Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»MP News: मुख्यमंत्री यादव ने महिला पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर दीं मंगलकामनाएं, कहा- जनता के लिये पुलिस करती है सभी चुनौतियों का सामना…
    मध्यप्रदेश

    MP News: मुख्यमंत्री यादव ने महिला पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर दीं मंगलकामनाएं, कहा- जनता के लिये पुलिस करती है सभी चुनौतियों का सामना…

    News DeskBy News DeskMarch 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    MP News: मुख्यमंत्री यादव ने महिला पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर दीं मंगलकामनाएं, कहा- जनता के लिये पुलिस करती है सभी चुनौतियों का सामना…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पुलिस सब प्रकार की चुनौतियों का सामना कर समाज को बेफिक्र होकर जीने का अनुकुल माहौल प्रदान करती है। पुलिस होली, दीपावली और अन्य त्यौहारों पर अपने घर से दूर रहकर अपनी संपूर्ण निष्ठा से समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करती है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों का समाज में विशेष सम्मान और महत्व है।

    बाबा महाकाल की नगरी में पुलिसकर्मियों के साथ होली खेलना हर्ष की बात है। पुलिस के लिए होली पर्व पर व्यवस्थाएं करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। पुलिस की सेवा के कारण ही सभी नागरिक हर्षोल्लास और आनंद के साथ होली का पर्व मनाते हैं। पुलिस, समाज की सुरक्षा के लिए एक अहम कड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बातें शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह में कही।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कोविड के कठिन दौर में पुलिसकर्मियों द्वारा मैदान पर रहकर की गई सेवा देश के इतिहास में कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण है। हमें पुलिस पर गर्व हैं। पुलिसकर्मियों के स्वयं के मकान के लिए शासन ने प्रक्रिया आसान की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की एक विशेष पहचान बन रही है।

    प्रदेश ने इस बार अब तक का सबसे बड़ा 4 लाख 21 हजार करोड़ रूपये का बजट प्रस्तुत किया है। बजट में कोई भी नया कर नहीं लगाया गया है। पुलिसकर्मियों के लिए बजट में नए वाहनों की स्वीकृति, थानों के नवीन भवन, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में समाज विरोधी ताकतों से सामना करने के लिए पर्याप्त सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है।

    सरकार द्वारा शीघ्र पुलिस विभाग में 8500 से अधिक नवीन भर्तियां की जाएंगी :-

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सभी विभागों में निरंतर भर्तियां निकाल कर पदपूर्ति करने जा रहे हैं। सरकार ने प्रत्येक जिले में पुलिस बैंड की पुन: स्थापना की। इसके लिए नवीन पदों का सृजन भी किया है। पुलिस बैंड, पुलिस का गौरव है जो अपनी प्रस्तुति से 26 जनवरी और 15 अगस्त के कार्यक्रमों को गरिमा प्रदान करता है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार ने 6600 से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही 8500 से अधिक पुलिस कॉन्स्टेबल और सब-इंस्पेक्टर की नवीन भर्तियां भी शीघ्र निकाली जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिसकर्मियों के साथ फूलों की होली खेली। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस में सेवारत महिला अधिकारी-कर्मचारियों से चर्चा की और उन्हें मिठाई खिलाकर होली की मंगलकामनाएं दीं।

    सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा, संभाग आयुक्त श्री संजय गुप्ता, एडीजीपी श्री उमेश जोगा, डीआईजी श्री नवनीत भसीन, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, एसपी श्री प्रदीप शर्मा, एडीशनल एसपी श्री गुरू पाराशर, श्री नीतेश भार्गव, जनप्रतिनिधि श्री संजय अग्रवाल, श्री रवि सोलंकी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

    News Desk

    Related Posts

    क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल

    April 23, 2026

    राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन

    April 23, 2026

    IAS पति से तलाक, 20 साल बड़े कांग्रेस नेता से शादी, 19 साल बाद रिश्ते में मिला धोखा

    February 23, 2026

    खाली सीटों के लिए तैयारी शुरू: डीएमई ने 27 फरवरी को रिपोर्टिंग शेड्यूल जारी किया

    February 23, 2026

    ग्वालियर के कांग्रेस नेता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, AI समिट में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप

    February 23, 2026

    MP में दिन भारी गर्म, रातें ठंडी: भोपाल-इंदौर समेत 15 शहरों में पारा 30°C पार

    February 11, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    आम लोगों की मौज! साउथ कोरिया में सभी नागरिकों को मिलेगा FREE AI, सरकार उठाएगी खर्च

    August 30, 2026

    कोलंबो टेस्ट ड्रॉ पर मोहम्मद कैफ का बड़ा खुलासा, बताया टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी

    August 30, 2026

    ‘बचपन से मुझे लड़कियों वाले शौक थे…’ ट्रांस एक्टर और मॉडल एला वर्मा ने बयां किया अपना दर्द

    August 30, 2026

    EPFO का बड़ा नियम: नौकरी छूटते ही निकाल सकेंगे PF का 75% पैसा, जानें पूरी प्रक्रिया

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.