Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»गणतंत्र दिवस के चीफ गेस्ट एमैनुएल मैक्रों का खास तोहफा, छात्र हो जाएंगे खुश; ये है पूरी डिटेल…
    विदेश

    गणतंत्र दिवस के चीफ गेस्ट एमैनुएल मैक्रों का खास तोहफा, छात्र हो जाएंगे खुश; ये है पूरी डिटेल…

    By January 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गणतंत्र दिवस के चीफ गेस्ट एमैनुएल मैक्रों का खास तोहफा, छात्र हो जाएंगे खुश; ये है पूरी डिटेल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों भारत के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं।

    उन्होंने शुक्रवार को ऐलान किया कि साल 2030 तक 30 हजार भारतीय छात्र फ्रांस में पढ़ाई कर सकेंगे।

    मैक्रों ने एक्स पर पोस्ट करके कहा कि यह एक बहुत ही महत्वाकांक्षी टारगेट है, मगर मैं इसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

    फ्रांसीसी राष्ट्रपति के इस ऐलान को गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत के लिए तोहफे के तौर पर देखा जा रहा है। 

    राष्ट्रपति मैक्रों ने पोस्ट पर कहा, ‘पब्लिक स्कूलों में फ्रेंच सीखने के लिए हम नया रास्ता खोल रहे हैं। इसे ‘फ्रेंच फॉर आल, फ्रेंच फॉर ए बेटर फ्यूचर’ नाम दिया गया है। फ्रेंच सीखाने के मकसद से नए सेंटर्स खोले जा रहे हैं। हम लोग इंटरनेशनल क्लास बना रहे हैं। इसके जरिए ऐसे स्टूडेंट्स जो फ्रेंच नहीं बोल पाते हैं वो हमारी यूनिवर्सिटीज को ज्वाइन कर सकेंगे।’ उन्होंने इस पोस्ट में आगे कहा, “इतना ही नहीं, हम उन भारतीय छात्रों को वीजा प्रॉसेस भी मुहैया कराएंगे जिन्होंने फ्रांस में पढ़ाई की है। इससे उन्हें वापस आने में मदद मिलेगी।”

    गुरुवार को पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच हुई थी बातचीत
    गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने द्विपक्षीय रणनीतिक जुड़ाव को और मजबूत करने के लिए चर्चा की थी। जयपुर के शानदार होटल ‘ताज रामबाग पैलेस’ में दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई।

    इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि चर्चा के दौरान रक्षा और सुरक्षा, व्यापार, जलवायु परिवर्तन और परमाणु ऊर्जा समेत अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

    पीएम मोदी और मैक्रों ने परकोटे में स्थित जंतर मंतर से सांगानेरी गेट तक रोड शो किया।

    रोड शो में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। दोनों नेता बाद में स्थानीय कलाकृतियों व हस्तशिल्प उत्पादों की एक दुकान में गए।

    मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर की प्रतिकृति उपहार में दी।

    Related Posts

    ‘हमारे PM भीख का कटोरा लेकर चीन नहीं गए’, बांग्लादेश के विदेश मंत्री का बड़ा बयान

    June 29, 2026

    Europe Heatwave: 40°C के पार पहुंचा तापमान, जानें भारतीयों के मुकाबले यूरोप में हीटवेव क्यों बनती है ज्यादा जानलेवा

    June 29, 2026

    अफगानिस्तान में पाकिस्तान का बड़ा हमला, आधी रात की एयरस्ट्राइक में 35 लोगों की मौत, एक महीने में चौथा अटैक

    June 29, 2026

    शेख हसीना का बड़ा दावा: इसी साल बांग्लादेश लौटने का ऐलान, अवामी लीग को बताया अपनी ताकत

    June 29, 2026

    किम जोंग उन अपनी मां का नाम लेने से क्यों बचते हैं? सामने आई बड़ी वजह

    June 29, 2026

    वेनेजुएला भूकंप: 7.5 तीव्रता के झटकों से तबाही, 1,430 मौतों और हजारों के लापता होने की आशंका

    June 29, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: धामी सरकार का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 494 करोड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग का किया निरीक्षण….

    June 29, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 494 करोड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग का किया निरीक्षण….

    June 29, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखण्ड की जलग्रहण विकास योजनाओं को केंद्र का समर्थन, प्रदर्शन के आधार पर होगा अगला आवंटन….

    June 29, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखण्ड की जलग्रहण विकास योजनाओं को केंद्र का समर्थन, प्रदर्शन के आधार पर होगा अगला आवंटन….

    June 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.