Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»इमरान खान की जान को खतरा, पाकिस्तानी सेना ने दिए जिंदा रहने के ‘3 रास्ते’…
    विदेश

    इमरान खान की जान को खतरा, पाकिस्तानी सेना ने दिए जिंदा रहने के ‘3 रास्ते’…

    By February 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इमरान खान की जान को खतरा, पाकिस्तानी सेना ने दिए जिंदा रहने के ‘3 रास्ते’…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान कई मामलों में सजा काट रहे हैं। इसी बीच अब कहा जाने लगा है कि उनकी जान को खतरा है।

    इतना ही नहीं खबरें हैं कि पाकिस्तान की सेना ने उन्हें जीवित रहने के लिए ‘तीन रास्ते’ भी दिए हैं। फिलहाल, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। पाकिस्तान में फरवरी में चुनाव होने हैं।

    खान के नामांकन दस्तावेजों को पहले ही खारिज कर दिया गया है। इसके अलावा तोषखाना मामले में उन्हें और पत्नी बुशरा बीबी 14 साल की जेल की सजा भी सुनाई गई है।

    अब न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व पीएम के करीबी डॉक्टर सलमान अहमद ने बताया है कि खान की जान को खतरा है। रिपोर्ट के मुताबिक, सेना ने उन्हें तीन रास्ते दिए हैं।

    रिपोर्ट के अनुसार, पहला रास्ता है, पाकिस्तान की जनता से माफी मांगना और राजनीति से दूर रहना है। उन्हें यह मौका दिया गया है कि चुनावी राजनीति के लिए अपने परिवार के किसी भी सदस्य को नामित कर दें।

    दूसरा विकल्प है कि वह इस्लामाबाद के बानी गाला में रहे और पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के चुनावी मामलों से दूर रहेंगे।

    खान के पास तीसरा विकल्प है कि वह प्रधानमंत्री पद के लिए कोई भी तीन उम्मीदवारों को चुन लें और सार्वजनिक रूप से उनके नामों का ऐलान कर दें।

    रिपोर्ट में डॉक्टर अहमद खान के हवाले से बताया गया है कि इमरान खान ने कोई भी ऑफर मानने से इनकार कर दिया है। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘इमरान नहीं झुकेंगे और सच के साथ खड़े रहेंगे।’

    PTI में चुनाव
    पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने बीते साल ही PTI को नए सिरे से पार्टी में चुनाव कराने के लिए कहा था। हालांकि, कुछ असंतुष्ट नेताओं की तरफ से इसका विरोध भी किया गया था।

    अब खान ने पार्टी का चुनाव चिह्न बल्ला गंवाने के कुछ सप्ताह बाद ही 1 फरवरी को ही पार्टी में चुनाव कराने का ऐलान किया है।

    Related Posts

    इंडोनेशिया में ज्वालामुखी का जोरदार विस्फोट, 50 हजार फीट तक उठा राख का गुबार; कई उड़ानें रद्द

    September 6, 2026

    ‘बच्चों को टीचर की जरूरत, AI की नहीं’, न्यूयॉर्क के सरकारी स्कूलों में 8वीं तक AI पर रोक

    September 6, 2026

    नेपाल बाढ़ के बाद राहत शिविरों में महिलाओं की मुश्किलें बढ़ीं, ‘पैड हैं मगर अंडरवियर नहीं’

    September 5, 2026

    ईरान युद्ध की जानकारी लीक होने से ट्रंप परेशान? 50 सैन्य अधिकारियों का कराया पॉलीग्राफ टेस्ट

    September 5, 2026

    खर्ग द्वीप के पास बड़ा हमला, अमेरिकी मिसाइलों से ईरानी टैंकर को बनाया निशाना

    September 5, 2026

    पाकिस्तान में बदला सैन्य ढांचा, अब ‘एक कमांडर-तीन सेनाएं’; असीम मुनीर के हाथों में बड़ी ताकत

    September 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शेयर बाजार की खराब शुरुआत, खुलते ही 250 अंक से ज्यादा फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी लाल

    September 7, 2026

    गलत नंबर पर हो गया मोबाइल रिचार्ज? ऐसे मिलेगा पूरा रिफंड, जानें पैसे वापस पाने का तरीका

    September 7, 2026

    चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज की उम्मीद, बीमारी की पहचान के आधार पर तय होगा उपचार

    September 7, 2026

    दिवाली-छठ पर यात्रियों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 15 स्पेशल ट्रेनें; टिकट बुकिंग शुरू

    September 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.