Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»चौथी बार शांति के नोबेल के लिए नामित हुए डोनाल्ड ट्रंप, इन राष्ट्रपतियों को मिल चुका है सम्मान…
    विदेश

    चौथी बार शांति के नोबेल के लिए नामित हुए डोनाल्ड ट्रंप, इन राष्ट्रपतियों को मिल चुका है सम्मान…

    By January 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चौथी बार शांति के नोबेल के लिए नामित हुए डोनाल्ड ट्रंप, इन राष्ट्रपतियों को मिल चुका है सम्मान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चौथी बार शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।

    इस बार रिपब्लिकन सांसद क्लाउडिया टेनी ने उनका नाम प्रस्तावित किया था। उनके राष्ट्रपति रहने के दौरान अब्राहम समझौता हुआ था।

    इसी को लेकर क्लाउडिया ने उनका नाम नोबेल पुरस्कार के लिए आगे बढ़ा दिया।

    क्लाउडिया ने कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल के दौरान इजरायल, बहरीन और यूएई के बीच समझौता कराने में बड़ी भूमिका निभाई थी। 

    उन्होंने कहा कि ट्रंप की वजह से ही मध्य एशिया में चल रहा तनाव कम हुआ था। बाद में मोरक्को औऱ  सूडान ने भी इसी तरह के समझौते पर हस्ताक्षर किए।

    उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ऐसे शख्स हैं जिन्होंने 30 साल के संघर्ष को कम करने में बड़ी भूमिका निभाई। काफी समय तक कई संगठन और देश प्रयास करते रहे लेकिन समझौता नहीं हो पाया था। 

    बता दें कि हाल ही में ड्रोन स्ट्राइक में तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद मध्य एशिया में एक बार फिर तनाव देखने को मिल रहा है।

    वहीं गाजा में इजरायल हमास के साथ युद्ध लड़ रहा है। क्लाउडिया ने कहा कि 1978 में इजरायल औऱ एजिप्ट के बीच और 1994 के समझौते को अगर नोबेल प्राइज कमेटी कंसीडर करती है तो उसे डोनाल्ड ट्रंप के प्रयासों पर भी ध्यान देना चाहिए।

    उन्होंने भी इजरायल और चार अरब देशों के बीच समझौता कराने में बड़ी भूमिका निभाई थी। 

    तीन बार पहले भी हो चुके हैं नामित
    बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप को पहले भी तीन  बार शांति के नोबेल के लिए नामित किया जा चुका है। 2018 में पहली बार नॉर्वे की सांसद क्रिश्चियन टाइब्रिंग ने उनको नामित किया था।

    इसके बाद 2020 में ऑस्ट्रेलियन सांसदों के एक ग्रुप ने उनका नाम नोबेल के लिए प्रस्तावित कियाथा। वहीं 2021 में स्वीडन की एक पार्टी ने डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल पुरस्कार देने की मांग की थी।

    बता दें कि कई अमेरिकी राष्ट्रपतियों को शांति का नोबेल दिया जा चुका है। इसमें थियोडर रूजवेल्ट (1906), वुडरो विल्सन (1920), जिमी कार्टर (2002) और बराक ओबामा (2009) शामिल हैं। 

    Related Posts

    फिलीपींस में 8.2 तीव्रता का भीषण भूकंप, धरती हिली; इंडोनेशिया तक सुनामी का अलर्ट

    June 8, 2026

    इजरायल-ईरान जंग ने पकड़ा तूल: येरूशलम में धमाके, ट्रंप की चेतावनी को नजरअंदाज कर नेतन्याहू ने किया हमला

    June 8, 2026

    रूस-चीन बढ़ता सैन्य सहयोग, PLA के दौरे से भारत की चिंता बढ़ी

    June 8, 2026

    ईरान मुद्दे पर अमेरिका-इजरायल में तनाव, जासूसी के आरोपों से बढ़ी खटास

    June 8, 2026

    2026 में दिखेगा दुर्लभ पूर्ण सूर्यग्रहण, कई देशों में दिन में छाएगा अंधेरा

    June 8, 2026

    होर्मुज जलडमरूमध्य तनाव के बीच US नेवी का MH-53E Sea Dragon चर्चा में

    June 8, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    PM आवास का सुनहरा मौका! सरकार ने शुरू किया नया सर्वे, जल्द जारी होगी लाभार्थियों की नई सूची

    June 9, 2026

    PoK में मुनीर की कार्रवाई पर भारत का तीखा प्रहार, बोला- पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराया जाए

    June 9, 2026

    इंडिया ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराकर सीरीज में शानदार शुरुआत

    June 9, 2026

    ओमान से गुजरात तक बिछेगी गैस पाइपलाइन, होर्मुज पर निर्भरता घटाने की भारत की बड़ी तैयारी

    June 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.