Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»ईरान में पाकिस्तान के 9 नागरिकों की गोली मारकर हत्या,  दो मुस्लिम देशों के बीच फिर बढ़ेगा तनाव…
    विदेश

    ईरान में पाकिस्तान के 9 नागरिकों की गोली मारकर हत्या,  दो मुस्लिम देशों के बीच फिर बढ़ेगा तनाव…

    By January 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ईरान के दक्षिणपूर्वी प्रांत सिस्तान और बलूचिस्तान में नौ पाकिस्तानी नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

    पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज ज़हरा बलोच के हवाले से एक बयान में कहा गया, ”यह एक भयावह और घृणित घटना है और हम इसकी स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं।

    ”उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ईरानी अधिकारियों के संपर्क में है और घटना की तुरंत जांच करने और अपराध में शामिल लोगों पर कार्रवाई करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

    बलोच ने कहा, ”दक्षिणपूर्वी ईरान के शहर जाहेदान में पाकिस्तान के वाणिज्य दूत अस्पताल जा रहे हैं, जहां घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है और लंबी दूरी और सुरक्षा अनिवार्यताओं के कारण कुछ घंटों में वहां पहुंच जाएंगे।”

    उन्होंने कहा कि वाणिज्य दूत स्थानीय अधिकारियों से भी मिलेंगे और अन्य बातों के अलावा अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तत्काल आवश्यकता पर जोर देंगे।

    अर्ध-आधिकारिक मेहर समाचार एजेंसी ने बताया कि शनिवार को सिस्तान और बलूचिस्तान में अज्ञात हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा नौ गैर-ईरानी नागरिकों की हत्या कर दी गई।

    एजेंसी ने जानकार लोगों के हवाले से बताया कि हथियारबंद लोगों ने शनिवार तड़के सरवन काउंटी के एक घर में विदेशी नागरिकों की हत्या कर दी।

    पाकिस्तानी प्रवक्ता ने कहा, ”हम इस गंभीर मामले से पूरी तरह परिचित हैं और इस संबंध में सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं और दूतावास शवों को जल्द से जल्द वापस लाने की पूरी कोशिश करेगा।”

    बलोच लोगों की वकालत करने वाले एक समूह ‘हलवाश’ ने ऑनलाइन तस्वीरें साझा की हैं जो पीड़ितों के शवों की प्रतीत हो रही हैं। समूह ने कहा कि तीन लोग घायल हो गए।

    यह भी बताया गया कि वे पाकिस्तानी नागरिक थे। उसने चार लोगों की पहचान करते हुए कहा कि सभी पीड़ित वाहनों का रखरखाव करने वाली एक दुकान में कर्मचारी थे।

    आपको बता दें कि पिछले हफ्ते पाकिस्तान ने कथित तौर पर आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाते हुए उसी क्षेत्र में जवाबी हमले किए थे, जिसमें कम से कम नौ लोग मारे गए थे।

    ये हमले मंगलवार को पाकिस्तानी धरती पर ईरान के हमले के बाद हुए, जिसमें दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में दो बच्चों की मौत हो गई थी।

    Related Posts

    फिलीपींस में 8.2 तीव्रता का भीषण भूकंप, धरती हिली; इंडोनेशिया तक सुनामी का अलर्ट

    June 8, 2026

    इजरायल-ईरान जंग ने पकड़ा तूल: येरूशलम में धमाके, ट्रंप की चेतावनी को नजरअंदाज कर नेतन्याहू ने किया हमला

    June 8, 2026

    रूस-चीन बढ़ता सैन्य सहयोग, PLA के दौरे से भारत की चिंता बढ़ी

    June 8, 2026

    ईरान मुद्दे पर अमेरिका-इजरायल में तनाव, जासूसी के आरोपों से बढ़ी खटास

    June 8, 2026

    2026 में दिखेगा दुर्लभ पूर्ण सूर्यग्रहण, कई देशों में दिन में छाएगा अंधेरा

    June 8, 2026

    होर्मुज जलडमरूमध्य तनाव के बीच US नेवी का MH-53E Sea Dragon चर्चा में

    June 8, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    PoK में मुनीर की कार्रवाई पर भारत का तीखा प्रहार, बोला- पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराया जाए

    June 9, 2026

    इंडिया ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराकर सीरीज में शानदार शुरुआत

    June 9, 2026

    ओमान से गुजरात तक बिछेगी गैस पाइपलाइन, होर्मुज पर निर्भरता घटाने की भारत की बड़ी तैयारी

    June 9, 2026

    जोजिला सुरंग में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि, फाइनल ब्रेकथ्रू पूरा; लद्दाख-श्रीनगर कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

    June 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.