाफ सीरिया में कई हवाई हमले करने की बात भी स्वीकार की। 

    इजरायली सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा, ”युद्ध हमारी पहली प्राथमिकता नहीं है लेकिन हम निश्चित रूप से तैयार हैं। जहां भी हिजबुल्ला होगा तो हम कार्रवाई करते रहेंगे, पश्चिम एशिया में जहां भी जरूरत होगी हम कार्रवाई करते रहेंगे। जो लेबनान के लिए सही है, वही सीरिया के लिए भी सही है और वही ज्यादातर अन्य दूरस्थ स्थानों के लिए भी सही है।”

    ये टिप्पणियां रक्षा मंत्री की उस चेतावनी के बाद आई हैं कि गाजा में चरमपंथी समूह हमास के खिलाफ संघर्ष विराम का मतलब यह नहीं है कि इजरायल जरूरत पड़ने पर हिजबुल्लाह पर हमला नहीं करेगा।

    इस क्षेत्र में ईरान समर्थित समूहों के साथ व्यापक युद्ध की चिंताओं के बीच इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम को बढ़ाने के प्रयास जारी हैं।

    हमास के एक शीर्ष अधिकारी ओसामा हमदान ने बताया कि वे अमेरिका, मिस्र, कतर और इजरायल द्वारा दिए गए प्रस्ताव का अध्ययन कर रहे हैं और कहा कि इजरायल स्थायी संघर्ष विराम समेत कई शर्तें स्वीकार कर रहा है।

    हमास शासित गाजा में युद्ध के कारण उसकी 85 फीसदी आबादी विस्थापित हो गई है।

    गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में 107 लोगों की मौत हो गयी है जिससे युद्ध में अब तक मारे गए लोगों की संख्या 27,238 पहुंच गयी है। 66,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

    अबू युसूफ अल-नज्जर अस्पताल के पंजीकरण कार्यालय के अनुसार, गाजा के दक्षिणी राफाह शहर में रात भर दो अलग-अलग हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी।

    अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, पहला हमला एक रिहायशी इमारत पर किया गया जिसमें एक ही परिवार के कम से कम 13 सदस्यों की मौत हो गयी। मृतकों में चार महिलाएं तथा तीन बच्चे शामिल हैं।

    Related Posts

    इंडोनेशिया में ज्वालामुखी का जोरदार विस्फोट, 50 हजार फीट तक उठा राख का गुबार; कई उड़ानें रद्द

    September 6, 2026

    ‘बच्चों को टीचर की जरूरत, AI की नहीं’, न्यूयॉर्क के सरकारी स्कूलों में 8वीं तक AI पर रोक

    September 6, 2026

    नेपाल बाढ़ के बाद राहत शिविरों में महिलाओं की मुश्किलें बढ़ीं, ‘पैड हैं मगर अंडरवियर नहीं’

    September 5, 2026

    ईरान युद्ध की जानकारी लीक होने से ट्रंप परेशान? 50 सैन्य अधिकारियों का कराया पॉलीग्राफ टेस्ट

    September 5, 2026

    खर्ग द्वीप के पास बड़ा हमला, अमेरिकी मिसाइलों से ईरानी टैंकर को बनाया निशाना

    September 5, 2026

    पाकिस्तान में बदला सैन्य ढांचा, अब ‘एक कमांडर-तीन सेनाएं’; असीम मुनीर के हाथों में बड़ी ताकत

    September 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शेयर बाजार की खराब शुरुआत, खुलते ही 250 अंक से ज्यादा फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी लाल

    September 7, 2026

    गलत नंबर पर हो गया मोबाइल रिचार्ज? ऐसे मिलेगा पूरा रिफंड, जानें पैसे वापस पाने का तरीका

    September 7, 2026

    चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज की उम्मीद, बीमारी की पहचान के आधार पर तय होगा उपचार

    September 7, 2026

    दिवाली-छठ पर यात्रियों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 15 स्पेशल ट्रेनें; टिकट बुकिंग शुरू

    September 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.