Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»सिगरेट को लेकर झगड़ा हुआ तो काट लिया सिर, दो साल फ्रिज में रखा; खौफनाक कबूलनामा…
    विदेश

    सिगरेट को लेकर झगड़ा हुआ तो काट लिया सिर, दो साल फ्रिज में रखा; खौफनाक कबूलनामा…

    By February 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सिगरेट को लेकर झगड़ा हुआ तो काट लिया सिर, दो साल फ्रिज में रखा; खौफनाक कबूलनामा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका में एक अपराधी ने कबूल किया है कि उसने सिगरेट को लेकर एक शख्स की हत्या कर दी थी।

    हत्या के बाद उसने शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। इसके बाद दो साल तक अपने फ्लैट की फ्रिज में पीड़ित का सिर और शव के टुकड़े रखे रहा।

    45 साल का निकोलस मैकजी ने हत्या के बारे में ऐसी चीजें बताई हैं जो कि हैरान करने वाली हैं। उसने कहा कि गेजलर नाम के शख्स के साथ वह और उसकी पत्नी शराब पी रहे थे।

    तभी उसने सिगरमेट मांगी लेकिन गेजलर ने देने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने गेजलर की हत्या कर दी और  फिर उसकी जेब से ड्रग्स निकालकर स्मोक करने लगा। इस काम में वह अकेले नहीं थी बल्कि उसकी पत्नी भी शरीक थी। 

    मैकजी ने बताया कि उसने 22 मार्च 2022 को हत्या की थी। इसके बाद 17 महीने बाद पुलिस को कन्फर्म हुआ कि गेजलर लापता है।

    फिर पुलिस ने उसको ढूंढना शुरू किया। मैकजी का कहना है कि गेजलर उसका इस्तेमाल करता था लेकिन जब वह ड्रग्स मांगने लगा तो उसने इनकार कर दिया। गेजलर उसके नॉस्ट्रैंड अवेन्यू वाले फ्लैट में आया करता था। उस दिन भी वह वहीं आया था। 

    गेजलर से क्यों थी नफरत
    मैकजी ने खुलासा किया कि उसे गेजलर से पहले से ही नफरत थी। वह एक यौन अपराधी भी था। 2005 में उसपर एक 12 साल के लड़के की प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया गया था।

    मैकजी ने बताया कि उसने पहले गेजलर को थप्पड़ मारा और फिर जोरदार वार करके बेहोश कर दिया। वह रातभर वहीं पर पड़ा रहा।

    इसके बाद जब वह नहीं उठा तो किचन के चाकू से उसने हत्या कर दी। उसने हथोड़े से भी उसके सिर पर वार किया। 

    मारने के बाद मैकजी ने उसकी जेब से ड्रग्स निकाला और स्मोक किया। मैकजी और उसकी पत्नी स्टिन्स उस वक्त दोनों ही घर में थे। हालांकि उसका कहना है कि पत्नी हत्या में नहीं शामिल थी।

    हत्या के बाद कई दिनों तक गेजलर का शव अपार्टमेंट में ही पड़ा रहा। जब यह सड़ने लगा तो मैकजी ने इसे टुकड़ों में काट डाला।

    इसके बाद शव को प्लास्टिक बैग में भरकर एक एक सूटकेस में डाला। इस सूटकेस को फ्रिज में रख दिया। उसने बताया कि पहले उसका विचार था कि शव को कहीं बाहर ठिकाने लगा दिया जाएगा।

    हालांकि उस व्यस्त इमारत में शव को लेकर बाहर जाना खतरे से खाली नहीं था। 

    न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक मैकजी ने कहा, मैं शव को फ्रिज में रखकर उसे भूल जाना चाहता था।

    मैकजी के पड़ोसियों ने कहा कि उन्हें पहले से ही शक था कि उसके फ्लैट में गड़बड़ हुई है। कई बार लोगों ने जाकर पता लगाने की कोशिश भी की लेकिन मैकजी किसी को अंदर नहीं आने देता था।

    अगर कोई अंदर गया भी तो उसे फ्रिज के पास कतई नहीं जाने देता था। जब उसके घर पर पुलिस पहुंची तब भी उसने पुलिस को फ्रिज के पास जाने से रोका।

    इससे शक और गहरा गया। इसके बाद जब फ्रिज खोली गई तो पुलिस भी शव के अवशेष देखकर दंग रह गई। 

    Related Posts

    इंडोनेशिया में ज्वालामुखी का जोरदार विस्फोट, 50 हजार फीट तक उठा राख का गुबार; कई उड़ानें रद्द

    September 6, 2026

    ‘बच्चों को टीचर की जरूरत, AI की नहीं’, न्यूयॉर्क के सरकारी स्कूलों में 8वीं तक AI पर रोक

    September 6, 2026

    नेपाल बाढ़ के बाद राहत शिविरों में महिलाओं की मुश्किलें बढ़ीं, ‘पैड हैं मगर अंडरवियर नहीं’

    September 5, 2026

    ईरान युद्ध की जानकारी लीक होने से ट्रंप परेशान? 50 सैन्य अधिकारियों का कराया पॉलीग्राफ टेस्ट

    September 5, 2026

    खर्ग द्वीप के पास बड़ा हमला, अमेरिकी मिसाइलों से ईरानी टैंकर को बनाया निशाना

    September 5, 2026

    पाकिस्तान में बदला सैन्य ढांचा, अब ‘एक कमांडर-तीन सेनाएं’; असीम मुनीर के हाथों में बड़ी ताकत

    September 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शेयर बाजार की खराब शुरुआत, खुलते ही 250 अंक से ज्यादा फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी लाल

    September 7, 2026

    गलत नंबर पर हो गया मोबाइल रिचार्ज? ऐसे मिलेगा पूरा रिफंड, जानें पैसे वापस पाने का तरीका

    September 7, 2026

    चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज की उम्मीद, बीमारी की पहचान के आधार पर तय होगा उपचार

    September 7, 2026

    दिवाली-छठ पर यात्रियों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 15 स्पेशल ट्रेनें; टिकट बुकिंग शुरू

    September 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.