Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»ईरान में 9 पाकिस्तानियों की गोली मारकर हत्या, फिर आमने-सामने आ गए दोनों देश…
    विदेश

    ईरान में 9 पाकिस्तानियों की गोली मारकर हत्या, फिर आमने-सामने आ गए दोनों देश…

    By January 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ईरान में 9 पाकिस्तानियों की गोली मारकर हत्या, फिर आमने-सामने आ गए दोनों देश…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान पर ईरान की एयरस्ट्राइक के 12  दिन बाद ही दोनों देशों में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है।

    पाकिस्तान से सटे ईरान के दक्षिण-पूर्व इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने शनिवार को नौ लोगों को गोलियों से भून दिया । ईरान में पाकिस्तान के राजदूत मुदस्सिर टीपू ने घटना की पुष्टि की है।

    बता दें कि ये पाकिस्तानी ईरान के दक्षिणपूर्वी सीमावर्ती इलाके में काम करते थे। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय का कहना है कि इस मामले को लेकर वे ईरान प्रशासन के साथ संपर्क में हैं। पाकिस्तान का कहना है कि यह आतंकियों की नीच हरकत है। 

    ईरान की न्यूज एजेंसी का कहना है कि सारावन शहर में एक घर के अंदर 9 लोगों की हत्या कर दी गई जो कि गैरईरानी हैं।

    किसी भी आधिकारिक मीडिया संस्थान ने अपने समाचार में गोलीबारी की सूचना नहीं दी है और किसी भी समूह ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

    बलोच लोगों की वकालत करने वाले एक समूह ‘हलवाश’ ने ऑनलाइन तस्वीरें साझा की हैं जो पीड़ितों के शवों की प्रतीत हो रही हैं।

    समूह ने कहा कि तीन लोग घायल हो गए। यह भी बताया गया कि वे पाकिस्तानी नागरिक थे। उसने चार लोगों की पहचान करते हुए कहा कि सभी पीड़ित वाहनों का रखरखाव करने वाली एक दुकान में कर्मचारी थे। 

     वहीं ईरान के गृह मंत्री ने इतना ही कहा है कि मारे गए लोग विदेशी थे। वहीं ईरान में पाकिस्तानी राजदूत ने कहा, 9 पाकिस्तानियों की हत्या का बेहद दुख है। यह एक बड़ा झटका है।

    दूतावास परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में ईरान से भी मदद की उम्मीद है। 

    पिछले हफ्ते पाकिस्तान ने कथित तौर पर आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाते हुए उसी क्षेत्र में जवाबी हमले किए थे, जिसमें कम से कम नौ लोग मारे गए थे।

    ये हमले मंगलवार को पाकिस्तानी धरती पर ईरान के हमले के बाद हुए, जिसमें दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में दो बच्चों की मौत हो गई थी। 

     16 जनवरी की रात को ईरान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मिसाइल औऱ ड्रोन से हमला कर दिया था। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी ईरान में एयरस्ट्राइक की।

    इसके बाद दोनों देशों में तनाव काफी बढ़ गया। इस तनाव के बाद पाकिस्तान ने अपने राजदूत को वापस बुला लिया था। बातचीत के बाद कुछ तनाव कम हुआ तो एक दिन पहले ही राजदूत मदस्सिर तेहरान लौटे थे। बता दें कि ईरान और पाकिस्तान दोनों ने उन्हीं इलाकों में एयरस्ट्राइक की थी जहां बलोच आबादी रहती है।

    Related Posts

    फिलीपींस में 8.2 तीव्रता का भीषण भूकंप, धरती हिली; इंडोनेशिया तक सुनामी का अलर्ट

    June 8, 2026

    इजरायल-ईरान जंग ने पकड़ा तूल: येरूशलम में धमाके, ट्रंप की चेतावनी को नजरअंदाज कर नेतन्याहू ने किया हमला

    June 8, 2026

    रूस-चीन बढ़ता सैन्य सहयोग, PLA के दौरे से भारत की चिंता बढ़ी

    June 8, 2026

    ईरान मुद्दे पर अमेरिका-इजरायल में तनाव, जासूसी के आरोपों से बढ़ी खटास

    June 8, 2026

    2026 में दिखेगा दुर्लभ पूर्ण सूर्यग्रहण, कई देशों में दिन में छाएगा अंधेरा

    June 8, 2026

    होर्मुज जलडमरूमध्य तनाव के बीच US नेवी का MH-53E Sea Dragon चर्चा में

    June 8, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    हेयर लॉस के शुरुआती संकेत, समय रहते पहचानें वरना बढ़ सकता है गंजापन

    June 8, 2026

    हरमनप्रीत कौर का करारा जवाब वायरल, रिटायरमेंट सवाल पर रिपोर्टर की बोलती बंद

    June 8, 2026

    गर्मियों में भी जरूरी है मॉइश्चराइजर, स्किन रहेगी हाइड्रेटेड और फ्रेश

    June 8, 2026

    राज्यसभा चुनाव में बढ़ेगा सस्पेंस! बीजेपी के तीसरे उम्मीदवार से नटराजन की राह में चुनौती?

    June 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.